UP Board Class 7 Sports and Fitness solutions Chapter 5 Yog avam Yogasan

Download Now

अभ्यास

1.योग का क्या अर्थ है?

उत्तर-

योग शब्द ‘युज’ से बना है। युज का अर्थ होता है ‘जोड़ना’ या ‘मिलाना’।‌ योग द्वारा शरीर और मन में ताल-मेल बैठता है।

2. चक्रासन से होने वाले लाभ बताइए।

उत्तर-

पेट की चर्बी को घटाता है, रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, मांसपेशियों को मज़बूत तथा आँतों को सक्रिय करता है।

3. सर्वांगासन करने का तरीका बताइए।

उत्तर-

सर्वांगासन

विधि-

  1. पीठ के बल सीधा लेट जाएँ। पैर मिले हुए हों, हाथों को दोनों ओर बगल में सटाकर हथेलियाँ जमीन की ओर करके रखें।
  2. श्वास अन्दर भरकर पैरों को धीरे-धीरे 30 अंश फिर 60 अंश और अन्त में 90 अंश तक उठाएँ। पैरों को उठाते समय हाथों से सहायता ले सकते हैं। इसके बाद लगभग 120 डिग्री पर पैर ले जाएँ। हाथों को कमर के पीछे लगाएं, कोहनियाँ भूमि पर टिकी हुई हों और पैरों को मिलाकर सीधा रखें। पंजे ऊपर की ओर तने हुए एवं आँखें बंद हों अथवा पैर के अँगूठों पर दृष्टि रखें।
  3. पुनः पैरों को सीधा रखते हुए पीछे की ओर थोड़ा झुकाएँ। दोनों हाथों को कमर से हटाकर भूमि पर सीधा कर दें। अब हथेलियों से भूमि को दबाते हुए जिस क्रम से उठे थे उसी क्रम से धीरे-धीरे पहले पीठ और फिर पैरों को भूमि पर सीधा करें। जितने समय तक सर्वांगासन किया जाए, लगभग उतने ही समय तक शवासन में विश्राम करें।

4. सिंहासन या व्याघ्रआसन की स्थिति समझाएँ।

उत्तर-

सिंहासन (व्याघ्रआसन) की स्थिति-

.  यदि संभव हो तो सूर्य की ओर मुँह करके वज्रासन में बैठकर घुटनों को थोड़ा खोलकर रखें। हाथों की उंगलियाँ पीछे की ओर करके पैरों के बीच सीधा रखें।

. श्वास अन्दर भरकर जिह्वा को बाहर निकालें। सामने देखते हुए श्वास को बाहर निकालते हुए सिंहवत् गर्जना कीजिए। यह क्रिया 3-4 बार करना चाहिए।

5. हलासन करने से क्या-क्या लाभ होते हैं?

उत्तर-

हलासन करने से लाभ-

  1. यह मेरूदण्ड को लचीला बना देता है तथा कब्ज को दूर कर पाचन शक्ति को बढ़ा देता है।
  2. इसके अभ्यास से अकड़े हुए कन्धे, कोहनी, गठिया एवं पीठ दर्द ठीक हो जाता है।

6. कोणासन करने का तरीका बताइए।

उत्तर-

कोणासन

विधि-

  1. सर्व प्रथम अपने दोनों पैरों को अगल-बगल फैलाकर खड़े हो जायें। तत्पश्चात दायें हाथ को सिर के ऊपर ले जाते हुए जमीन के समान्तर सीधा रखें।
  2. कमर का हिस्सा आगे-पीछे नहीं होना चाहिए।
  3. इस आसन को 10 सेकेण्ड तक 4-5 बार कर सकते हैं।

7. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क)  शीर्षासन आसन मस्तिष्क को सक्रिय करता है तथा स्मरण शक्ति का विकास करता है।

(ख) पश्चिमोत्तानासन कद की वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण अभ्यास है।

(ग) सिंहासन टॉन्सिल, थायरॉइड व अन्य गले सम्बन्धी रोगों में उपयोगी है।

(घ) पश्चिमोत्तानासन आसन कद वृद्धि में विशेष उपयोगी है।

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6, 7 & 8 Sports and Fitness (खेलकूद : खेल और स्वास्थ्य) book Chapter 5 योग एवं योगासन. Get SCERT UP Board Class 6, 7 & 8 Sports and Fitness solutions Chapter 5 Yog avam Yogasan (योग एवं योगासन). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6, 7 & 8 Sports and Fitness Chapter 5 Yog avam Yogasan (योग एवं योगासन). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6, 7 & 8 Sports and Fitness Chapter 5 Yog avam Yogasan (योग एवं योगासन) in Sports and Fitness & Sports and Fitness. Download Sports and Fitness (Khel Kudh Khel Aur Swasthya) Class 6, 7 & 8 Book & solutions Chapter 5 Yog avam Yogasan (योग एवं योगासन) in Sports and Fitness. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 5 Yog avam Yogasan (योग एवं योगासन), SCERT UP Board solution Class 6, 7 & 8 Sports and Fitness (Khel Kudh Khel Aur Swasthya) Chapter 5 Yog avam Yogasan (योग एवं योगासन) free PDF download here.