पाठ-2 हमारे प्राकृतिक संसाधन

Download Now

अभ्यास

प्रश्न-1 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) प्राकृतिक संसाधन कौन-कौन से हैं? वे हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं?

उत्तर

प्राकृतिक संसाधन तथा उनके उपयोग

पेड़-पौधे, खनिज पदार्थ, हवा, जल, सौर ऊर्जा, मिट्टी आदि प्राकृतिक संसाधन हैं।

पेड़-पौधे, वनस्पतियाँ हमारी विभिन्न आवश्यकताओं जैसे- भोजन, कपड़ा, आवास आदि को पूरा करने के लिए उपयोग की जाती हैं। हवा का उपयोग हम श्वसन क्रिया में, जल का उपयोग प्यास बुझाने और अन्य अनेक आवश्यक कार्यों में करते हैं।

(ख) दैनिक जीवन में जल का क्या उपयोग है? जल के दुरुपयोग को रोकने के उपाय बताइए।

उत्तर

दैनिक जीवन में जल का उपयोग-

जीवन की विभिन्न गतिविधियों के लिए जल आवश्यक है। जल का उपयोग घरेलू कार्यों (जैसे-  कपड़ा धोने, खाना बनाने, सफाई करने), मनोरंजन, कृषि, उद्योग आदि में किया जाता है।

जल के दुरुपयोग को रोकने के उपाय-

  1. नल को कभी खुला नहीं छोड़ना चाहिए।
  2. नहाने के लिए मग का इस्तेमाल करना चाहिए।
  3. फल, सब्जी, चावल आदि को धोकर बचे पानी को पौधों में डाल देना चाहिए।

(ग) भूमि से प्राप्त होने वाले किन्हीं पाँच पदार्थों के नाम लिखिए।

उत्तर

फल, अन्न, सब्जियाँ, इमारती लकड़ियाँ, औषधियाँ आदि।

(घ) सौर ऊर्जा हमारे जीवन के लिए क्यों आवश्यक है?

उत्तर

सौर ऊर्जा हमारे जीवन में बहुत आवश्यक है। इसकी उपयोगिता निम्नलिखित है-

  • जल चक्र बनाए रखने में।
  • पौधों को भोजन बनाने के लिए ऊर्जा प्रदान करने में।
  • घर में नमी, सीलन को दूर करने और कपड़े सुखाने में।

(ड.) वायु का जीवन में क्या महत्व है?

उत्तर

श्वसन जीवन की मुख्य क्रिया है। इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। श्वसन क्रिया में जीव वायु से ऑक्सीजन का उपयोग कर कार्बन-डाई-ऑक्साइड को बाहर निकालता है।

प्रश्न-2 सही मिलान कीजिए-

उत्तर

(अ) (ब)
वायु में ऑक्सीजन होती है।
जल से हमारे शरीर का 70% भाग बना है।
भूमि खनिज पदार्थ का भण्डार है
सूर्य का प्रकाश हमें विटामिन D बनाने में मदद करता है।

 

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment पर्यावरण : हमारा पर्यावरण book Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन. Get SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment solutions Chapter 2 Hamare prakritik sansadhan (हमारे प्राकृतिक संसाधन). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment Chapter 2 Hamare prakritik sansadhan (हमारे प्राकृतिक संसाधन). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment Chapter 2 Hamare prakritik sansadhan (हमारे प्राकृतिक संसाधन) in Environment & Environment. Download Environment पर्यावरण : हमारा पर्यावरण Class 6, Class 7 & Class 8 Book & solutions Chapter 2 Hamare prakritik sansadhan (हमारे प्राकृतिक संसाधन) in Environment. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 2 Hamare prakritik sansadhan (हमारे प्राकृतिक संसाधन), SCERT UP Board solution Class 6, Class 7 & Class 8 Environment पर्यावरण : हमारा पर्यावरण Chapter 2 Hamare prakritik sansadhan (हमारे प्राकृतिक संसाधन) free PDF download here.