पाठ-9 प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम

Download Now

अभ्यास

1.प्राथमिक चिकित्सा क्या है?

उत्तर

प्राथमिक चिकित्सा

जब कोई घटना घटती है तब डॉक्टर के आने से पहले घायल व्यक्ति का जो उपचार किया जाता है उसे प्राथमिक चिकित्सा (प्राथमिक उपचार) कहते हैं।

2. खेल के मैदान में प्रायः किस प्रकार की घटनाएँ घटती हैं?

उत्तर

खेल के मैदान में होने वाली घटनाएँ-

1. खेलते या दौड़ते समय बच्चों का गिर जाना और उनको चोट लगना।

2. खून बहना, हड्डी टूटना या बेहोश होना।

3. माँस-पेशियों में खिंचाव तथा मोच आना।

4. निर्जलीकरण होना।

3. प्राथमिक चिकित्सा के दो महत्त्व बताइए?

उत्तर

प्राथमिक चिकित्सा का महत्त्व-

1. प्राथमिक चिकित्सा की सहायता से घायल/रोगी के जीवन की रक्षा होती है।

2. चोट की गम्भीरता को कम करने में प्राथमिक चिकित्सा सहायक है।

4. पेशियों के खिंचाव की स्थिति में क्या प्राथमिक उपचार करेंगे?

उत्तर

पेशियों के खिंचाव की स्थिति में प्राथमिक उपचार-

रोगी को आराम की स्थिति में लिटाएँ और दर्द निवारक क्रीम लगाकर उसी स्थिति में छोड़ दें।

5. हड्डी टूटने की स्थिति में आप तुरन्त क्या करेंगे?

उत्तर

हड्डी टूटने पर हम निम्नवत् प्राथमिक उपचार करेंगे-

1. घायल व्यक्ति को भीड़ से हटाकर खुली हवा में लाएंगे तथा रोगी को धैर्य एवं सान्त्वना देंगे।

2. यदि स्केल या लकड़ी की छोटी खपच्ची हो तो उनकी सहायता से टूटे अंग को बाँध देंगे।

3. बड़ों की सहायता से स्ट्रेचर या एम्बुलेन्स से घायल व्यक्ति को डॉक्टर के पास ले जाएँगें।

6. ‘डोपिंग’ किसे कहते हैं?

उत्तर

डोपिंग

कभी-कभी खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपने शारीरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए शक्तिवर्द्धक नशीली दवाओं का प्रयोग करने लगते हैं, जिसे डोपिंग कहते हैं।

7. नशीले पदार्थों का सेवन करने से शरीर पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है?

उत्तर

नशीले पदार्थों का सेवन करने से शरीर पर निम्नलिखित दुष्प्रभाव पड़ते हैं-

1. सिगरेट के धुएँ के सम्पर्क में लगातार रहने से हृदय रोग और फेफड़ों का कैंसर होने की सम्भावना 25 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

2. तम्बाकू, गुटका चबाने से मुँह के कैंसर होते हैं।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) सिगरेट और पान मसालों को बनाने में निकोटीन नामक विषैला रासायनिक तत्व प्रयोग किया जाता है।

(ख) नशीले पदार्थों का शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

(ग) नशा करने वालों की संगत से बचें।

(घ) डूबते व्यक्ति को पानी से निकालकर पेट के बल लिटा देंगे।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Sports and Fitness (खेलकूद : खेल और स्वास्थ्य) book Chapter 9 प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम. Get SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Sports and Fitness solutions Chapter 9 Prathmik chikitsa, Nashile Pdarth evam Unke Dushparinam (प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Sports and Fitness Chapter 9 Prathmik chikitsa, Nashile Pdarth evam Unke Dushparinam (प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Sports and Fitness Chapter 9 Prathmik chikitsa, Nashile Pdarth evam Unke Dushparinam (प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम) in Sports and Fitness & Sports and Fitness. Download Sports and Fitness (Khel Kudh Khel Aur Swasthya) Class 6, Class 7 & Class 8 Book & solutions Chapter 9 Prathmik chikitsa, Nashile Pdarth evam Unke Dushparinam (प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम) in Sports and Fitness. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 9 Prathmik chikitsa, Nashile Pdarth evam Unke Dushparinam (प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम), SCERT UP Board solution Class 6, Class 7 & Class 8 Sports and Fitness (Khel Kudh Khel Aur Swasthya) Chapter 9 Prathmik chikitsa, Nashile Pdarth evam Unke Dushparinam (प्राथमिक चिकित्सा, नशीले पदार्थ एवं उनके दुष्परिणाम) free PDF download here.