SCERT-UP-Board-Class-8-Agricultural-Science-इकाई-6 कृषि यंत्र

Download Now

अभ्यास के प्रश्न

1) सही विकल्प के सामने सही () का चिन्ह लगाइये-

i) प्राथमिक भू-परिष्करण का यन्त्र है। 

क)  हल 

ख) खुरपी

ग)  थ्रेशर

घ) उपरोक्त में सभी

ii) भूमि की जुताई से होती है।

क)  भौतिक दशा में सुधार

ख)  रासायनिक दशा में सुधार

ग)  पानी भरता है।

घ)  उपरोक्त में कोई नहीं

iii) भूपरिष्करण कितने प्रकार का होता है।

क)  एक प्रकार

ख) दो प्रकार

ग)  तीन प्रकार

घ)  चार प्रकार

iv) मेस्टन हल बना होता है। 

क)  लकड़ी का

ख) लोहे का

ग)  प्लस्टिक का

घ)  उपरोक्त सभी

2) निम्नलिखित में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

क)  मेस्टन हल प्राथमिक भू-परिष्करण का यन्त्र है।

ख)  खेतों से खरपतवार निकालना द्वितीयक भू-परिष्करण है।

ग)  भुट्टे से दाना निकालने की मशीन का नाम मेज कार्न शेलर है।

घ)  अधिकतर कल्टीवेटर में 3 से 5 फाल होते है।

3) सही कथन पर सही () तथा गलत पर (x) का निशान लगाइये-

क)  कल्टीवेटर का प्रयोग भूमि की तैयारी के यन्त्र के रूप में किया जाता है। (✓)

ख)  हैरो चलाने का मुख्य उद्देश्य खेत को भुरभुरा करना है। ()

ग)  कल्टीवेटर में 3 से 5 फाल होते है।  (✓)

घ)  तवेदार हल मिट्टी को काटने एवं पलटने हेतु प्रयोग किया जाता है।  (×)

4)  मोल्ड बोर्ड हल का क्या कार्य है?

उत्तर-

मोल्ड बोर्ड हल कूँड़ खोदने, मिट्टी को भुरभुरी बनाने, मिट्टी को पलटने और खरपतवार को दबाने का काम करता है।

5)  हैरो का मुख्य कार्य क्या है?

उत्तर-

हैरो चलाने का मुख्य उद्देश्य जमीन को भुरभुरा बनाना और भूमि की नमी को सुरक्षित रखना है।

6)  हारवेस्टर क्या है?

उत्तर-

हारवेस्टर (Harvester)-

यह यन्त्र खड़ी फसल को काटने, मड़ाई करने और साथ ही सफ़ाई करने के काम आता है। इससे मुख्यतः गेहूँ की कटाई तथा मड़ाई का काम लिया जाता है।

7)  खुरपी के क्या कार्य है?

उत्तर-

खुरपी से खेत में निराई तथा गुड़ाई के कार्य किये जाते है।

8)  हँसिया कितने प्रकार का होता है?

उत्तर-

हँसिया दो प्रकार के होते है।

1)   साधारण हँसिया

2)   दाँतेदार हँसिया

9)  हल कितने प्रकार के होते है?

उत्तर

हल निम्न प्रकार के होते हैं-

देशी हल, मिट्टी पलटने वाले हल (जैसे- मेस्टन हल, वाह-वाह हल, शाबाश हल),

तवेदार हल आदि।

10) मिट्टी पलट हल कितने प्रकार के होते है?

उत्तर

मिट्टी पलटने वाले हल निम्न प्रकार के होते हैं- मेस्टन हल, वाह-वाह हल, शाबाश हल आदि।

11) पैडी थ्रेशर का चित्र बनाइये?

उत्तर-

पैडी थ्रेशर

12) हैरो कितने प्रकार के होते हैं? वर्णन कीजिए।

उत्तर

हैरो के प्रकार-

बैलों द्वारा चालित हैरो

ये निम्न प्रकार के होते हैं-

  1. कमानीदार हैरो
  2. तवेदार हैरो
  3. ब्लेड हैरो या बक्खर

ट्रैक्टर चालित हैरो-

ये भी निम्न प्रकार के होते हैं-

  1. सिंगल एक्शन डिस्क हैरो
  2. डबल एक्शन डिस्क हैरो
  3. ऑफ सेट डिस्क हैरो

13) भूमि की जुताई हेतु प्रयुक्त होने वाले बैल चालित यन्त्रों का नाम बताइये।

उत्तर-

भूमि की जुताई में प्रयुक्त होने वाले बैल चालित यन्त्रों के नाम

  1. सुधरा हुआ देशी हल
  2. मिट्टी पलटने वाले हल
  3. तवेदार हल
  4. कल्टीवेटर
  5. हैरो

14) मेस्टन हल का सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर

मेस्टन हल हल्का तथा छोटा होता है। यह मिट्टी की गहरी जुताई करता है और उसे पलटने का कार्य भी करता है। इसमें मिट्टी पलटने वाला भाग बड़ा होता है जिसे मोल्ड बोर्ड कहते है। इसके कूड़ की चौड़ाई और गहराई लगभग 12.5 सेमी होती है। हल का कुल भार लगभग 15 किग्रा होता है।

15) शाबाश हल मेस्टन हल से किस प्रकार भिन्न है?

उत्तर

शाबाश हल मेस्टन हल से निम्न प्रकार से भिन्न है-

मेस्टन हल शाबाश हल
मेस्टन हल हल्का और छोटा होता है। शाबाश हल अपेक्षाकृत भारी होता है।
मेस्टन हल का कुल भार 15 किग्रा और खिंचाव 80 से 90 किग्रा होता है। शाबाश हल का भार 16 किग्रा और खिंचाव 90 से 100 किग्रा होता है।

16) कटाई के प्रमुख यन्त्र कौन-कौन है? इनका फसल की कटाई में महत्व लिखिए।

उत्तर

कटाई के प्रमुख यन्त्र निम्नलिखित हैं-

  • साधारण हँसिया
  • दाँतेदार हँसिया
  • हारवेस्टर

साधारण हँसिया

साधारण हँसिया के ब्लेड में दाँत नहीं होते हैं‌। ब्लेड के भीतर की ओर तेज धार होता है जो फसल को काटने में सहायक होते हैं।

दाँतेदार हँसिया-

दाँतेदार हँसिया के ब्लेड में घने दाँत होते हैं जो फसल को शीघ्र काटने में सहायक होते हैं।

हारवेस्टर-

हारवेस्टर खड़ी फसल को काटने, मड़ाई करने और साथ ही सफ़ाई करने के काम आता है।

17) डिबलर एवं हैरो में क्या अन्तर है। इसका कृषि में महत्व बताइये।

उत्तर

हैरो जुताई का यन्त्र है जबकि डिबलर बुवाई का यन्त्र है।

डिबलर तथा हैरो का कृषि में महत्व-

हैरो चलाने का मुख्य उद्देश्य जमीन को भुरभुरा बनाना तथा भूमि की नमी को सुरक्षित रखना है। इसका प्रयोग बुवाई से तुरन्त पहले किया जाता है जिससे बीज बोते समय खरपतवार न रहें।

डिबलर खेत में छिद्र बनाता है और छिद्रों में बीज डाला जाता है। इस यन्त्र का  प्रयोग सब्जियों या ऐसी फसलों के लिए किया जाता है जहाँ पौधे से पौधे को उचित दूरी पर रखना होता है।

18) शक्ति चालित मड़ाई यन्त्र थ्रेसर का सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर

थ्रेसर

यह यंत्र विद्युत मोटर, ट्रैक्टर या डीजल इंजन से चलता है। इस यंत्र द्वारा मड़ाई, ओसाई और सफाई का काम एक साथ किया जाता है। इसका प्रचलित नाम थ्रेसर है।

19) स्तम्भ `क’ को स्तम्भ `ख’ से सुमेल कीजिए ।

उत्तर-

स्तम्भ `क’           स्तम्भ `ख’
1. देशी हल जुताई के लिए
2. मेस्टन हल मिट्टी पलटने के लिए
3. तवेदार हल उथली जुताई हेतु
4. सीडड्रिल बुवाई हेतु
5. हारवेस्टर मड़ाई एवं कटाई हेतु
6. कार्न शेलर भुट्टे से दाना निकालने हेतु

 

20) निम्नलिखित वर्ग पहेली में सही शब्दों को भरिए।

ऊपर से नीचे

  1. बुवाई  का यन्त्रडिबलर
  2. फसल काटने का साधारण उपकरणहँसिया
  3. निराई, गुड़ाई तथा मिट्टी भुरभुरी करने वाला यन्त्रकल्टीवेटर
  4. जुताई करने का यन्त्रशाबाश
  5. पथरीली तथा घासों में जुताई का यन्त्रतवेदार
  6. मिट्टी पलट हल का नाम मेस्टन

बाँये से दाँये

  1. बैठकर निराई करने का उपकरणखुरपी
  2. 8. मड़ाई का यन्त्र- थ्रेसर
  3. खड़ी फसल काटने का यन्त्रहारवेस्टर

 

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Agricultural कृषि विज्ञान book Chapter 6 कृषि यंत्र. Get SCERT UP Board Class 8 Agricultural solutions Chapter 6 Krishi Yantar (कृषि यंत्र). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Agricultural Chapter 6 Krishi Yantar (कृषि यंत्र). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Agricultural Chapter 6 Krishi Yantar (कृषि यंत्र) in Agricultural & Agricultural. Download Agricultural कृषि विज्ञान Class 8 Book & solutions Chapter 6 Krishi Yantar (कृषि यंत्र) in Agricultural. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 6 Krishi Yantar (कृषि यंत्र), SCERT UP Board solution Class 8 Agricultural कृषि विज्ञान Chapter 6 Krishi Yantar (कृषि यंत्र) free PDF download here.