UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Sports and Fitness solutions Chapter 7 Marching, Khel bhawana evam Anushasan

Download Now

अभ्यास

1. मार्चिंग क्या है? मार्चिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर

मार्चिंग-

मार्चिंग वह क्रिया है जिसे एक निश्चित क्रम से किया जाता है। इसमें आदेशों को सुनते हुए ध्यान से क्रियाकलाप किए जाते हैं।

हमें मार्चिंग करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए-

1. आदेशों को ध्यान पूर्वक सुनना चाहिए तथा उसके अनुसार क्रियाकलाप करना चाहिए।

2. मार्चिंग करते समय बात नहीं करना चाहिए।

2. राष्ट्र ध्वज में कौन-कौन से रंग होते हैं? ये रंग क्या दर्शाते हैं?

उत्तर-

हमारे राष्ट्र ध्वज में तीन रंगों की समान लम्बाई व चौड़ाई की पट्टियाँ होती हैं। सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद तथा सबसे नीचे हरा रंग होता है। केसरिया रंग त्याग एवं बलिदान का प्रतीक है। सफेद रंग शान्ति का प्रतीक है। हरा रंग देश की हरियाली एवं खुशहाली को दर्शाता है। ध्वज के बीच की सफेद पट्टी में गहरे नीले रंग का चक्र बना होता है। इस चक्र में 24 तीलियाँ होती हैं जो 24 घण्टे सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

3. राष्ट्रगान की रचना किसने की थी? राष्ट्रगान गाते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

उत्तर

राष्ट्रगान की रचना गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी।

राष्ट्रगान गाते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए –

1. राष्ट्रगान सदैव सावधान की मुद्रा में खड़े होकर ही गाना चाहिए।

2. राष्ट्रगान गाते समये बातें नहीं करना चाहिए।

3. राष्ट्रगान सही-सही गाना चाहिए।

4. राष्ट्रगान 52 सेकेण्ड में पूरा होना चाहिए।

4. समूह परेड का क्या महत्व है?

5. खेल में अनुशासन होना क्यों आवश्यक है?

खेल में अनुशासन का होना बहुत ही जरूरी है अगर खेल अनुशासित तरीके से ना खेला जाए तो वह खेल, खेल नहीं रहता है। अनुशासन होने से खेल अच्छी तरह से सम्पन्न होता है।

6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क)  विंध्य हिमाचल यमुना गंगा, उच्छल जलधि तरंग।।

(ख) किसी भी खिलाड़ी को चोट लगने पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करना।

(ग) मुख्य अतिथि के निरीक्षण पर आते समय ग्रुप लीडर’ ग्रुप को ‘सावधान’ का आदेश देगा।

7. ‘अ’ समूह का ‘ब’ समूह से सही-सही मिलान कीजिए-

उत्तर-   

मार्चिंग कदमताल
राष्ट्रगान 24 जनवरी 1950
राष्ट्रध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947

8. राष्ट्र ध्वज का केसरिया रंग प्रतीक है-

(क) त्याग व बलिदान का     

(ख) शान्ति का

(ग) खुशहाली व हरियाली का

(घ) देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने का।

उत्तर

(क) त्याग व बलिदान का

9. खेल के मैदान में राष्ट्र ध्वज को देखकर आपको क्या प्रेरणा मिलती है?

उत्तर

खेल के मैदान में राष्ट्र ध्वज को देखकर हमें देशभक्ति, त्याग व बलिदान, ध्वज के प्रति सम्मान करने की प्रेरणा मिलती है।

10. यदि कहीं राष्ट्रगान हो रहा हो और आप उधर से निकल रहे हों तो आपको उस समय क्या करना चाहिए?

उत्तर

यदि कहीं राष्ट्रगान हो रहा हो और हम उधर से निकल रहे हों, तब हमें चुपचाप सावधान मुद्रा में खड़ा हो जाना चाहिए, जब तक कि राष्ट्रगान समाप्त न हो जाए।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Sports and Fitness (खेलकूद : खेल और स्वास्थ्य) book Chapter 7 मार्चिंग, खेल भावना एवं अनुशासन. Get SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Sports and Fitness solutions Chapter 7 Marching, Khel bhawana evam Anushasan (मार्चिंग, खेल भावना एवं अनुशासन). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Sports and Fitness Chapter 7 Marching, Khel bhawana evam Anushasan (मार्चिंग, खेल भावना एवं अनुशासन). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Sports and Fitness Chapter 7 Marching, Khel bhawana evam Anushasan (मार्चिंग, खेल भावना एवं अनुशासन) in Sports and Fitness & Sports and Fitness. Download Sports and Fitness (Khel Kudh Khel Aur Swasthya) Class 6, Class 7 & Class 8 Book & solutions Chapter 7 Marching, Khel bhawana evam Anushasan (मार्चिंग, खेल भावना एवं अनुशासन) in Sports and Fitness. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 7 Marching, Khel bhawana evam Anushasan (मार्चिंग, खेल भावना एवं अनुशासन), SCERT UP Board solution Class 6, Class 7 & Class 8 Sports and Fitness (Khel Kudh Khel Aur Swasthya) Chapter 7 Marching, Khel bhawana evam Anushasan (मार्चिंग, खेल भावना एवं अनुशासन) free PDF download here.