UP Board Class 8 Science Chapter 17 Computer

अभ्यास प्रश्न

1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

(क) कार्यालयों में सामान्यत: प्रयोग होता है

(अ) मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क

(ब) लोकल एरिया नेटवर्क

(स) वाइड एरिया नेटवर्क

(द) इनमें से सभी

उत्तर विकल्प (ब) लोकल एरिया नेटवर्क

(ख) सभी वेब ऐड्रेसेज इनमें से किससे शुरू होते हैं।

(अ) HtP

(ब) http://

(स) http:/

(द) www

उत्तर विकल्प (ब) http://

(ग) इनमें से कौन सा शब्द एक ब्राउजर है-

(अ) नेटस्केप

(ब) वर्ल्डवाइड वेब

(स) लाँचर

(द) ई-मेल

उत्तर विकल्प (अ) नेटस्केप

(घ) इन्टरनेट एक्सप्लोरर होता है-

(अ) वेबसाइट

(ब) आई.एस.पी.

(स) ब्राउजर

(द) हार्डवेयर

उत्तर विकल्प (स) ब्राउजर

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिये गये शब्दों की सहायता से कीजिए –

(क) एड्रेस बार पर वेबसाइट का नाम लिखते हैं। (वेबसाइट/कम्प्यूटर)

(ख) नेटस्केप नेविगेटर ब्राउजर होता है। (ब्राउजर/आई.एस.पी.)

(ग) ई-मेल देखने के लिए इन बॉक्स पर क्लिक करते हैं। (डायल/इन बॉक्स)

(घ) इन्टरनेट से जुड़ने के लिए डायलअप नेटवर्क खोलते हैं। (ब्राउजर/डायलअप नेटवर्क)

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(क) वाइड एरिया नेटवर्क क्या होता है?

उत्तर

वाइड एरिया नेटवर्क (Wide Area Networking)-

वाइड एरिया नेटवर्क को साधारणत: वैन (WAN) कहते हैं। इनमें दो कम्प्यूटर केबल से न जुड़कर सेटेलाइट के माध्यम से जुड़े होते हैं। इनमें दो कम्प्यूटरों की दूरी किसी दो शहर, राज्य या देश की दूरी हो सकती है।

(ख) ई-मेल भेजने की विधि लिखिए।

उत्तर

ई-मेल भेजने की विधि

सबसे पहले उस वेबसाइट को खोलते हैं जिस पर ई-मेल एकाउण्ट बना होता है। वेबसाइट के स्क्रीन पर दायीं ओर एक मेल बटन होता है, जिसे माउस से क्लिक करते ही वह यूज़र आई.डी. और पासवर्ड माँगता हैं। यहाँ पर यूजर आई.डी. और नीचे पासवर्ड वाले खाने में पासवर्ड लिखना होता है। इसके बाद साइन इन बटन या एंटर बटन दबाते हैं। अब ई-मेल खुल जायेगा। अब संदेश लिखने के लिए कम्पोज बटन पर क्लिक करते हैं। इसमें तीन भाग होते हैं। सबसे पहले वाले भाग में टू (To) के आगे उस व्यक्ति का ई-मेल एकाउण्ट लिखते हैं जिसको संदेश भेजना है, उसके बाद सबसे निचले भाग में अपना संदेश टाइप करते हैं। इसके बाद सेन्ड बटन पर क्लिक कर देते हैं। जैसे ही ई-मेल पहुँच जाता है इसकी सूचना स्क्रीन पर दिखने लगती है।

(ग) ई-मेल एकाउण्ट क्या होता है?

उत्तर-

ई-मेल एकाउण्ट व्यक्ति की पहचान (User ID) और उस वेबसाइट का नाम जिस पर वह एकाउण्ट खोला गया है।

(घ) किस युक्ति द्वारा किसी सूचना को कुछ सेकेण्डों में ही निश्चित व्यक्ति के पास पहुँचाया जा सकता है।

उत्तर

ई-मेल द्वारा

4. खण्ड `क’ के अधूरे वाक्यों को खण्ड `ख’ की सहायता से पूरा कीजिए।

उत्तर

खण्ड (क)    खण्ड (ख)
क. वैन में माध्यम सैटेलाइट प्रयोग होता है
ख. आई.एस.पी. इन्टरनेट सेवा प्रदान करती है।
ग. लैन में माध्यम तार होता है
घ. मैक्सिमाइज बटन से सॉफ्टवेयर पूरे स्क्रीन पर दिखता है।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 17 कम्प्यूटर. Get SCERT UP Board Class 8 Science book and solutions Chapter 17 Computer (कम्प्यूटर). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Science Chapter 17 Computer (कम्प्यूटर). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Science Chapter 17 Computer (कम्प्यूटर) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 8 Book & solutions Chapter 17 Computer (कम्प्यूटर) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 17 Computer (कम्प्यूटर), SCERT UP Board solution Class 8 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Chapter 17 Computer (कम्प्यूटर) free PDF download here.