अभ्यास प्रश्न
1. निम्नलिखित में सही विकल्प छाँटिए-
(क) वे पदार्थ जिनसे प्रकाश आंशिक रूप से निर्गत होता है, कहलाते हैं-
(i) प्रदीप्त
(ii) पारदर्शक
(iii) अपारदर्शक
(iv) पारभासी
उत्तर– विकल्प (iv) पारभासी
(ख) किस प्रकाश स्त्रोत से उपछाया नहीं बनती-
(i) बिन्दु प्रकाश स्त्रोत
(ii) सूर्य
(iii) सभी प्रकाश स्त्रोत
(iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर– विकल्प (i) बिन्दु प्रकाश स्त्रोत
(ग) जब पृथ्वी की उपछाया से होकर चन्द्रमा गुजरता है तब होता है-
(i) पूर्ण चन्द्र ग्रहण
(ii) सूर्य ग्रहण
(iii) खण्ड चन्द्र ग्रहण
(iv) खण्ड सूर्य ग्रहण
उत्तर– विकल्प (iii) खण्ड चन्द्र ग्रहण
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) सूर्य और तारे प्राकृतिक प्रकाश स्त्रोत हैं, जबकि जलती हुयी मोमबत्ती और विद्युत बल्ब कृत्रिम प्रकाश स्त्रोत हैं।
(ख) दीप्त वस्तुएँ स्वयं प्रकाश उत्पन्न करती हैं जबकि अदीप्त वस्तुएँ स्वयं प्रकाश उत्पन्न नहीं करती हैं।
(ग) सूर्य ग्रहण दिखायी देता है जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य आ जाता है।
(घ) चन्द्र ग्रहण की घटना पूर्णिमा के दिन होती है।
(ङ) निर्वात में प्रकाश की चाल 3 लाख किलोमीटर/सेंकड होती है।
3. निम्नलिखित में स्तम्भ 1 के कथनों का मिलान स्तम्भ 2 के कथनों से कीजिए।
स्तम्भ (क) | स्तम्भ (ख) |
क. चन्द्रमा | अदीप्त |
ख. सूर्य | दीप्त |
ग. र्इंट | अपारदर्शक |
घ. ट्रेसिंग पेपर | पारभासी |
ङ. साफ कॉच | पारदर्शक |
4. प्रकाश स्त्रोत किसे कहते हैं? दो प्राकृतिक तथा दो मानव निर्मित प्रकाश स्त्रोतों के नाम लिखिए तथा उनकी विशेषतायें बताइये।
उत्तर–
प्रकाश स्त्रोत-
जिन साधनों से हमें प्रकाश ऊर्जा प्राप्त होती है उन्हें प्रकाश स्त्रोत कहते हैं।
प्राकृतिक प्रकाश स्त्रोत-
ऐसे प्रकाश स्त्रोत जो हमें प्राकृतिक रूप से प्राप्त होते हैं, प्राकृतिक प्रकाश स्त्रोत कहलाते हैं। सूर्य, जूगनू और तारे प्राकृतिक प्रकाश स्त्रोत हैं।
कृत्रिम प्रकाश स्त्रोत या मानव निर्मित प्रकाश स्त्रोत-
जिन प्रकाश स्त्रोतों का निर्माण मनुष्य द्वारा किया जाता है उन्हें मानव निर्मित प्रकाश स्त्रोत कहते हैं। जैसे- दीपक, लालटेन, विद्युत बल्ब, ट्यूब लाइट आदि।
5. अपने आस-पास दिखायी पड़ने वाली वस्तुओं में से दीप्त तथा अदीप्त वस्तुओं को छाँटकर लिखिए।
उत्तर–
दीप्त वस्तुएं | अदीप्त वस्तुएं |
जूगनू | कुर्सी |
सूर्य | मेज़ |
तारे | चन्द्रमा |
टार्च | दर्पण |
लालटेन | चारपाई |
विद्युत बल्ब | ईट |
दीपक | बैग |
6. पारदर्शी, पारभासी तथा अपारदर्शी वस्तुओं की परिभाषा लिखिए। अपने आस-पास दिखायी पड़ने वाली वस्तुओं में से पारदर्शी, पारभासी एवं अपारदर्शी वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर–
पारदर्शी (Transparent) वस्तुएं–
ऐसी वस्तुयें जिनसे होकर प्रकाश आर-पार निकल जाता है, उन्हें पारदर्शी (Transparent) वस्तुएं कहते हैं। जैसे- स्वच्छ जल, स्वच्छ काँच, ग्लिसरीन आदि।
पारभासी (Translucent) वस्तुएं–
ऐसी वस्तुएं जिनसे होकर प्रकाश का केवल आंशिक भाग बाहर निकलता है उन्हें पारभासी (Translucent) वस्तुएं कहते हैं। जैसे- तेल लगा हुआ कागज, घिसा हुआ काँच, ट्रेसिंग पेपर, आदि।
अपारदर्शी (Opaque) वस्तुएं–
ऐसी वस्तुएं जिनसे होकर प्रकाश बिलकुल नहीं निकल पाता है उन्हें अपारदर्शी (Opaque) वस्तुएं कहते हैं। जैसे- लकड़ी का टुकड़ा, धातु की चादर, दर्पण, दफ्ती आदि।
7. किसी प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि प्रकाश किरणें सरल रेखा में गति करती हैं।
उत्तर–
समान आकार की तीन आयताकार दफ्ती का टुकड़ा तथा एक मोमबत्ती लिया। दफ्ती के टुकड़ों को एक दूसरे के ऊपर रखकर उनके बीच छेद किया।
मोमबत्ती को जलाकर मेज पर रखा।
दफ्ती के तीनों टुकड़ों को चित्र की भाँति गीली मिट्टी की सहायता से सीधा खड़ा करके इस प्रकार रखा कि तीनों टुकड़ों में बने छिद्र एक सरल रेखा में हों।
प्रकाश सीधी रेखा में चलता है
मोमबत्ती को इस प्रकार प्रथम टुकड़े के सामने रखा ताकि इसकी लौ छिद्रों के सामने हो।
अब अंतिम दफ्ती के टुकड़े के सामने नेत्र द्वारा
मोमबत्ती के लौ को देखा। हम मोमबत्ती की लौ को अंतिम दफ्ती के टुकड़े, के छिद्र द्वारा देख सकते हैं। अब बीच वाले टुकड़े को थोड़ा इधर-उधर खिसकाया
अब मोमबत्ती की लौ दिखायी नहीं देती है। बीच की दफ्ती के टुकड़े को थोड़ा इधर-उधर खिसकाने पर सभी छिद्र एक सरल रेखा में नहीं रहते हैं जिससे मोमबत्ती के लौ का प्रकाश बीच वाले दफ्ती के टुकड़े से नहीं निकल पाता है। इसी कारण मोमबत्ती की लौ नहीं दिखाई पड़ती है। अत: इस क्रियाकलाप से यह सिद्ध होता है कि प्रकाश का गमन सरल रेखा में होता है।
8. छाया, प्रच्छाया तथा उपछाया से क्या समझते हैं? प्रयोग द्वारा इनमें अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर–
जब प्रकाश के बड़े स्रोत से अपारदर्शी वस्तु की छाया बनती है तब यह छाया एक समान काली (Dark) नहीं होती है। इस छाया में दो भाग होते हैं। छाया का मध्य भाग अधिक काला होता है, वह प्रच्छाया (Umbra) कहलाता है। प्रच्छाया के चारों ओर का कम काला भाग उपछाया (Penumbra) कहलाता है।
9. सूर्य ग्रहण कब और चन्द्रग्रहण कब और कैसे लगता है? चित्र खींचकर समझाइये।
उत्तर–
सूर्य ग्रहण–
जब सूर्य और पृथ्वी के मध्य चन्द्रमा आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्यग्रहण सदैव अमावस्या के दिन लगता है।
चन्द्रग्रहण-
जब सूर्य और चन्द्रमा के मध्य पृथ्वी आ जाती तब चन्द्रग्रहण लगता है। चन्द्रग्रहण सदैव पूर्णिमा के दिन लगता है।
The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 14 प्रकाश. Get SCERT UP Board Class 6 Science book and solutions Chapter 14 Prakash (प्रकाश). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Science Chapter 14 Prakash (प्रकाश). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Science Chapter 14 Prakash (प्रकाश) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 6 Book & solutions Chapter 14 Prakash (प्रकाश) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 14 Prakash (प्रकाश), SCERT UP Board solution Class 6 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Chapter 14 Prakash (प्रकाश) free PDF download here.