UP Board Class 7 Science Chapter 8 Jivo me swasan

 

अभ्यास प्रश्न

1. निम्नलिखित में सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

(क) कॉकरोच में श्वसन होता है-

(अ) फेफड़ो द्वारा

(ब) श्वासरन्ध्रों द्वारा

(स) गिल्स द्वारा

(द) त्वचा द्वारा

उत्तरविकल्प (ब) श्वासरन्ध्रों द्वारा

(ख) श्वासोच्छ्वास में किसकी भूमिका नहीं होती है-

(अ) पसलियाँ

(ब) फेफड़े

(स) डायाफ्राम

(द) नासाद्वार

उत्तरविकल्प (अ) पसलियाँ

(ग) `C’ के आकार के छल्ले जैसी संरचना होती है-

(अ) श्वासनली में

(ब) मुख गुहा में

(स) ग्रसनी में

(द) फेफड़े में

उत्तरविकल्प (अ) श्वासनली में

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-

(क) नासिका की गुहा को नासागुहा कहते है।

(ख) नासागुहा की दीवार पर श्लेष्म ग्रन्थियाँ होती हैं।

(ग) व्यायाम करते समय श्वसन दर बढ़ जाती है।

(घ) कॉकरोच श्वासरन्ध्रों द्वारा श्वसन करता है।

(ङ) श्वसन क्रिया में ऊर्जा मुक्त होती है।

3. निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने (×) का चिन्ह लगाइए-

(क) अत्यधिक व्यायाम करते समय व्यक्ति की श्वसन दर धीमी हो जाती है।  (×)

(ख) अंत: श्वसन में ऑक्सीजन युक्त वायु ग्रहण की जाती है।  (✓)

(ग) मेढ़क, त्वचा एवं फेफड़े दोनों के माध्यम से श्वसन करते हैं।  (✓)

(घ) उच्छ्वसन को नि:श्वसन भी कहते हैं। (✓)

(ङ) पेड़-पौधे रन्ध्रों द्वारा श्वसन करते है।  (✓)

4. सही मिलान करिए-

उत्तर

स्तम्भ (क)   स्तम्भ (ख)
क. अंत: श्वसन में ऑक्सीजन ग्रहण की जाती है
ख. श्वासोच्छ्वास अंत:श्वसन + उच्छ्वसन
ग. नि:श्वसन में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ी जाती है।
घ. वक्ष गुहा में फेफड़े स्थित होते हैं।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) श्वसन किसे कहते हैं?

उत्तर

श्वसन-

अन्त:श्वसन द्वारा ली गयी ऑक्सीजन रक्त के माध्यम से प्रत्येक जीवित कोशिका में पहुँचकर उसमें उपस्थित भोज्य पदार्थ को विखण्डित करती हैं। इसके परिणामस्वरूप ऊर्जा बनने के साथ-साथ कार्बन डाइऑक्साइड बनती है जो नि:श्वसन द्वारा शरीर से बाहर निकलती है। यह सम्पूर्ण प्रक्रिया ही श्वसन है।

(ख) श्वासोच्छ्वास से आप क्या समझते हैं?

उत्तर

श्वासोच्छ्वास-

अंत:श्वसन एवं उच्छ्वसन की क्रिया संयुक्त रूप से श्वासोच्छ्वास (Breathing ) कहलाती है।

श्वासोच्छवास = अंत:श्वसन + उच्छवसन

(ग) श्वासोच्छवास एवं श्वसन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

(घ) मानव के श्वसन अंगों का सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर

मानव का श्वसन तंत्र-

श्वसन तंत्र में निम्नलिखित अंग सम्मिलित होते है-

Manav ka Swasan Tantr

मानव का श्वसन तंत्र

(1) नासाद्वार (2) नासागुहा (3) ग्रसनी (4) श्वासनली (5) फेफड़े

(1) नासाद्वार-

नासिका के आगे वाले उभरे भाग के इधर-उधर दो अण्डाकार बाह्य नासाछिद्र होते है जिन्हें नासाद्वार कहते है।

(2) नासागुहा-

नासिका की गुहा को नासागुहा या नासिका गुहा कहते है।

(3) ग्रसनी-

नासागुहा पीछे की ओर एक नलीनुमा संरचना में खुलती है जिसे ग्रसनी कहते है।

(4) श्वासनली-

श्वासनली नलिका जैसी संरचना होती है जो दो शाखाओं में बँट जाती है जिन्हें श्वसनियाँ कहते हैं। प्रत्येक श्वसनी अपनी-अपनी ओर के फेफड़े में खुलती है।

(5) फेफड़े-

वक्ष-गुहा में हृदय के दोनों ओर एक-एक (दायाँ एवं बायाँ) फेफड़ा होता है।

(ङ) पौधे किस प्रकार श्वसन करते हैं?

उत्तर

पौधों में साँस लेने और छोड़ने के लिए पत्तियों में सूक्ष्म छिद्र होते हैं जिन्हें रन्ध्र (Stomata) कहते है। रन्ध्रों (stomata) से ऑक्सीजन (O2)  और कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता है।

6. रात्रि में वृक्षों के नीचे क्यों नहीं सोना चाहिए?

उत्तर

पेड़-पौधे दिन में प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया करते हैं। इस क्रिया में वे ऑक्सीजन (O2) मुक्त करते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) ग्रहण करते हैं। रात्रि में प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया नहीं होती है जिससे ऑक्सीजन की मात्रा वातावरण में कम हो जाती है और कार्बन डाइऑक्साइड का वृक्ष द्वारा उपयोग नहीं होने से इसकी मात्रा वातावरण में बढ़ जाती है। कार्बन डाइऑक्साइड गैस हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इसी कारण रात्रि में वृक्षों के नीचे नहीं सोना चाहिए।

7. मछली किस प्रकार श्वसन करती है, सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर-

Machli Ka swasan Tantar

मछली का श्वसन अंग

 

मछली में श्वसन के लिए एक विशेष अंग क्लोम/गलफड़े (Gills) होते है। इन्हीं गलफड़ों द्वारा मछलियाँ श्वसन क्रिया करती हैं।

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 8 जीवों में श्वसन. Get SCERT UP Board Class 7 Science solutions Chapter 8 Jivo me swasan (जीवों में श्वसन). Download free PDF of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 8 Jivo me swasan (जीवों में श्वसन). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 8 Jivo me swasan (जीवों में श्वसन) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 7 Book & solutions Chapter 8 Jivo me swasan (जीवों में श्वसन) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 8 Jivo me swasan (जीवों में श्वसन), SCERT UP Board solution Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Chapter 8 Jivo me swasan (जीवों में श्वसन) free PDF download here.