विज्ञान ने हमारे जीवन को बहुत प्रभावित किया है। हमारे दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भी वैज्ञानिक आविष्कारों एवं आधुनिक तकनीकों का महत्वपूर्ण योगदान है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास ने लोगों के जीवन स्तर में क्रान्तिकारी परिवर्तन किया है। इसने मानव जीवन को आसान, सरल और तेज बना दिया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास के कारण ही हम बैलगाड़ी, ताँगा आदि से मुक्त होते हुए परिवहन के अत्याधुनिक – साधनों जैसे मोटरसाइकिल, कार, बस, ट्रेन, वायुयान आदि तक पहुँच गये हैं।

आप अपने दैनिक जीवन में अनुभव करते हैं कि गैस सिलिण्डर या कटे हुए पेड़ का तना उठा कर या घसीटकर ले जाने की अपेक्षा कम बल लगाकर लुढ़काकर ले जाना आसान होता है। इस प्रकार कार्य की यह सुगमता वैज्ञानिक सिद्धांत पर आधारित है। वस्तु को घसीटने या उठाकर ले जाने की तुलना में लुढ़काकर ले जाना सरल है। इसी प्रकार बैलगाड़ियों में पहिया लगाने पर घर्षण बल कम हो जाता है और बोझ से लदी बैलगाड़ी को बैलों द्वारा खींचना सरल हो जाता है। बैलगाड़ी द्वारा कम बल लगाकर कार्य को सुगम बनाना विज्ञान के सिद्धान्त द्वारा ही सम्भव है।

इस प्रकार यहाँ विज्ञान के नियम का उपयोग करके मनुष्य ने कार्य को सरल बनाने के लिए बैलगाड़ी़, ट्रैक्टर आदि जैसे साधन विकसित कर लिया है – यही प्रौद्योगिकी है। विज्ञान के नियमों एवं सिद्धांतों के अनुप्रयोग से मानव हित में संसाधनों का निर्माण ही प्रौद्योगिकी है।

अभ्यास प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों का सही या गलत विकल्प चुनें।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी का दैनिक जीवन में उपयोग
प्रश्न 1: विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने हमारे जीवन को प्रभावित नही किया है।
प्रश्न 2: गैस सिलिण्डर या कटे हुए पेड़ का तना उठा कर या घसीटकर ले जाने की अपेक्षा कम बल लगाकर लुढ़काकर ले जाना आसान होता है।
प्रश्न 3: विज्ञान के नियम का उपयोग करके मनुष्य कार्य को सरल बनाने के लिए साधन विकसित कर लिया है।
प्रश्न 4: हमारे दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में वैज्ञानिक आविष्कारों एवं आधुनिक तकनीकों का योगदान नही है।
प्रश्न 5: बस, ट्रेन, वायुयान, टीवी, फ्रिज कूलर आदि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के द्वारा ही संभव हुआ है।
कृपया अपना नाम यहाँ लिखें।
कृपया अपने विद्यालय का नाम यहाँ लिखें।