SCERT-UP-Board-Class-8-पृथ्वी-और-हमारा-जीवन-Chapter-11-आपदा एवं आपदा प्रबन्धन

Download Now

अभ्यास

1.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) आपदा किसे कहते हैं?

उत्तर-

आपदा-

भूकम्प, बाढ़, सूखा, जैसी घटनाओं, जिनसे मानव समाज, जानवरों और वनस्पतियों को बड़ी मात्रा में तथा तीव्र गति से हानि हो, को आपदा कहते हैं।

(ख) प्राकृतिक आपदाओं के पाँच उदाहरण लिखिए।

उत्तर-

भूकम्प, सुनामी, चक्रवात, आकाशीय बिजली गिरना, बादल फटना, बाढ़, सूखा आदि प्राकृतिक आपदाओं के उदाहरण हैं।

(ग) भूकंप के दौरान कौन-कौन सी सावधानियाँ बरतनी चाहिए?

उत्तर-

भूकंप के दौरान निम्नलिखित सावधानियाँ बरतनी चाहिए-

  1. लिफ्ट का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  2. बिजली का मुख्य स्विच बन्द कर देना चाहिए।
  3. भूकंप के समय घर के बाहर हैं तो ऊंची इमारतों, बिजली के खंभों आदि से दूर रहना चाहिए।

(घ) बादल फटने से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-

बादल फटना-

सीमित समय और सीमित क्षेत्र में गरज और बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार वर्षा होने को बादल फटना कहते हैं। बादल फटने पर उस क्षेत्र विशेष में एक घण्टे में 100 मिलीमीटर या उससे अधिक वर्षा हो जाती है।

(ङ) आपदा-प्रबन्धन के कौन-कौन से तत्त्व हैं?

उत्तर-

आपदा-प्रबन्धन के तत्त्व

आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अन्तर्गत आपदा प्रबन्धन के छः तत्त्वों को सम्मिलित किया गया हैं-

  1. आपदा निरोध,
  2. आपदा निवारण,
  3. आपदा तैयारी,
  4. प्रतिक्रिया,
  5. पुनर्वास,
  6. पुनर्निर्माण और रिकवरी

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) सुनामी जापानी भाषा का शब्द है।

(ख) आकाशीय बिजली का गिरना प्राकृतिक आपदा है।

(ग) संसद द्वारा आपदा-प्रबन्धन अधिनियम वर्ष 2005 में पारित किया गया।

(घ) आपदा-पुनर्वास, आपदा के उपरान्त की अवस्था है।

3.सही जोड़े बनाइए-

उत्तर-

राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण प्रधानमंत्री
राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण मुख्यमंत्री
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण जिलाधिकारी

 

 

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Geography भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन book Chapter 11 आपदा एवं आपदा प्रबन्धन. Get SCERT UP Board Class 8 Geography solutions Chapter 11 Aapda evam Aapda Prabhandhan (आपदा एवं आपदा प्रबन्धन). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Geography Chapter 11 Aapda evam Aapda Prabhandhan (आपदा एवं आपदा प्रबन्धन). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Geography Chapter 11 Aapda evam Aapda Prabhandhan (आपदा एवं आपदा प्रबन्धन) in Geography & Geography. Download Geography भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन Class 8 Book & solutions Chapter 11 Aapda evam Aapda Prabhandhan (आपदा एवं आपदा प्रबन्धन) in Geography. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 11 Aapda evam Aapda Prabhandhan (आपदा एवं आपदा प्रबन्धन), SCERT UP Board solution Class 8 Geography भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन Chapter 11 AApda evam Aapda Prabhandhan (आपदा एवं आपदा प्रबन्धन) free PDF download here.