पाठ-6 मिट्टी और वायु

Download Now

अभ्यास

प्रश्न-1 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) मिट्टी किसे कहते हैं?

उत्तर

भूमि की सबसे ऊपरी पर्त को मिट्टी कहते हैं।

(ख) मिट्टी के कितने प्रकार की होती है?

उत्तर

मिट्टी निम्न प्रकार की होती है-

बलुई मिट्टी, चिकनी मिट्टी आदि।

(ग) मृदा प्रदूषण किन कारणों से होता है?

उत्तर-

मृदा प्रदूषण के कारण

मृदा प्रदूषण निम्न कारणों से होता है-

  • पेड़-पौधों की अन्धाधुंध कटाई से।
  • कृषि में अत्यधिक उर्वरकों, कीटनाशक दवाओं आदि के प्रयोग से।

(घ) वायुमण्डल क्या है? हमारे वायुमण्डल का संतुलन कैसे बिगड़ रहा है?

उत्तर-

पृथ्वी के चारों ओर पाया जाने वाला वायु का घेरा वायुमंडल कहलाता है।

हमारे वायुमण्डल का संतुलन निम्न कारणों से बिगड़ रहा है-

  1. उद्योग-धन्धों से निकलने वाले धुएँ और गैसों द्वारा।
  2. परिवहन के साधनों से निकलने वाले धुएँ तथा गैसों द्वारा।
  3. कूड़ा-करकट के सड़ने तथा मरे हुए जानवरों के शवों, कृषि अपशिष्ट आदि के सड़ने के दौरान उत्पन्न गैसों द्वारा।
  4. ईंधन के दहन से उत्पन्न हानिकारक गैसों द्वारा।

(ड.) ऑक्सीजन का जीवन में क्या महत्त्व है?

उत्तर

श्वसन जीवन की मुख्य क्रिया है। इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। श्वसन क्रिया में जीव वायु से ऑक्सीजन का उपयोग कर कार्बन-डाई-ऑक्साइड को बाहर निकालता है। अतः ऑक्सीजन जीवों के लिए महत्त्वपूर्ण है।

(च) गैसीय अपशिष्ट क्या है? इसका सुरक्षित निष्कासन किस प्रकार से किया जा सकता है?

उत्तर

गैसीय अपशिष्ट

गैसों या धुओं के रूप में पाये जाने वाले अपशिष्ट पदार्थो को गैसीय अपशिष्ट कहते हैं। कार्बन डाईऑक्साइड, सल्फर डाईऑक्साइड, क्लोरोफ्लोरो-कार्बन, मेथेन आदि गैसीय अपशिष्ट के उदाहरण है। इनका सुरक्षित निष्कासन निम्नलिखित प्रकार से किया जा सकता है–

  • कारखानों और ईंट-भट्ठों आदि की चिमनियों को ऊँचा बनाकर।
  • कारखानों की चिमनियों में धूम्र अवक्षेपक लगाकर।
  • विभिन्न कारखानों को बस्तियों से दूर बनाकर और उनके आस-पास पर्याप्त संख्या में पेड़-पौधे लगाकर।

प्रश्न-2  रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) भूमि की ऊपरी परत को मिट्टी कहते हैं।

(ख) मिट्टी पेड़-पौधों को पोषक तत्व प्रदान करती है जो उनकी वृद्धि में सहायक हैं।

(ग) पेड़-पौधों को स्वस्थ रखने के लिए रासायनिक उर्वरक की जगह जैविक खाद का  प्रयोग करना चाहिए।

(घ) गैसों के अलावा वायुमण्डल में जलवाष्प एवं धूलकण आदि पाए जाते हैं।

(ङ) मानव के हस्तक्षेप से वायुमण्डल का संतुलन बिगड़ रहा है।

(च) पेड़-पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में  कार्बन डाई ऑक्साइड गैस को लेकर अपना भोजन बनाते हैं।

(छ) कारखानों की चिमनियों में धूम्र अवक्षेपक लगाकर प्रदूषण रोका जा सकता है।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment पर्यावरण : हमारा पर्यावरण book Chapter 6 मिट्टी और वायु. Get SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment solutions Chapter 6 Mitti aur Vayu (मिट्टी और वायु). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment Chapter 6 Mitti aur Vayu (मिट्टी और वायु). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment Chapter 6 Mitti aur Vayu (मिट्टी और वायु) in Environment & Environment. Download Environment पर्यावरण : हमारा पर्यावरण Class 6, Class 7 & Class 8 Book & solutions Chapter 6 Mitti aur Vayu (मिट्टी और वायु) in Environment. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 6 Mitti aur Vayu (मिट्टी और वायु), SCERT UP Board solution Class 6, Class 7 & Class 8 Environment पर्यावरण : हमारा पर्यावरण Chapter 6 Mitti aur Vayu (मिट्टी और वायु) free PDF download here.