SCERT UP Board Class 8 Geography Chapter 5 Bharat Udyog-Dhande

Download Now

अभ्यास

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए-

(क) भारी एवं लघु उद्योग में क्या अन्तर है?

उत्तर-

लघु या हल्के उद्योग-

इन उद्योगों में कम पूँजी, श्रमशक्ति, शक्ति के साधन और छोटी-छोटी मशीनों की आवश्यकता होती है। ये हल्के कच्चे माल का प्रयोग करते हैं और हल्की वस्तुओं का निर्माण करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान, पंखे, सिलाई मशीन, माचिस, साइकिल, जूते आदि वस्तुएँ हल्के उद्योग के उदाहरण हैं।

भारी उद्योग-

वृहद या भारी उद्योग बड़े पैमाने पर स्थापित किए जाते हैं जिनके लिए अधिक पूँजी, कच्चा माल, श्रमशक्ति, भूमि, मशीन और शक्ति के साधनों की आवश्यकता होती है। इन उद्योगों में लोहा-इस्पात, सीमेण्ट, दवाएँ, रासायनिक खादें, वस्त्र उद्योग, परमाणु ऊर्जा का उत्पादन आदि प्रमुख हैं।

(ख) कृषि पर आधारित चार उद्योगों के नाम लिखिए।

उत्तर-

कृषि पर आधारित उद्योगों के नाम-

रेशम उद्योग, जूट उद्योग, चीनी उद्योग, सूती वस्त्र उद्योग आदि।

(ग) भारत के तीन सीमेण्ट उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए?

उत्तर

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखण्ड

(घ) भारत में वायुयान उद्योग कहाँकहाँ स्थित हैं?

उत्तर

वायुयान उद्योग बंगलुरू, लखनऊ, कानपुर, नासिक (महाराष्ट्र), कोरापुट (उड़ीसा) में हैं।

(ङ) बंगलुरू को भारत की सिलिकॉन घाटी क्यों कहते हैं?

उत्तर

बंगलुरू को भारत की सिलिकॉन घाटी कहा जाता है क्योंकि भारत में सॉफ्टवेयर (software) की सबसे अधिक कंपनियाँ बंगलुरू में ही हैं।

(च) तेल शोधन शालाओं से प्राप्त होने वाले उत्पादों के नाम लिखिए?

उत्तर

तेल शोधन शालाओं से प्राप्त होने वाले उत्पादों के नाम निम्न हैं-

पेट्रोल, डीजल, केरोसीन (मिट्टी का तेल), पैराफिन मोम आदि।

2. कारण बताइए-

(क) भारत के लौह- इस्पात उद्योग दक्षिण के पठार में स्थित हैं।

उत्तर

भारत के लौह- इस्पात उद्योग दक्षिण के पठार में स्थित हैं क्योंकि यहां पर कच्चा सामान जैसे- कच्चा लोहा, चूना पत्थर, कोयला, डोलोमाइट, मैंगनीज आदि खनिज बहुतायत में मिलते है।

(ख) गुजरात और महाराष्ट्र में सूती-वस्त्र उद्योग के कारखाने अधिक हैं।

उत्तर

गुजरात और महाराष्ट्र में सूती-वस्त्र उद्योग के कारखाने अधिक हैं क्योंकि यहां पर कपास का उत्पादन अधिक होता है।

(ग) नमक में आयोडीन मिलाया जाता है।

उत्तर

घेंघा रोग से बचाव के लिए नमक में आयोडीन मिलाया जाता है।

(घ) जापान विकसित देश है।

उत्तर

जापान में उच्च कोटि के उद्योग, उच्च शिक्षा, जीवन जीने का उच्च स्तर तथा उच्च स्वास्थ्य सुविधाएँ आदि हैं। यही कारण है कि जापान विकसित देश की श्रेणी में आता है।

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) रेल के डिब्बे कपूरथला में बनाए जाते हैं। (चितरंजन, कपूरथला, वाराणसी)

(ख) सीमेण्ट के लिए चूना पत्थर कच्चा माल है। (ताँबा, लौह अयस्क, चूना पत्थर)

(ग) राँची में भारी मशीन बनाने का कारखाना है। (जलयान, भारी मशीन, तेलशोधन)

(घ) कहवा फल से प्राप्त किया जाता है। (तना, फल, जड़)

4. सही जोड़े बनाइए-

उत्तर

जमशेदपुर लौह इस्पात
अहमदाबाद वस्त्र उद्योग
रसायन उर्वरक सिन्दरी
वायुयान कानपुर
तेलशोधन मथुरा

 

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Geography भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन book Chapter 5 भारत: उद्योग-धन्धे. Get SCERT UP Board Class 8 Geography solutions Chapter 5 Bharat: Udyog-Dhande (भारत: उद्योग-धन्धे). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Geography Chapter 5 Bharat: Udyog-Dhande (भारत: उद्योग-धन्धे). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Geography Chapter 5 Bharat: Udyog-Dhande (भारत: उद्योग-धन्धे) in Geography & Geography. Download Geography भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन Class 8 Book & solutions Chapter 5 Bharat: Udyog-Dhande (भारत: उद्योग-धन्धे) in Geography. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 5 Bharat: Udyog-Dhande (भारत: उद्योग-धन्धे), SCERT UP Board solution Class 8 Geography भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन Chapter 5 Bharat: Udyog-Dhande (भारत: उद्योग-धन्धे) free PDF download here.