UP Board Class 7 Sports and Fitness Chapter 4 Vyayam

Download Now

अभ्यास

1.व्यायाम से आप क्या समझते हैं?

मनुष्य की ऐसी क्रियाएं जिनसे शरीर की मांसपेशियां अच्छी तरह विकसित और मजबूत हो जाती हैं तथा शरीर निरोग हो जाता है, व्यायाम कहलाता है।

2. व्यायाम का क्या महत्व है?

1.व्यायाम (Exercise) करने से हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है और भूख ठीक से लगती है।

2.व्यायाम (Exercise) हमारे शरीर को स्वस्थ और हृष्ट-पुष्ट बनाता है।

3. व्यायाम करते समय कौन-कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए?

व्यायाम में सावधानियाँ-

1.व्यायाम (Exercise) सदैव खुले स्थान में करना चाहिए।

2. व्यायाम (Exercise) के तुरन्त पहले अथवा तुरन्त बाद भोजन नहीं करना चाहिए।

3. व्यायाम (Exercise) के तुरन्त पहले अथवा तुरन्त बाद स्नान नहीं करना चाहिए।

4. हमें आवश्यकता से अधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए

4. किन्हीं दो व्यायाम के विभिन्न चरणों को लिखिए?

व्यायाम-1

चरण-

(क)  सावधान अवस्था में दोनों हाथ सामने़ आगे की ओर तानें, हथेलियाँ नीचे की ओर रहें।

(ख) हाथ पीछे ले जाएँ, हथेलियाँ ऊपर की ओर हों।

(ग) एड़ी उठाकर हाथ सामने से लाकर ऊपर तानें, हथेलियां सामने की ओर रहें।

(घ)  हाथ आगे की ओर से नीचे लाकर सावधान अवस्था में आ जाएँ।

व्यायाम-2

चरण-

(क) सावधान अवस्था में उछल कर दोनों पैरों को थोड़ा दूर रखें व सामने ताली बजाएँ।

(ख) कन्धे की सीध में चुटकी बजाएँ, कुहनियाँ कन्धों की सीध में रहें।

(ग) पुनः सामने ताली बजाएँ।

(घ) उछल कर सावधान अवस्था में आ जाएँ।

5. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-

(क) व्यायाम करने से हमारा शरीर फुर्तीला, निरोग होता है।

(ख) शुद्ध वायु प्राप्त करने हेतु व्यायाम सदैव खुले स्थान में करना चाहिए।

(ग)  लेजिम में वृत्ताकार चकत्तियाँ लगी होती हैं।

(घ) डम्बल द्वारा अभ्यास करने से कलाइयाँ, पंजे एवं हाथों की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6, 7 & 8 Sports and Fitness (खेलकूद : खेल और स्वास्थ्य) book Chapter 4 व्यायाम. Get SCERT UP Board Class 6, 7 & 8 Sports and Fitness solutions Chapter 4 Vyayam (व्यायाम). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6, 7 & 8 Sports and Fitness Chapter 4 Vyayam (व्यायाम). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6, 7 & 8 Sports and Fitness Chapter 4 Vyayam (व्यायाम) in Sports and Fitness & Sports and Fitness. Download Sports and Fitness (Khel Kudh Khel Aur Swasthya) Class 6, 7 & 8 Book & solutions Chapter 4 Vyayam (व्यायाम) in Sports and Fitness. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 4 Vyayam (व्यायाम), SCERT UP Board solution Class 6, 7 & 8 Sports and Fitness (Khel Kudh Khel Aur Swasthya) Chapter 4 Vyayam (व्यायाम) free PDF download here.