UP Board Class 8 Science Chapter 4 Khanij evam Dhatu

अभ्यास प्रश्न

1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

(क) निम्नलिखित वस्तुओं में कौन सी वस्तु संक्षारित हो सकती है-

(अ) लकड़ी की मेज

(ब) स्टील की कुर्सी

(स) खुली स्थानों पर रखी लोहे की छड़

(द) तेल लेपित लोहे की छड़

उत्तर- विकल्प (स) खुली स्थानों पर रखी लोहे की छड़

(ख) बॉक्साइट किसका अयस्क है

(अ) सोडियम

(ब) लोहा

(स) ऐलुमीनियम

(द) कॉपर

उत्तर- विकल्प (स) ऐलुमीनियम

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) सोडियम धातु को मिट्टी के तेल में रखते हैं।

((ख) जंग लगने के लिए ऑक्सीजन तथा नमी आवश्यक है।

(ग) धातु से तार बनाने का गुण तन्यता कहलाता है।

(घ) जिन खनिजों से धातु का निष्कर्षण किया जाता है उन्हें अयस्क कहते हैं।

3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के आगे सही () तथा गलत कथन के आगे गलत का (×) चिन्ह लगाइए-

(क) हीरा कार्बन का रूप है।            (✓)
(ख) हेमेटाइट एलुमिनियम का अयस्क है।    (×)
(ग) धातु ऑक्सीजन से क्रिया करके धातु ऑक्साइड बनाते हैं। (✓)
(घ) क्वार्ट्ज धात्विक खनिज है।                          (×)
(ङ) संगमरमर चूने के पत्थर से बनता है।     (✓)
4. स्तंभ (क) के शब्दों का स्तंभ (ख) के शब्दों से सही मिलान कीजिए

बॉक्साइट एलुमिनियम
गैलेना  लेड (सीसा)
हेमेटाइट आयरन(लोहा)
पाइरोलुसाइट मैग्नीज

5. निम्नलिखित प्रश्नों का संक्षिप्त उत्तर दीजिए-

(क) खनिज तथा अयस्क में क्या अंतर है?

उत्तर-

खनिज-

पृथ्वी के भू-पर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तत्वों अथवा यौगिको को खनिज कहते हैं। जैसे- क्वार्ट्ज, हेमेटाइट,बॉक्साइट, ग्रेनाइट आदि।

अयस्क (Ore)-

ऐसे खनिज, जिनसे धातु का निष्कर्षण अधिक मात्रा में सरलता से और कम लागत में हो जाता है, अयस्क कहलाते हैं। जैसे-हेमेटाइट, बॉक्साइट आदि।

(ख) अधिकांश खनिज किस रूप में पाए जाते हैं?

उत्तरअधिकांश खनिज ऑक्साइड के रूप में पाए जाते है।

(ग) धातुओं की अघातवर्धनीयता तथा तन्यता के गुण का क्या अर्थ है?

अघातवर्धनीयता

धातुओं को पीट कर (आघात पहुँचा कर) चादरों के रूप में परिवर्तित करने के गुण को अघातवर्धनीयता कहते हैं।

तन्यता-

धातुओं को खींच कर तार बनाया जा सकता है। धातुओं को तार के रूप में परिवर्तित करने के गुण को तन्यता कहते हैं।

(घ) धातुओं का संक्षारण क्या है ?

उत्तर

धातुओं का संक्षारण

धातु की सतह पर उसका यौगिक बनकर धातु की एक-एक परत के रूप में उतरने से धातु का नष्ट होना संक्षारण कहलाता है। लोहे के संक्षारण को जंग लगना कहते हैं।

(ङ) मुक्त अवस्था में पाए जाने वाले किन्हीं दो धातुओं के नाम लिखिए।

उत्तर

सोना, प्लेटिनम।

(च) मिश्र धातु क्या होती है?

उत्तर

मिश्र धातु (Alloy)

धातु में अन्य धातुओं अथवा अधातुओं की उचित मात्रा मिलाकर उसमें वांछित गुण-धर्म प्राप्त किये जा सकते हैं। ऐसे मिश्रण को मिश्र धातु कहते हैं। पीतल, कांसा आदि मिश्र धातु है।

(छ) किसी एक द्रव धातु का नाम लिखिए।

उत्तर- पारा

6. निम्नलिखित प्रश्नो का उत्तर दीजिए-

(क) धातुओं की ऑक्सीजन से क्रिया को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

धातुओं की ऑक्सीजन से अभिक्रिया-   धातु ऑक्सीजन से क्रिया करके ऑक्साइड बनाते हैं। सोडियम तथा पोटैशियम कमरे के सामान्य ताप पर क्रिया करके ऑक्साइड बनाते हैं।

उदाहरण

4Na +    O2  →  2Na2O                  

सोडियम    ऑक्सीजन   सोडियम ऑक्साइड

(ख) धातु तथा अधातु की जल से क्रिया लिखिये।

उत्तर-

धातु का जल के साथ अभिक्रिया-

सक्रिय धातु जल के साथ क्रिया करके धातु हाइड्रॉक्साइड / ऑक्साइड और हाइड्रोजन गैस बनाती हैं।

उदाहरण- सोडियम धातु जल के साथ तीव्र गति से अभिक्रिया करके सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोजन गैस बनाता है।

 2Na + 2H2O      →  2NaOH + H2  

सोडियम          जल                            सोडियम हाइड्रॉक्साइड      हाइड्रोजन गैस

अधातु का जल के साथ अभिक्रिया-

अधातु सामान्य ताप पर जल से क्रिया नहीं करते हैं।

(ग) लोहा, ताँबा तथा सोने के अयस्क देश में कहाँ पाये जाते हैं?

उत्तर-

लोहा- बिहार, उड़ीसा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़।

तांबा– आंध्र प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान।

सोना- कोलार खान-कर्नाटक, आंध्र प्रदेश।

(घ) धातुओं की ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया को दो उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

धातुओं की ऑक्सीजन से अभिक्रिया-  धातु ऑक्सीजन से क्रिया करके ऑक्साइड बनाते हैं।

उदाहरण- (1) सोडियम तथा पोटैशियम कमरे के सामान्य ताप पर क्रिया करके ऑक्साइड बनाते है।

4Na +    O2      →     2Na2               

सोडियम      ऑक्सीजन         सोडियम ऑक्साइड                                                           

(2)  मैग्नीशियम का तार ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलकर मैग्नीशियम ऑक्साइड (सफेद पाउडर) बनाता है।

2Mg    +    O2   →  2MgO

मैग्नीशियम     ऑक्सीजन    मैग्नीशियम ऑक्साइड

(ङ) सोडियम धातु का जल तथा ऑक्सीजन से क्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।

उत्तर

सोडियम धातु का जल से अभिक्रिया-

सोडियम धातु जल के साथ तीव्र गति से अभिक्रिया करके सोडियम हाइड्रॉक्साइड तथा हाइड्रोजन गैस बनाता है।

 2Na      +   2H2O    →     2NaOH  +     H 

 सोडियम          जल             सोडियम हाइड्रॉक्साइड      हाइड्रोजन गैस

सोडियम धातु का ऑक्सीजन से अभिक्रिया-

सोडियम कमरे के सामान्य ताप पर ऑक्सीजन से क्रिया करके सोडियम ऑक्साइड बनाता है।

4Na +    O2   →  2Na2O                 

सोडियम     ऑक्सीजन    सोडियम ऑक्साइड

(च) धातु तथा अधातु में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

धातु तथा अधातु में अन्तर

  • धातुओं में चमक होती है जबकि अधातुओं में चमक नहीं होती है।
  • धातुएं अघातवर्धनीय एवं तन्य होती हैं जबकि अधातुएं भंगुर एवं तन्यता विहीन होती हैं
  • सामान्य ताप पर प्रायः सभी धातुएँ ठोस होती हैं (पारा को छोड़कर)। सामान्य ताप पर अधिकांश अधातुएँ द्रव व गैस अवस्था में होती हैं।

(छ) धातु के संक्षारण की रोकथाम के लिये अपनायी जाने वाली विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर

धातुओं को संक्षारण (क्षरण) से बचाने के लिए निम्नलिखित विधियों का उपयोग किया जाता है-

(1) पेंट का लेप चढ़ा कर-

धातु की वस्तुओं की सतह पर पेंट लगाकर उसे क्षरण से बचाया जा सकता है।

(2) ग्रीस या तेल लगाकर-

नए औजारों जैसे- कैंची, चाकू पर ग्रीस या तेल लगाकर क्षरण से बचाया जा सकता है।

(3) मिश्र धातु बना कर

कभी-कभी एक धातु में दूसरी धातु या अधातु मिलाने पर वह अधिक कठोर, स्थायी तथा संक्षारण से सुरक्षित हो जाता है।

(4) गैल्वोनीकरण (धातु चढ़ाना) करके।

(5) विद्युत लेपन (Electroplating) करके।

(ज) तवे की हैण्डिल में लकड़ी लगी होती है, क्यों?

उत्तर

लकड़ी ताप का कुचालक है। लकड़ी के हैंडल को हाथ से पकड़ने पर हाथ नहीं जलता है। इसलिए तवे की हैंडल में लकड़ी लगी होती है।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 4 खनिज एवं धातु. Get SCERT UP Board Class 8 Science solutions Chapter 4 Khanij evam Dhatu (खनिज एवं धातु). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Science Chapter 4 Khanij evam Dhatu (खनिज एवं धातु). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Science Chapter 4 Khanij evam Dhatu (खनिज एवं धातु) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 8 Book & solutions Chapter 4 Khanij evam Dhatu (खनिज एवं धातु) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 4 Khanij evam Dhatu (खनिज एवं धातु), SCERT UP Board solution Class 8 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Chapter 4 Khanij evam Dhatu (खनिज एवं धातु) free PDF download here.