gruh-shilp-Class-6-पाठ-4-रोग-और-उनसे-बचाव

अभ्यास प्रश्न

1. बहुविकल्पीय प्रश्न-

सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए-

(1) संक्रामक रोग होते हैं-

(क) बैक्टीरिया, वायरस आदि से            

(ख) पोषण की कमी से

(ग) वंशानुगत रोग से

(घ) इनमें से कोई नहीं

(2)  हैजा रोग होता है-

(क) कृमि से

(ख) विटामिन की कमी से

(ग) दूषित खाने-पीने की वस्तुओं से

(घ) छुआछूत से

  1. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न-

(क) किसी एक वंशानुगत रोग का नाम लिखिए।

उत्तरवर्णान्धता (color blindness)

(ख) विटामिन C की कमी से कौन सा रोग होता है?

उत्तर–  विटामिन C की कमी से स्कर्वी नामक रोग हो जाता है।

  1. लघु उत्तरीय प्रश्न-

(क) नियमित व्यायाम करने से क्या लाभ है?

उत्तर- नियमित व्यायाम करने से लाभ-

  1. शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो हमारे शरीर को विभिन्न रोगों से लड़ने में सहायता प्रदान करती है।
  2. हड्डियां मजबूत होती हैं।

(ख) असंक्रामक रोग क्या होते हैं?

उत्तर असंक्रामक रोग- ये वे रोग होते हैं जो छुआछूत से नहीं फैलते। ये पोषण की कमी से होते हैं। जैसे- विटामिन सी की कमी से स्कर्वी हो जाना। कुछ असंक्रामक रोग वंशानुगत भी होते हैं, जैसे-वर्णान्धता।

  1. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

(क) रोग कितने प्रकार के होते हैं? संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों के बारे में संक्षेप में बताइए।

उत्तररोग के प्रकार- रोग मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं-

असंक्रामक रोग- ये वे रोग होते हैं जो छुआछूत से नहीं फैलते। ये पोषण की कमी से होते हैं। जैसे- विटामिन सी की कमी से स्कर्वी हो जाना। कुछ असंक्रामक रोग वंशानुगत भी होते हैं, जैसे-वर्णान्धता।

संक्रामक रोग- संक्रामक रोग वे रोग होते हैं जो वायरस, बैक्टीरिया, कृमि जैसे सूक्ष्म/अतिसूक्ष्म जीवों से होते हैं। जैसे- कोरोना (COVID-19), टायफाइड, तपेदिक, हैजा, जुकाम, दाद आदि।

(ख) हमें अपने शरीर को रोगों से बचाने के लिए किन-किन सावधानियों को ध्यान में रखना चाहिए?

उत्तर हमें अपने शरीर को रोगों से बचाने के लिए निम्न सावधानियों को ध्यान में रखना चाहिए-

  • हमें अपने शरीर के साथ-साथ अपने परिवेश को भी साफ रखना चाहिए।
  • हमें अपना आहार संतुलित रखना चाहिए।
  • हमें नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।
  • समय-समय पर प्रतिरोधक टीके लगवाते रहना चाहिए ताकि चेचक, पोलियो, टिट्नेस, डिप्थीरिया, तपेदिक, हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां न हों।

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp book chapter 4 रोग और उनसे बचाव. Get SCERT UP Board Class 6 Home Craft (गृहशिल्प) solutions chapter 4 Rog aur unse bachaav (रोग और उनसे बचाव). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp/Home Craft chapter 4 Rog aur unse bachaav (रोग और उनसे बचाव). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp chapter 4 Rog aur unse bachaav (रोग और उनसे बचाव) in Hindi & English. Download Grih Shilp class 6 Book & solutions chapter 4 Rog aur unse bachaav (रोग और उनसे बचाव) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of chapter 4 Rog aur unse bachaav (रोग और उनसे बचाव), SCERT UP Board solution Class 6 (Grih Shilp) chapter 4 Rog aur unse bachaav (रोग और उनसे बचाव) free PDF download here.