grih-shilp-Class-6-पाठ-6-प्राथमिक-चिकित्सा

अभ्यास प्रश्न 

  1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

(1) रिक्त स्थान की पूर्ति करिए-

(क) इलेक्ट्रोल का प्रयोग निर्जलीकरण से बचाव हेतु किया जाता है।

(ख) थकावट या बेहोशी आने पर ग्लूकोज दिया जाता है।

(ग) डाक्टर के आने से पहले प्राथमिक उपचार दिया जाता है।

(2) सही (✓) या गलत (×) का चिह्न लगाइए –

(क) घाव को खरोंचना या खुजलाना नहीं चाहिए।    (✓)

(ख) बिच्छू के पूँछ में वक्राकार डंक होता है।   (✓)

(ग) सड़क पर केले का छिल्का फेंक देना चाहिए। )

(घ) मधुमक्खी के काटने से शरीर पर चकत्ते पड़ जाते हैं। (✓)

  1. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) पागल कुत्ते के काटने से कौन सा रोग होता है?

उत्तरहाइड्रोफोबिया

(ख) डॉक्टर के आने से पहले दिया जाने वाला उपचार क्या कहलाता है?

उत्तर प्राथमिक उपचार

  1. लघु उत्तरीय प्रश्न 

(क) प्राथमिक चिकित्सा पेटी से आप क्या समझते हैं?

उत्तरप्राथमिक उपचार की सुविधा के लिए हम एक पेटी बनाते हैं जिसे प्राथमिक चिकित्सा पेटी कहते है। इस पेटी में डिटॉल, पट्टी, कैंची, रूई, ग्लूकोज, थर्मामीटर, दर्द की दवाएं, बाम, इनो आदि रखी जाती है।

(ख) बिच्छू के डंक मारने पर दो प्राथमिक उपचार लिखिए।

उत्तर 1. काटने वाले स्थान से थोड़ा ऊपर कस कर पट्टी बाँध देनी चाहिए जिससे विष पूरे शरीर में न फैले।

  1. कटे हुए स्थान पर बर्फ रख देना चाहिए ताकि दर्द का अनुभव कम हो।

4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) मधुमक्खी के काटने पर क्या लक्षण होते हैं तथा उसका उपचार क्या है?

उत्तर मधुमक्खी के काटने पर पीड़ा एवं जलन होने लगती है तथा चकत्ते भी पड़ जाते हैं।

उपचार-

  • कटे हुए स्थान को साबुन या स्प्रिट से धोना चाहिए।
  • यदि कीड़े का डंक रह गया हो तो तुरंत किसी नुकीली चीज से दबाकर निकाल लेना चाहिए। पर यह ध्यान रहे कि उस स्थान को इतना अधिक न दबाया जाए कि शरीर में विष और अधिक फैल जाए।
  • घाव को खुजलाना या खरोंचना नहीं चाहिए।
  • प्राथमिक उपचार के बाद रोगी को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।

(ख) साँप के काटने पर आप क्या उपचार करेंगे?

उत्तर साँप के काटने पर निम्न उपचार करेंगे-

  • साँप काटे हुए व्यक्ति को तुरंत शान्तिपूर्वक लिटा देंगें लेकिन उसे सोने नहीं देंगे।
  • व्यक्ति को भय द्वारा उत्तेजित होने से रोकेंगे।
  • साँप काटने के स्थान से थोड़ा ऊपर की ओर टाई, रूमाल, जूते के फीते आदि से कसकर बाँध देंगें। कसकर बाँधने से शरीर में विष फैल नहीं पाता है।
  • साँप काटे हुए व्यक्ति को जितनी जल्दी हो सकेगा, डॉक्टर के पास ले जाएंगे।

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp book chapter 6 प्राथमिक चिकित्सा. Get SCERT UP Board Class 6 Home Craft (गृहशिल्प) solutions chapter 6 Praathamik Chikitsaa (प्राथमिक चिकित्सा). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp/Home Craft chapter 6 Praathamik Chikitsaa (प्राथमिक चिकित्सा). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp chapter 6 Praathamik Chikitsaa (प्राथमिक चिकित्सा) in Hindi & English. Download Grih Shilp class 6 Book & solutions chapter 6 Praathamik Chikitsaa (प्राथमिक चिकित्सा) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of chapter 6 Praathamik Chikitsaa (प्राथमिक चिकित्सा), SCERT UP Board solution Class 6 (Grih Shilp) chapter 6 Praathamik Chikitsaa (प्राथमिक चिकित्सा) free PDF download here.