जन्तुओं-में-पोषण-इकाई-7-science-Class-7

Download Now

 

अभ्यास प्रश्न

1. निम्नलिखित में से सही विकल्प चुन कर लिखिए।

(क) मुखगुहा में भोजन के किस अवयव का सरलीकरण होता है।

(अ) प्रोटीन

(स) कार्बोहाइड्रेट

(स) वसा

(द) विटामिन्स

उत्तर विकल्प (स) कार्बोहाइड्रेट

(ख) भोजन का पाचन पूर्ण हो जाता है-

(अ) आमाशय में

(ब) छोटी आँत में

(स) बड़ी आँत में

(द) मलाशय में

उत्तर विकल्प (ब) छोटी आँत में

(ग) कृन्तक दाँत का कार्य है –

(अ) फाड़ने का

(ब) काटने का

(स) पीसने का

(द) चबाने का

उत्तर विकल्प (ब) काटने का

(घ) लार में पाये जाने वाला एन्जाइम है –

(अ) टाइलिन

(ब) पेप्सीन

(स) रेनिन

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर विकल्प (अ) टाइलिन

2. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) मंड का पाचन मुखगुहा में होता है।

(ख) कृन्तक, रदनक, अग्रचवर्णक, चवर्णक दाँतों के चार प्रकार हैं।

(ग) आमाशय में जठर रस एवं हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का स्रावण होता है।

(घ) अमीबा अपने भोजन को पादाभो के द्वारा पकड़ता है

3. कॉलम अ में दिये गये कथनों का मिलान कॉलम ब में दिये गये कथनों से कीजिए।

कॉलम अ कॉलम ब
क. कार्बोहाइड्रेट शर्करा
ख. प्रोटीन ऐमीनो अम्ल
ग. वसा वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल

4. निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही का () तथा गलत कथन पर गलत का चिह्न (×) लगायें।

(क) चवर्णंक भोजन को काटने का कार्य करती है। (×)

(ख) आमाशय की दीवार से जठर रस का स्रावण होता है।(✓)

(ग) पेप्सीन द्वारा कार्बोहाइड्रेट का पाचन होता है।(×)

(घ) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भोजन के माध्यम को क्षारीय बनाता है। (×)

(ड़) रेनिन दूध को दही में बदलता है। (✓)

5. निम्नलिखित पाचन अंगों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-

छोटी आंत, मुख, ग्रासनली, बड़ी आँत, गुदा, मलाशय, मुखगुहा, आमाशय

उत्तर

मुख मुखगुहा ग्रासनली आमाशय → छोटी आँत बड़ी आँत मलाशय गुदा

6. आहार नाल के कौन से भाग द्वारा निम्नलिखित क्रियाएँ सम्पादित होती हैं-

उत्तर

(क) भोजन को चबाना दांतो के द्वारा मुखगुहा में

(ख) जीवाणु नष्ट करना आमाशय

(ग) पचे हुये भोजन का अवशोषण छोटी आंत के अंतिम भाग

(घ) सेलूलोज का पाचन अंधनाल या सीकम

7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) पित्त रस कहाँ बनता है? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायक है?

उत्तर

पित्त रस यकृत में बनता है। यह भोजन के वसा आदि के पाचन में सहायक है।

(ख) आमाशय में स्रावित अम्ल का कार्य बताइए।

उत्तर

आमाशय की दीवारों से जठर रस का स्रावण होता है जिसमें हाइड्रोक्लोरिक अम्ल पाया जाता है। हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भोजन के माध्यम को अम्लीय बनाता है, भोजन में उपस्थित सूक्ष्म जीवाणुओं को नष्ट करता है और भोजन को सड़ने से बचाता है।

(ग) शाकाहारी जन्तु की आहार नाल की विशेषता बताइए।

उत्तर

शाकाहारी जन्तु गाय, भैंस आदि घास आदि को जल्दी-जल्दी निगल लेते हैं और आमाशय के एक भाग में भंडारित कर लेते हैं। आमाशय का यह भाग रूमेन कहलाता है। रूमेन में भोजन का आंशिक पाचन होता है इसे जुगाल कहते हैं। ऐसे जन्तु रोमन्थी या रूमिनैन्ट कहलाते हैं। दरअसल भैंस, गाय आदि जन्तुओं का मुख्य भोजन घास है जिसमें सेलूलोज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसका पाचन आसानी से नहीं होता है। रूमिनैन्ट्स में छोटी आँत तथा बड़ी आँत के बीच एक लम्बी संरचना होती है जिसे सीकम या अंधनाल कहते हैं। भोजन के सेलुलोज का पाचन इसी स्थान पर होता है।

(घ) सूक्ष्मजीव अमीबा में भोजन का अन्तर्ग्रण और पाचन चित्र द्वारा स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

Amiba

अमीबा में भोजन का अन्तर्ग्रण और पाचन

(ड़) मानव की आहारनाल का नामांकित चित्र बनाइए।

उत्तर

मानव की आहारनाल-

aaharnal

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 7 जन्तुओ में पोषण. Get SCERT UP Board Class 7 Science solutions Chapter 7 Jantuon mein poshan (जन्तुओ में पोषण). Download free PDF of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 7 Jantuon mein poshan (जन्तुओ में पोषण). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 7 Jantuon mein poshan (जन्तुओ में पोषण) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 7 Book & solutions Chapter 7 Jantuon mein poshan (जन्तुओ में पोषण) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 7 Jantuon mein poshan (जन्तुओ में पोषण), SCERT UP Board solution Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Chapter 7 Jantuon mein poshan (जन्तुओ में पोषण) free PDF download here.