UP Board Class 7 Science Chapter 10 Jivo me utsarjan

अभ्यास प्रश्न

1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

(क) मनुष्य में प्रमुख उत्सर्जी अंग है

(अ) यकृत

(ब) फेफड़ा

(स) वृक्क

(द) आमाशय

उत्तरविकल्प (स) वृक्क

(ख) पक्षियों में उत्सर्जी पदार्थ होता है

(अ) अमीनो अम्ल

(ब) यूरिक अम्ल

(स) यूरिया

(द) अमोनिया

उत्तरविकल्प (ब) यूरिक अम्ल

(ग) मनुष्य में मूत्र का निर्माण होता है

(अ) वृक्क में

(ब) यकृत में

(स) फेफड़ा में

(द) अग्न्याशय में

उत्तरविकल्प (अ) वृक्क में

(घ) शाकीय पौधों में बिन्दुस्राव होता है

(अ) जड़ द्वारा

(ब) तने द्वारा

(स) पत्ती द्वारा

(द) पुष्प द्वारा

उत्तरविकल्प (स) पत्ती द्वारा

(ङ) कीटों में उत्सर्जी अंग होता है

(अ) वृक्क

(ब) उत्सर्गिका

(स) आदिवृक्क

(द) मैल्पीघी नलिकाएँ

उत्तरविकल्प (द) मैल्पीघी नलिकाएँ

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उत्सर्जन कहते हैं।

(ख) यूरिया का निर्माण यकृत में होता है।

(ग) मछलियों में अमोनिया उत्सर्जी पदार्थ होता है।

(घ) केचुए का उत्सर्जी अंग उत्सर्गिका होता है।

(ङ) घोघा में उत्सर्जी पदार्थ अमीनों अम्ल होता है।

3. निम्नलिखित सही कथनों के सामने सही () तथा गलत कथनों के सामने गलत (×) का निशान लगाइए-

(क) मनुष्य में प्रमुख उत्सर्जी पदार्थ अमीनो अम्ल होता है।  (×)

(ख) मूत्र का निर्माण यकृत में होता है।  (×)

(ग) रक्त में यूरिया की मात्रा अधिक होने पर यूरिमिया नामक रोग होता है।  (✓)

(घ) हींग पौधे से प्राप्त एक उत्सर्जी पदार्थ है।    (✓)

(ङ) वृक्क के खराब हो जाने पर अपोटन की आवश्यकता होती है।  (✓)

4. स्तम्भ क के शब्दों को स्तम्भ ख के शब्दों से सही मिलान कीजिए-

उत्तर

स्तम्भ (क) स्तम्भ (ख)
क. नैस्ट्रेशियम बिन्दुस्राव
ख. कीट मैल्पीघी नलिका
ग. केचुआ उत्सर्गिका
घ. सरीसृप यूरिक अम्ल
ङ. सिनकोना कुनैन

 

5. उत्सर्जन किसे कहते हैं? मनुष्य में पाये जाने वाले विभिन्न उत्सर्जी अंगों के नाम लिखिए।

उत्तर

उत्सर्जन-

अनावश्यक एवं हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उत्सर्जन कहते हैं। मनुष्य में विभिन्न उत्सर्जी अंग वृक्क, फेफड़े, यकृत, त्वचा आदि हैं।

6. मनुष्य के उत्सर्जन तंत्र का वर्णन कीजिए।

उत्तर

मानव शरीर में एक जोड़ी वृक्क होते हैं। वृक्क का आकार सेम के बीज के समान होता है। वृक्क ही रक्त की प्रमुख छन्नी है।

Jivo me Utsarjan

मानव उत्सर्जन तंत्र

7. पौधों में उत्सर्जन का वर्णन कीजिए।

उत्तर

पौधों में उत्सर्जन-

पौधों में जैविक क्रियाओं में बनने वाले बेकार और अनावश्यक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए कोई विशेष अंग नहीं होते हैं लेकिन अनेक विधियों द्वारा ये अनावश्यक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालते रहते हैं, अर्थात उत्सर्जन क्रिया करते रहते हैं। दूध (लैटेक्स), रेजिन्स या गोंद, टैनिन, हींग आदि पौधों से निकलने वाले उत्सर्जी पदार्थ होते हैं।

8. बिन्दुस्राव किसे कहते हैं?

उत्तर

बिन्दुस्राव-

अरबी, टमाटर, नैस्ट्रेशियम और मकोय आदि के पौधों में अनावश्यक जल तथा लवण रात्रि में पत्तियों की शिराओं पर बूँद के रूप में निकलते रहते हैं। इस प्रकार के उत्सर्जन को बिन्दु स्राव कहते हैं।

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 10 जीवों में उत्सर्जन. Get SCERT UP Board Class 7 Science solutions Chapter 10 Jivo me utsarjan (जीवों में उत्सर्जन). Download free PDF of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 10 Jivo me utsarjan (जीवों में उत्सर्जन). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 10 Jivo me utsarjan (जीवों में उत्सर्जन) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 7 Book & solutions Chapter 10 Jivo me utsarjan (जीवों में उत्सर्जन) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 10 Jivo me utsarjan (जीवों में उत्सर्जन), SCERT UP Board solution Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Chapter 10 Jivo me utsarjan (जीवों में उत्सर्जन) free PDF download here.