विज्ञान-एवं-तकनीकी-क्षेत्र-में-नवीनतम-प्रगति

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए

(क)   आधुनिक  संचार का माध्यम है
(अ) इन्टरनेट

(ब) पत्र

(स) कबूतर

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- विकल्प (अ) इंटरनेट

    (ख) भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक –

(अ) डॉ. हार्वर्ड माइकल

(ब) आर्यभट्ट

(स) डॉ. विक्रम साराभाई

(द) इनमें से कोई से नहीं

उत्तर विकल्प (स) डॉ. विक्रम साराभाई

    ) सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी) का आरंभ हुआ है

(अ) वर्ष 2003 में

(ब) वर्ष 2004 में

(स) वर्ष 2005 में

(द) वर्ष 2006 में

उत्तरविकल्प (ब) वर्ष 2004 में

    (घ) ऊर्जा के नवीकरण स्रोत है-

(अ) पेट्रोल

(ब) डीजल

(स) एल.पी.जी.

(द) सौर ऊर्जा

उत्तर विकल्प (द) सौर ऊर्जा


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति

() व्यापार का अर्थ है क्रय और विक्रय।

() मेट्रो रेल, बुलेट ट्रेन और मोनो रेल परिवहन के नवीन साधन है।

() स्नैपडील, फ्लिपकार्ट आदि ई-कॉमर्स कंपनियां हैं।

() आई.सी.टी. योजना का आरंभ दिसंबर 2004 में हुआ।

() 3G और 4G मोबाइल के नवीनतम तकनीक के साधन हैं।

3. निम्नलिखित के सही जोड़ी बनाइए

स्तम्भ क

स्तंम्भ ख

क. विडियो कांफ्रेसिंग

संचार का साधन

ख. आई.सी.टी.

शिक्षा के स्तर में सुधार

ग. आई.आर.एस.

भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रह

.रक्षा एवं प्रतिरक्षा

डी.आर.डी..

.भूरी क्रांति

उर्वरक के क्षेत्र में

 

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए-

(क) राष्ट्रीय अनुसंधान समिति का गठन कब हुआ ?

उत्तर 1962 में।

(ख) प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किसका प्रक्षेपण किया गया ?

उत्तर बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र,  ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, आकाश मिसाइल।

(ग)  बीसवीं सदी के सर्वाधिक सफल ऊर्जा के स्रोत क्या थे ?

उत्तर जल ऊर्जा, पवन ऊर्जा आदि।

(घ)व्यापार एवं वाणिज्य की नवीनतम तकनीक कौन सी है ?

उत्तर ई-व्यवसाय / ई-कॉमर्स।

    (ङ) एन..जी.पी की शुरुआत कब हुई थी ?

उत्तर 18 मई 2006 में।

    (च) भू-तापीय ऊर्जा किस प्रकार की ऊर्जा है?

उत्तरनवीकरणीय ऊर्जा का रूप है।

(छ)   इसरो (ISRO) का गठन कब हुआ था ?

उत्तर नवंबर 1969 में।

5. विनिर्माण से आप क्या समझते हैं? सविस्तार समझाइए।

उत्तर विनिर्माण- कच्चे माल को मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन को विनिर्माण या वस्तु निर्माण कहते हैं। विनिर्माण के अंतर्गत हस्तकला से लेकर उच्च तकनीक तक बहुत सी मानवीय गतिविधियां आ जाती है किंतु इस का उपयोग प्रायः औद्योगिक उत्पादन के अर्थ में किया जाता है, जिसमें कच्चा माल बड़े पैमाने पर तैयार माल में बदला जाता है।

6. शिक्षा के क्षेत्र में आई.सी.टी. की क्या भूमिका है?

उत्तर- शिक्षा के क्षेत्र में आई.सी.टी. की भूमिका- यह शिक्षा के क्षेत्र में सहायक सामग्री के रूप में एक नई क्रांति है जो बच्चों को खुशनुमा वातावरण एवं मनोरंजक तरीके से शिक्षा प्राप्त करने एवं विषय के प्रति भय को दूर करने में सहायक सिद्ध हो रही है। शैक्षिक अवसरों को विस्तृत करने, उच्च शिक्षा के क्षेत्र उल्लेखनीय विकास एवं शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आई.सी.टी एक प्रभावशाली साधन है। आई.सी.टी के अंतर्गत स्मार्ट स्कूलों एवं ई-किताबों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

7. ई-गवर्नेंस क्या है?

उत्तर– ई-गवर्नेंस-सरकार की आम नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध कराना ई-गवर्नेंस या ई-शासन कहलाता है।

8. ई- गवर्नेंस की आम जीवन में क्या उपलब्धियां हैं?

  • ई-शासन के उपयोग से शासन प्रणाली अधिक पारदर्शी, कुशल तथा जवाबदेही हो रही है।
  • शासन संबंधी सभी सूचनाओं को इंटरनेट पर उपलब्ध करा दिया जाता है।
  • ई-शासन से काम कम समय में हो जाता है।
  • आम आदमी सीधे तौर पर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहा है।

9. व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र में ई-कॉमर्स की क्या भूमिका रही ?

नवीनतम तकनीक के अंतर्गत व्यापार एवं वाणिज्य ई-व्यवसाय / ई-कॉमर्स रूप में प्रचलित हैं। यह इंटरनेट के माध्यम से व्यापार का संचालन है। इंटरनेट के माध्यम से व्यापार से संबंधित उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, अमेज़न आदि ई-कॉमर्स कंपनियां है जो आम जनजीवन में काफी प्रचलित हैं  एवं अच्छा व्यवसाय कर रही हैं।

 

अतिरिक्त अभ्यास प्रश्न

विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति से संबंधित अतिरिक्त अभ्यास प्रश्न (Vijyaan evan Takniki Kshetr men Navinatam Pragati se sambandhit atirikt abhyaas prashn):

पैराग्राफ पढ़ें और निम्न प्रश्नों के उत्तर दें:

पैराग्राफ 3. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में:

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की अध्यक्षता में वर्ष 1962 में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (इन्कोस्पार (INCOSPAR)) का एवं नवम्बर 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ((ISRO) इसरो) का गठन हुआ।

एक छोटे से रॉकेट प्रक्षेपण से शुरूआत करके अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एक ऐसे मुकाम पर पहुँच गयी है, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। अब हमारे पास भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इन्सैट, (INSAT)) एवं भारतीय दूरसंवेदी उपग्रह, (आई.आर.एस. (IRS)) जैसी अत्याधुनिक उपग्रह प्रणाली मौजूद है। इन्सैट उपग्रह दूरसंचार, दूरदर्शन प्रसार, मौसम विज्ञान और प्राकृतिक आपदा चेतावनी के लिए तथा आई.आर.एस. प्राकृतिक संसाधनों के सर्वेक्षण के लिए प्रयोग होता है।

भारत ने दो प्रकार के उपग्रह प्रक्षेपण यानों की रूपरेखा तैयार कर इस्तेमाल योग्य बनाया है। इनमें एक है ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पी.एस.एल.वी. (PSLV)), जिसमें भारतीय सुदूर संवेदी उपग्रह प्रक्षेपित किए जाते हैं और दूसरा है भू-स्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जी.एस.एल.वी. (GSLV)) जिसमें इन्सैट परिवार के उपग्रह छोड़े जाते हैं। सितम्बर 2004 में भू-स्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV-F1) द्वारा प्रक्षेपित एडुसैट, भारत का पहला उपग्रह है जो शिक्षा के लिए समर्पित है। आकाशगंगा के केन्द्र के पास दूसरा सबसे बड़ा ब्लैक होल जो सूर्य से लगभग एक लाख गुना बड़ा है पाया गया है। इसकी पुष्टि जापान के कीयो यूनिवर्सिटी द्वारा की गयी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान मंगलयान एवं चंद्रयान -1 के सफल परीक्षण में सफल रहा।

इन्हें भी जानें

अंतरिक्ष में पहुँचने वाले प्रथम व्यक्ति- यूरी गैगरिन

अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय-

राकेश शर्मा

प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री- कल्पना चावला

भारत का प्रथम चालक रहित विमान- लक्ष्य

पैराग्राफ पर आधारित प्रश्न

1) सही विकल्प को छॉंटकर लिखिए-

क) भारत का प्रथम चालक रहित विमान–

  1. लक्ष्य
  2. सुपर
  3. सोनिक

ख) भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम का जनक कहा गया है-

  1.   कल्पना चावला
  2.   डॉ. विक्रम साराभाई
  3.   आर्यभट्ट

ग) नवम्बर 1969 में गठन हुआ-

  1. इसरो का
  2. नासा का
  3. इनमें से कोई नहीं

घ) अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय-

  1. राकेश शर्मा
  2. सुरेश शर्मा
  3. महेश शर्मा

ङ) प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री-

  1. सपना चावला
  2. कल्पना चावला
  3. रीना चावला

2.निम्नलिखित कथनों में से सही के सामने सही () का तथा गलत के सामने गलत (×) का चिह्न लगाइए-

क) अंतरिक्ष में पहुँचने वाले प्रथम व्यक्ति- यूरी गैगरिन।

ख) 1762 में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (इन्कोस्पार (INCOSPAR)) का गठन हुआ।

 

इन सवालों का सही जवाब जानने के लिए, कृपया निम्न लिंक पर क्लिक करें और क्विज़ हल करें:

Click Here → Practice questions Part 4 for class 8 science Chapter 1 Dainik Jivan men Vijyaan

 

पैराग्राफ 4. रक्षा एवं प्रतिरक्षा के क्षेत्र में:

राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में हमारे देश ने बहुत उन्नति की है। भारतीय रक्षा एवं प्रतिरक्षा नीति के अन्तर्गत अनुसंधान एवं विकास के लिए रक्षा विज्ञान संगठन तथा कुछ अन्य तकनीकी विकास प्रतिष्ठानों को मिलाकर `रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन’ (डी.आर.डी.ओ. D.R.D.O.) का गठन किया गया। रक्षा एवं प्रतिरक्षा के उद्देश्य से सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल `पृथ्वी’, अत्याधुनिक प्रणालियों से युक्त मुख्य युद्धक टैंक `अर्जुन’, विमानों के लिए फ्लाइट सिमुलेटर, चालक रहित लक्ष्यभेदी विमान, बैकून बैरेज प्रणाली आदि D.R.D.O. (Defence Research and Development Organisation ) की प्रमुख नवीनतम उपलब्धियाँ हैं। प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र, आकाश मिसाइल, बह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल आदि कार्यक्रम का प्रक्षेपण किया गया।

डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम

जल अभियानों के संचालन के लिए समुद्री बेड़े और सामरिक मिसाइल तथा आकाशीय प्रक्षेपास्त्रों का विस्तार हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम ने 1998 में पोखरण में द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक भूमिका निभायी। इन्हें बैलिस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास कार्यों के लिए भारत में मिसाइल मैन के रूप में जाना जाता है। रक्षा के क्षेत्र में आई एन एस (INS) कोच्ची,(INS) अरिहंत आदि युद्धपोतों का भी प्रयोग किया जा रहा है।

पैराग्राफ पर आधारित प्रश्न

1) निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छॉंटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

क) DRDO का पूरा नाम है

  1. Defence Research and Development Organisation
  2. Digital Research and Development Organisation
  3. Device Research and Development Organisation
  4. Define Research and Development Organisation

ख) मिसाइल मैन हैं

  1. डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम
  2. मारकोनी
  3. आर्यभट्ट
  4. राकेश शर्मा

2) निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही () का तथा गलत के सामने गलत (×) का चिह्न लगाइए-

क) डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम ने 1998 में पोखरण में द्वितीय परमाणु परीक्षण में निर्णायक भूमिका नही निभायी।

ख) राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में हमारे देश ने बहुत उन्नति की है।

ग) `पृथ्वी’ सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।

 

इन सवालों का सही जवाब जानने के लिए, कृपया निम्न लिंक पर क्लिक करें और क्विज़ हल करें:

Click Here → Practice questions Part 5 for class 8 science Chapter 1 Vijyaan evan Takniki Kshetr men Navinatam Pragati

 

पैराग्राफ 6.  चिकित्सा के क्षेत्र में-

पहले चिकित्सालयों में आधुनिक मशीनों जैसे स्कैनर, एक्स-रे, इन्डोस्कोप आदि का प्रयोग रोगों के जाँच के लिए किया जाता था। परन्तु वर्तमान समय में बढ़ती हुई घातक बीमारियों से बचने एवं रोकथाम के लिए यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी। अत: आधुनिक चिकित्सा पद्धति के अन्तर्गत निदानमूलक एवं उपचारमूलक तकनीक का प्रयोग हुआ। ये निदानमूलक एवं उपचार मूलक तकनीक हैं- रेडियोग्राफी, एंजियोग्राफी, कम्प्यूटेड टामोग्राफी (C.T.), मैग्नेटिक रिजोनेंस इमेजिंग (MRI.), सोनोग्राफी आदि है। इस क्षेत्र में टेलीचिकित्सा भी, चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम उपलब्धि है। इसके अन्तर्गत 5-6 घंटे के अन्दर विश्व के किसी भी चिकित्सा विशेषज्ञ से विचार-विमर्श करके रोगी का चेकअप कराया जा सकता है। चिकित्सा के नवीनतम उपलब्धियों में अंग प्रत्यारोपण तकनीक, हीमोडाइलिसिस, प्रोस्थेसिस आदि है। भारत ने जिका विषाणु के लिए जीका बैक नामक टीके की खोज की है।

चिकित्सा के क्षेत्र में

 

1.निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छॉंटकर लिखिए-

क) पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए …..………… गाड़ियों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है-

  1. ई-रिक्शा तथा सी.एन.जी
  2. पेट्रोल
  3. डीजल
  4. इनमें से कोई नहीं

ख) परिवहन के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी के अंतर्गत चलने लगे हैं-

  1. मेट्रो रेल
  2. बुलेट ट्रेन
  3. मोनोरेल
  4. उपरोक्त सभी

ग) M.R.I. का पूरा नाम

  1. Magnetic resonance imaging
  2. Manage resonance imaging
  3. Mono resonance imaging
  4. Multi resonance imaging

2. निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही () का तथा गलत के सामने गलत (×) का चिह्न लगाइए-

क) चिकित्सा के नवीनतम उपलब्धियों में अंग प्रत्यारोपण तकनीक, हीमोडाइलिसिस, प्रोस्थेसिस आदि है।

ख) हरी खाद भूमि को क्षति पहुंचाती है।

ग) हमारा देश कृषि प्रधान देश है।

घ) जहां जल की उपलब्धता का अभाव है वहां छिड़काव तंत्र विधि का प्रयोग होता है।

 

इन सवालों का सही जवाब जानने के लिए, कृपया निम्न लिंक पर क्लिक करें और क्विज़ हल करें :

Click Here → Practice questions Part 6 for class 8 science Chapter 1 Vijyaan evan Takniki Kshetr men Navinatam Pragati

पैराग्राफ 7. विनिर्माण के क्षेत्र में

कच्चे माल को मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन को विनिर्माण या वस्तु निर्माण कहते हैं। विनिर्माण के अन्तर्गत हस्तकला से लेकर उच्च तकनीक तक बहुत सी मानवीय गतिविधियाँ आ जाती हैं किन्तु इस का उपयोग प्राय: औद्योगिक उत्पादन के अर्थ में किया जाता है, जिसमें कच्चा माल बड़े पैमाने पर तैयार माल में बदला जाता है। विनिर्माण से तैयार माल उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग किया जाता है। विनिर्माण क्षेत्र रोजगार सृजन को बढ़ावा देने में काफी हद तक सफल रहा है।

विनिर्माण

विनिर्माण क्षेत्र किसी भी अर्थव्यवस्था की सम्पन्नता का जनक होता है। इसका विकास हमारे प्राकृतिक और कृषि संसाधनों के मूल्य संवर्धन के लिए भी महत्वपूर्ण है। हमारी नीतिगत आवश्यकताओं को पूरा करने और संपोषणीय विकास की दृष्टि से भी विनिर्माण क्षेत्र का संवर्धन जरूरी है। राष्ट्रीय विनिर्माण नीति में राष्ट्रीय विनिर्माण और निवेश क्षेत्रों की स्थापना, व्यापार के नियमों को युक्तिसंगत तथा सरल बनाना, बीमार इकाइयों को बन्द करने की व्यवस्था को सुगम बनाना, औद्योगिक प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन के उपाय बढ़ाना और विनिर्माण इकाइयों और सम्बन्धित गतिविधियों में अंशधारिता / पूंजी लगाने के लिए भी प्रोत्साहन देना शामिल है।

उद्योग के क्षेत्र में

पहले देश में उद्योग धंधे बहुत कम थे। किन्तु आज हमारा देश औद्योगिक क्षेत्र में बहुत तरक्की कर चुका है। उद्योगों के कारण गुणवत्ता वाले उत्पाद सस्ते दामों पर आसानी से उपलब्ध होने लगे और लोगों के रहन-सहन के स्तर में दिखने लगा। वर्तमान समय के प्रमुख उद्योग है -खनन उद्योग, लौह एवं इस्पात उद्योग, सीमेंट उद्योग, कोयला उद्योग, पेट्रोलियम उद्योग, कपड़ा उद्योग, रत्न एवं आभूषण उद्योग, चीनी उद्योग आदि। BALCO, HINDALCO और NALCO आदि एल्युमीनियम उद्योग के कारखाने हैं।

Paper Mill

Sugar Mill

पैराग्राफ पर आधारित प्रश्न

1.निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही () का तथा गलत के सामने गलत (×) का चिह्न लगाइए-

क) कच्चे माल को मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन को विनिर्माण या वस्तु निर्माण कहते हैं।

ख) पहले देश में उद्योग धंधे बहुत अधिक थे।

ग) आज हमारा देश औद्योगिक क्षेत्र में बहुत तरक्की कर चुका है।

घ) उद्योगों के कारण गुणवत्ता वाले उत्पाद महंगे दामों पर उपलब्ध होने लगे हैं।

ङ) वर्तमान समय के प्रमुख उद्योग है- सीमेंट उद्योग, कोयला उद्योग, पेट्रोलियम उद्योग, चीनी उद्योग आदि।

 

इन सवालों का सही जवाब जानने के लिए, कृपया निम्न लिंक पर क्लिक करें और क्विज़ हल करें:

Click Here → Practice questions Part 7 for class 8 science Chapter 1 Vijyaan evan Takniki Kshetr men Navinatam Pragati

 

पैराग्राफ 8. ऊर्जा के क्षेत्र में

आज कई तरह के ऊर्जा स्रोत इस्तेमाल में लाये जाते हैं जैसे कि कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, नाभिकीय ऊर्जा, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा आदि।

ऊर्जा के कुछ स्रोतों को लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है या एक निश्चित अवधि के बाद पुन: पूर्ति की जा सकती है। इस प्रकार के ऊर्जा के स्रोतों को नवीकरणीय या अक्षय ऊर्जा स्रोत कहते हैं। कुछ ऐसे ऊर्जा स्रोत हैं जिनकी पुन: पूर्ति नहीं की जा सकती है। इस प्रकार के ऊर्जा स्रोतों को अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत कहते हैं। वर्तमान में अधिकांश ऊर्जा हम अनवीकरणीय स्रोतों से ही प्राप्त करते हैं। इन ऊर्जा स्रोतों के भण्डार सीमित हैं और इनके खत्म होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा।

Solar Panel


अनुमानत: वर्तमान और भविष्य की ऊर्जा की माँग को देखते हुए विश्व भर में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों (सौर, पवन, जल, बायोगैस, समुद्री, नाभिकीय एवं भू-तापीय ऊर्जा आदि) के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इनके प्रयोग से पर्यावरणीय क्षति और ग्लोबल वार्मिंग से भी बचा जा सकता है।

NaviniKaran Urja Ke Srot

नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत सर्वाधिक व्यापक और असीमित ऊर्जा के स्रोत हैं। अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की तुलना में सौर ऊर्जा सबसे महत्वपूर्ण एवं कम प्रदूषणकारी है। इसी क्रम में जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन योजना की शुरूआत हुई। इस मिशन का उद्देश्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश को वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करना है।

पैराग्राफ पर आधारित प्रश्न

1.रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए शब्दों की सहायता से कीजिए

क) ऐसे स्रोत जिनकी पुन: पूर्ति की जा सकती………. ऊर्जा स्रोत कहलाते हैं-

(असीमित/सीमित)

ख) ऐसे ऊर्जा स्रोत जिनकी पुन: पूर्ति नहीं की जा सकती………….ऊर्जा स्रोत  कहलाते हैं-

(असीमित /सीमित)

ग) नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत सर्वाधिक व्यापक और ……… ऊर्जा के स्रोत हैं।

(असीमित/असीमित)

2) निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छॉंटकर लिखिए-

क) ऊर्जा के स्रोत है

  1. जीवाश्म ऊर्जा
  2. सौर ऊर्जा
  3. जल ऊर्जा
  4. उपरोक्त सभी

ख) नवीकरणीय (असीमित) ऊर्जा स्रोत हैं

  1. सौर ऊर्जा
  2. पवन ऊर्जा
  3. भू-तापीय ऊर्जा
  4. उपरोक्त सभी

ग) अनवीकरणीय (सीमित) ऊर्जा स्रोत हैं

  1. जीवाश्म ऊर्जा
  2. पवन ऊर्जा
  3. जल ऊर्जा
  4. भू-तापीय ऊर्जा

3) निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही () का तथा गलत के सामने गलत (×) का चिह्न लगाइए-

क) अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की तुलना में सौर ऊर्जा सबसे महत्वपूर्ण एवं कम प्रदूषणकारी है।

ख) पेट्रोलियम नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है।

ग) जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन का उद्देश्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश को वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करना है।

घ) अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के प्रयोग को बढ़ावा देने से पर्यावरणीय क्षति और ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सकता है।

ङ) वर्तमान में अधिकांश ऊर्जा हम अनवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त कर रहें हैं।

च) अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के भण्डार असीमित हैं।

 

इन सवालों का सही जवाब जानने के लिए, कृपया निम्न लिंक पर क्लिक करें और क्विज़ हल करें:

Click Here → Practice questions Part 8 for class 8 science Chapter 1 Vijyaan evan Takniki Kshetr men Navinatam Pragati

 

पैराग्राफ 9. व्यापार एवं वाणिज्य

व्यापार का अर्थ है क्रय और विक्रय एवं वाणिज्य का अर्थ है- धन प्राप्ति के उद्देश्य से वस्तुओं का क्रय-विक्रय।

आरम्भ में व्यापार एक सामान के बदले दूसरा सामान लेकर किया जाता था। बाद में वस्तुओं के बदले धातु, सिक्के, हण्डी (BILL) अथवा पत्र मुद्रा से हुई। मुद्रा के आविष्कार के बाद व्यापार में बहुत सरलता और सुविधा हो गयी। आधुनिक युग में मुद्रा के स्थान पर क्रेडिट कार्ड का प्रयोग व्यापार में होने लगा।

नवीनतम तकनीक के अन्तर्गत व्यापार एवं वाणिज्य ई-व्यवसाय/ई-कॉमर्स के रूप में प्रचलित है। यह इंटरनेट के माध्यम से व्यापार का संचालन है। इसके अन्तर्गत न केवल खरीदना और बेचना, बल्कि ग्राहकों के लिए सेवाएँ और व्यापार के भागीदारों के साथ सहयोग भी शामिल है।

Swip Card Machine

इंटरनेट (internet) के माध्यम से व्यापार से सम्बन्धित उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। ई-वाणिज्य में मोबाइल कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक धन हस्तांतरण, आपूर्ति शृंखला प्रबन्धन, इन्टरनेट विपणन, ऑनलाइन (online) लेनदेन प्रसंस्करण, सूची प्रबंधन प्रणाली आदि प्रौद्योगिक सेवाएँ हैं। फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, अमेजन, आदि ई-कॉमर्स कम्पनियाँ हैं जो आम जनजीवन में काफी प्रचलित है एवं अच्छा व्यवसाय कर रही हैं।

 

पैराग्राफ पर आधारित प्रश्न

1.निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छॉंटकर लिखिए-

क) ई-कॉमर्स कम्पनियाँ हैं-

अ) फ्लिपकार्ट

ब) स्नैपडील

स) उपरोक्त सभी

ख)………….तकनीक के अन्तर्गत व्यापार एवं वाणिज्य ई-व्यवसाय/ई-कॉमर्स के रूप में प्रचलित है।

अ) नवीनतम

ब) पुरातन

स) इनमें से कोई नहीं

2. निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही () का तथा गलत के सामने गलत (×) का चिह्न लगाइए-

क) मुद्रा के आविष्कार के बाद व्यापार में बहुत सरलता और सुविधा हो गयी।

ख) आरम्भ में क्रेडिट कार्ड का प्रयोग व्यापार में किया जाता था।

ग) आधुनिक युग में मुद्रा के स्थान पर क्रेडिट कार्ड का प्रयोग व्यापार में होने लगा।

घ) ई-व्यवसाय/ई-कॉमर्स इंटरनेट (internet) के माध्यम से व्यापार का संचालन है।

 

इन सवालों का सही जवाब जानने के लिए, कृपया निम्न लिंक पर क्लिक करें और क्विज़ हल करें:

Click Here → Practice questions Part 9 for class 8 science Chapter 1 Vijyaan evan Takniki Kshetr men Navinatam Pragati

 

पैराग्राफ 10. ई-गवर्नेन्स के क्षेत्र में

सरकार (Government) की आम नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को इंटरनेट (internet) के माध्यम से उपलब्ध कराना ई-गवर्नेन्स (e-governance) या ई-शासन कहलाता है। इसके अन्तर्गत शासकीय सेवाएँ और सूचनाएँ ऑनलाइन (online) उपलब्ध होती हैं। यह `अच्छे शासन’ का पर्याय बनता जा रहा है। ई-शासन के उपयोग से शासन प्रणाली अधिक पारदर्शी, कुशल तथा जवाबदेह बनाई जा सकती है। इसके अन्तर्गत शासन सम्बन्धी सभी सूचनाओं को इण्टरनेट पर उपलब्ध करा दिया जाता है। विद्यालय (school) में दाखिला हो, बिल भरना हो या आय-जाति का प्रमाणपत्र बनवाना हो, सभी मूलभूत सुविधाएँ हिन्दी में भी उपलब्ध हैं।

केन्द्र सरकार (Central government)  तथा राज्य सरकार (State government) के विभिन्न विभाग नागरिकों, व्यापारियों और सरकारी संगठनों को ही नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग को सूचना और प्रौद्योगिकी की सहायता से विभिन्न सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। 18 मई 2006 में शुरू राष्ट्रीय ई-शासन (NEGP) के तहत सम्पूर्ण भारत में साझा सेवा केन्द्र (CAC) स्थापित किए गए हैं। ये साझा सेवा केन्द्र आम आदमी को सीधे तौर पर लाभान्वित कर सहज, सुलभ और उनके घर तक सरकारी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का अथक प्रयास कर रहे हैं। ई-गर्वनेंस को ही डिजिटल इण्डिया चरितार्थ कर रहा है। डिजिटल शासन का अर्थ है- सभी प्रकार की शासन सम्बन्धी जानकारियों का डिजिटलाइजेशन। डिजिटल इण्डिया के अर्न्तगत ई-हॉस्पिटल की भी शुरूआत हुई।

निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही () का तथा गलत के सामने गलत (×) का चिह्न लगाइए-

) सरकार की आम नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को इंटरनेट (internet) के माध्यम से उपलब्ध कराना ई-गवर्नेन्स (e-governance) कहलाता है।

) ई-गवर्नेन्स (e-governance) या ई-शासन खराब शासन का पर्याय बनता जा रहा है।

) ई-गवर्नेन्स या ई-शासन के अन्तर्गत शासकीय सेवाएँ तथा सूचनाएँ ऑनलाइन (online) उपलब्ध होती हैं।

घ) डिजिटल इण्डिया (Digital India) के अर्न्तगत ई-हॉस्पिटल की भी शुरूआत हुई।

 

इन सवालों का सही जवाब जानने के लिए, कृपया निम्न लिंक पर क्लिक करें और क्विज़ हल करें:

Click Here → Practice questions Part 10 for class 8 science Chapter 1 Vijyaan evan Takniki Kshetr men Navinatam Pragati

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 1 विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति. Get SCERT UP Board Class 8 Science solutions Chapter 1 Vijyaan evan Takniki Kshetr men Navinatam Pragati (विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Science Chapter 1 Vijyaan evan Takniki Kshetr men Navinatam Pragati (विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Science Chapter 1 Vijyaan evan Takniki Kshetr men Navinatam Pragati (विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 8 Book & solutions Chapter 1 Vijyaan evan Takniki Kshetr men Navinatam Pragati (विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 1 Vijyaan evan Takniki Kshetr men Navinatam Pragati (विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति), SCERT UP Board solution Class 8 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान)) Chapter 1 Vijyaan evan Takniki Kshetr men Navinatam Pragati (विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति) free PDF download here.