SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 21 Computer

अभ्यास प्रश्न

1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाइये।

क. इनपुट डिवाइस है-

(अ) मॉनीटर

(ब) प्रिन्टर

(स) प्रोजेक्टर

(द) की-बोर्ड (✓)

ख. रीसेट बटन का प्रयोग होता है-

(अ) कम्प्यूटर बन्द करने के लिए

(ब) कम्प्यूटर की गति बढ़ाने के लिए

(स) कम्प्यूटर को निर्देश देने के लिए

(द) कम्प्यूटर को दोबारा प्रारम्भ करने के लिए (✓)

ग. निर्देशों को प्रोसेसर तक भेजने के लिए-

(अ) एन्टर बटन दबाते हैं (✓)

(ब) रीसेट बटन दबाते हैं

(स) डिलीट बटन दबाते हैं

(द) टर्बो बटन दबाते हैं

घ. न्यूमेरिक-की होती हैं-

(अ) की-बोर्ड में (✓)

(ब) सी.पी.यू. में

(स) हार्डडिस्क

(द) मॉनीटर

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

क. कम्प्यूटर में माउस एक इनपुट डिवाइस है।

ख. F1 से F12 तक के कीज को फंक्शन-कीज कहते हैं।

ग. डिलीट बटन से स्क्रीन पर लिखा अक्षर मिट जाता है।

घ. शिफ्ट बटन को दबाकर अक्षर टाइप करने पर वह बड़ा टाइप होता है।

3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (×) का चिह्न लगाइये-

क. की-बोर्ड एक आउटपुट डिवाइस है।       (×)

ख. सी.पी.यू. कम्प्यूटर का मस्तिष्क होता है। (✓)

ग. पावर ऑन/ऑफ बटन सी.पी.यू. में होता है।  (✓)

घ. मॉनीटर एक इनपुट डिवाइस है।         (×)

4. माउस के कार्य बताइए।

उत्तर-

माउस के कार्य-

  • माउस को इधर-उधर सरकाने से माउस प्वाइन्टर स्क्रीन पर किसी भी दिशा में घूमता है।
  • माउस का बटन दबाकर एक-स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने (ड्रैगिंग) पर वह स्थान काला हो जाता है, जिसे सेलेक्ट कहते हैं।
  • माउस को डेस्कटॉप के आइकन पर रखकर लगातार दो बार बाँया बटन दबाने पर सम्बन्धित सॉफ्टवेयर खुल जाता है।

5. कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर क्या है? यह कितने प्रकार का होता?

उत्तर-

कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर

निर्देशों का एक समूह (सैट) जो एक विशेष कार्य करता है, प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर प्रोग्राम कहलाता है।

सॉफ्टवेयर को चार श्रेणियों में बाँटा जा सकता है-

  • सिस्टम सॉफ्टवेयर
  • ऐप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
  • पैकेजेज
  • यूटिलिटीज

6. सी.पी.यू. में कितने बटन होते हैं?

उत्तर-

सी.पी.यू में दो बटन होते हैं-

  1. पावर ऑन/ऑफ बटन
  2. रीसेट बटन

7. मॉनीटर क्या है? यह कितने प्रकार का होता है?
उत्तर-

मॉनीटर (Monitor)

मॉनीटर कम्प्यूटर का मुख्य आउटपुट डिवाइस है। इसकी संरचना टेलीविजन की तरह होती है। कम्प्यूटर पर किए जाने वाले प्रत्येक कार्य को यह दिखाता है।

मॉनीटर के प्रकार

सामान्यतः मॉनीटर दो प्रकार के होते हैं-

  1. सी.आर.टी
  2. टी.एफ.टी।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 21 कम्प्यूटर. Get SCERT UP Board Class 7 Science book and solutions Chapter 21 Computer (कम्प्यूटर). Download free PDF of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 21 Computer (कम्प्यूटर). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 21 Computer (कम्प्यूटर) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 7 Book & solutions Chapter 21 Computer (कम्प्यूटर) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 21 Computer (कम्प्यूटर), SCERT UP Board solution Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Chapter 21 Computer (कम्प्यूटर) free PDF download here.