पर्यावरण शब्द, परि तथा आवरण दो शब्दों से मिलकर बना है। परि का अर्थ है ‘चारों ओर’ तथा आवरण का अर्थ है ‘घेरा’। हमारे चारों ओर जो भी दिखाई देता है जैसे-हवा, पानी, मिट्टी, धूप, पेड़-पौधों, जीव-जन्तु, मनुष्य व अन्य

वस्तुएं सभी पर्यावरण का हिस्सा है। ये सभी हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। 

पर्यावरण की आवश्यकता एवं महत्त्व-  

पर्यावरण से ही पृथ्वी पर समस्त जीवधारियों का अस्तित्व है। साँस लेने के लिए ऑक्सीजन हमें पर्यावरण की हवा से मिलती है। इसी प्रकार जल भी समस्त जीवधारियों के लिए आवश्यक है। यहाँ तक कि हमारी मूलभूत आवश्यकताओं अर्थात् भोजन, कपड़ा और मकान की पूर्ति भी हमारा पर्यावरण ही करता है। अन्य जीवों को भी भोजन और आवास पर्यावरण से ही मिलता है। 

अभ्यास प्रश्न

ऊपर वर्णित पैराग्राफ को ध्यान से पढ़िए और निम्नलिखित का उत्तर दीजिए।

अभ्यास 2 - पर्यावरण
कृपया अपना उत्तर यहाँ लिखें।
कृपया अपना उत्तर यहाँ लिखें।
कृपया अपना उत्तर यहाँ लिखें।
कृपया अपना उत्तर यहाँ लिखें।
कृपया अपना उत्तर यहाँ लिखें।
कृपया अपना उत्तर यहाँ लिखें।
कृपया अपना उत्तर यहाँ लिखें।
कृपया अपना नाम यहाँ लिखें।
कृपया अपने विद्यालय का नाम यहाँ लिखें।