UP Board Class 7 Science book and solutions Chapter 14 Dhwani

 

अभ्यास प्रश्न

1. सही विकल्प का चयन कीजिए

क. निम्नलिखित में किस ध्वनि का तारत्व अधिकतम है-

(अ) शेर की दहाड़

(ब) नदी का कलकल

(स) मेघ गर्जन

(द) मच्छरों की भिनभिनाहट

उत्तर- विकल्प (द) मच्छरों की भिनभिनाहट

ख. SI पद्वति में आवृत्ति का मात्रक है-

(अ) सेकण्ड

(ब) हर्ट्ज

(स) किलोग्राम

(द) मीटर

उत्तर- विकल्प (ब) हर्ट्ज

ग. 20 हर्ट्ज आवृत्ति से कम आवृत्ति की उत्पन्न ध्वनि कहलाती है-

(अ) श्रव्य

(ब) कर्कश

(स) अपश्रव्य

(द) पराश्रवय

उत्तर- विकल्प (स) अपश्रव्य

घ. ढोलक में ध्वनि उत्पन्न होती है-

(अ) रगड़ने से

(ब) खींचने से

(स) फूँक मारने से

(द) आघात से

उत्तर- विकल्प (द) आघात से

ङ. ध्वनि की चाल सबसे अधिक होती है-

(अ) ठोस

(ब) गैस

(स) द्रव

(द) निर्वात

उत्तर- विकल्प (अ) ठोस

2. सही जोड़े बनाइए स्तम्भ क के कथनों का स्तम्भ ख के कथनों से मिलान करके-

उत्तर-

स्तम्भ (क)  स्तम्भ (ख)
क. सुस्वर ध्वनि हारमोनियम, ढोलक से उत्पन्न ध्वनि
ख. श्रव्य ध्वनि मनुष्यों द्वारा सुनी जा सकने वाली ध्वनि
ग. अपश्रव्य ध्वनि भूकम्प से उत्पन्न ध्वनि
घ. बाँसुरी से ध्वनि फूँक मारकर उत्पन्न करते हैं

 

3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (×) का चिन्ह लगाइए-

क. ध्वनि का वेग प्रकाश के वेग से अधिक होता है।  (×)

ख. उच्च आवृत्ति वाली ध्वनि का तारत्व अधिक होता है।  (✓)

ग. एक हर्ट्ज का अर्थ एक कम्पन प्रति सेकण्ड है।   (✓)

घ. वीणा में कर्कश ध्वनि उत्पन्न होती है।  (×)

ङ. ताप बदलने से ध्वनि की चाल बदल जाती है।         (✓)

4. दिए गये निम्नलिखित शब्दों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

क. कम्पन करती हुई वस्तु का अधिकतम विस्थापन आयाम कहलाता है।

ख. ध्वनि संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है।

ग. कम्पन करने वाली वस्तु द्वारा एक कम्पन में लगे समय को उसका आवर्तकाल कहते हैं।

घ. ध्वनि की चाल गैस में न्यूनतम होती है।

ङ. किसी माध्यम में निश्चित ताप पर ध्वनि की चाल निश्चित होती है।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

क. प्रतिध्वनि को परिभाषित कीजिए।

उत्तर

प्रतिध्वनि (Echo)

किसी पहाड़ी के पास या किसी बड़े हॉल में चिल्लाने पर हमें वही ध्वनि दोबारा सुनाई देती है। इसे हम प्रतिध्वनि कहते हैं और यह ध्वनि के परावर्तन के कारण होती है।

ख. तारत्व की परिभाषा लिखिए। मोटी तथा पतली ध्वनि के कारण का अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

तारत्व (Pitch)

तारत्व ध्वनि का वह गुण है जिसके द्वारा हम मोटी (भारी) या पतली (तीखी) ध्वनि (आवाज) में अन्तर कर सकते हैं। तारत्व आवृत्ति पर निर्भर करता है। जैसे-जैसे ध्वनि की आवृत्ति (frequency) बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे ध्वनि का तारत्व बढ़ता जाता है और ध्वनि तीक्ष्ण अथवा पतली होती जाती है। तारत्व अधिक होने के कारण ही बच्चों और स्त्रियों की आवाज पतली होती है तथा तारत्व कम होने के कारण पुरुषों की आवाज मोटी होती है।

ग. ध्वनि प्रदूषण के कारण तथा उनके निवारण लिखिए।

उत्तर

ध्वनि प्रदूषण के कारण तथा निवारण

ध्वनि प्रदूषण के निम्नलिखित कारण हैं-

उद्योग-
कल-कारखानों में चलने वाली मशीनों से उत्पन्न आवाजें या गड़गड़ाहट।

मनोरंजन के साधन-
मनोरंजन के साधन टेपरिकॉर्डर, रेडियो, म्यूज़िक सिस्टम (डी.जे.), टी.वी. जैसे साधनों से उत्पन्न तीव्र ध्वनियां, ध्वनि प्रदूषण का मुख्य कारण है.

निर्माण कार्य-
विभिन्न निर्माण कार्यों में प्रयुक्त विभिन्न मशीनों तथा औजारों के प्रयोग से भी ध्वनि प्रदूषण बढ़ा है।

अन्य कारण-
प्रशासनिक कार्यालयों, स्कूलों, कालेजों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैण्डों पर भी विशाल जनसंख्या के शोरगुल के फलस्वरूप भी ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न होता है‌।

निवारण

  • उद्योगों एवं कारखानों को शहरों या आबादी से दूर स्थापित करना चाहिए।
  • वाहनों में लगे हार्नों को तेज बजाने से रोका जाना चाहिए।
  • शहरों, औद्योगिक इकाइयों तथा सड़कों के किनारे वृक्षारोपण करना चाहिए।

घ. स्पष्ट कीजिए कि वर्षा काल में बादलों की बिजली की चमक क्यों पहले दिखाई देती है व गड़गड़ाहट बाद में क्यों सुनाई देती हैं।

उत्तर

प्रकाश की चाल की ध्वनि की चाल से बहुत अधिक होने के कारण बिजली की चमक पहले दिखाई देती है तथा गड़गड़ाहट बाद में सुनाई देती हैं।

ङ. स्पष्ट कीजिए कि ध्वनि किस प्रकार उत्पन्न होती है।

उत्तर

ध्वनि की उत्पत्ति-

ध्वनि की उत्पत्ति

एक रबर बैण्ड लिया। रबर बैण्ड का एक सिरा किसी वस्तु (हुक) से बाँध दिया।

दूसरे सिरे को थोड़ा खींच कर अँगुली से पकड़ा तथा इसके मध्य भाग को पकड़ कर एक ओर ले जाकर छोड़ दिया।

रबर बैण्ड को खींच कर छोड़ देने पर यह कम्पन (अपने माध्य स्थिति के इधर-उधर गति) करने लगता है तथा हल्की सी ध्वनि सुनाई देती है। जब यह कम्पन करना बन्द कर देता है तो ध्वनि बन्द हो जाती है। इस प्रकार हमने देखा कि वस्तुओं में ध्वनि कम्पन के कारण उत्पन्न होती है।

6. निम्नलिखित प्रश्नों को हल कीजिए-

क. तीन कम्पन करती वस्तुओं A, B, C की आवृत्ति क्रमश: 256 हर्ट्ज, 512 हर्ट्ज, 1024 हर्ट्ज है, उनके तारत्व को घटते क्रम में लिखिए।

उत्तर

उच्च तारत्व वाले ध्वनि की आवृत्ति उच्च और निम्न तारत्व वाले ध्वनि की आवृत्ति निम्न होती है। अतः यदि A, B, C, की आवृत्ति क्रमशः 256 हर्ट्ज, 512 हर्ट्ज और 1024 हर्ट्ज है तो उनका तारत्व घटते क्रम में C, B, A होगा।

ख. दो व्यक्ति A तथा B एक ऊँची इमारत के सामने ध्वनि उत्पन्न करते हैं तथा दोनो क्रमश: एक परावर्तन तथा दस परावर्तन के पश्चात ध्वनि को सुनते हैं तो इसमें कौन सी ध्वनि प्रतिध्वनि तथा कौन सी ध्वनि गूँज होगी।

उत्तर

A द्वारा सुनी जाने वाली एक परावर्तन वाली ध्वनि-प्रतिध्वनि तथा B द्वारा सुनी जाने वाली दस परावर्तन वाली ध्वनि गूँज है।

7. हमें बाँसुरी और कोयल की कुहूक जैसी आवाजें कर्णप्रिय लगती हैं परन्तु लाउडस्पीकर की तीव्र आवाज कर्ण प्रिय नहीं लगती है। ऐसा क्यों?

उत्तर

नियमित तथा आवर्ती कंपनों से उत्पन्न ध्वनि जो कान पर मधुर प्रभाव डालती है, सुस्वर कहलाती है। कोयल की कुहक इसी प्रकार की ध्वनि है जो हमें कर्णप्रिय लगती है। परंतु लाउडस्पीकर के तेज बजने से अनियमित और अनावर्ती कंपनों से कर्कश ध्वनि उत्पन्न होती है। इसी कारण लाउडस्पीकर की तीव्र आवाज हमें कर्णप्रिय नहीं लगती।

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 14 ध्वनि. Get SCERT UP Board Class 7 Science book and solutions Chapter 14 Dhwani (ध्वनि). Download free PDF of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 14 Dhwani (ध्वनि). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 14 Dhwani (ध्वनि) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 7 Book & solutions Chapter 14 Dhwani (ध्वनि) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 14 Dhwani (ध्वनि), SCERT UP Board solution Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Chapter 14 Dhwani (ध्वनि) free PDF download here.