UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment Chapter 12 Urja ke srot evam satat vikas

Download Now

अभ्यास

प्रश्न-1 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) नव्यकरणीय एवं अनव्यकरणीय ऊर्जा के स्रोत क्या है? उदाहरण देकर बताएँ।

उत्तर

नव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत-

ऊर्जा के वे स्रोत जिनकी आपूर्ति प्राकृतिक क्रियाकलापों द्वारा प्रकृति में निरंतर बनी रहती है तथा जो समाप्त नहीं होती है, नव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत कहलाते हैं। जैसे- पवन, सूर्य, जल आदि।

अनव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत-

ऊर्जा के जिन स्रोतों का उपयोग करने के पश्चात पुनः प्राप्त करना संभव नहीं होता, अनव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत कहलाते हैं। जैसे- पेट्रोल, डीज़ल, कोयला, मिट्टी का तेल, प्राकृतिक गैस आदि।

(ख) जैव गैस से आप क्या समझते हैं?

उत्तर

जैव गैस-

पौधों तथा जन्तुओं के अपशिष्टों के अपघटन द्वारा उत्पन्न मेथेन तथा कार्बन डाई ऑक्साइड के मिश्रण को जैव गैस या बायोगैस कहते हैं।

(ग) इकोफ्रैन्डिली तकनीकी को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए?

उत्तर

इकोफ्रेन्डली तकनीक–

पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई तकनीक को इकोफ्रेन्डली तकनीक कहते हैं। जैसे-कारखानों की चिमनियों में ध्रूम अवक्षेपक लगाना, कारखानों के आस-पास पौधरोपण करना, ईट-भट्ठे की चिमनियों को ऊँचा करना, बैटरी चालित वाहनों का प्रयोग करना आदि।

(घ) ऊर्जा संरक्षण के उपाय लिखिए।

उत्तर

ऊर्जा संरक्षण के उपाय-

1.मोटरसाइकिल, स्कूटी या कार का प्रयोग तभी करें जब बहुत आवश्यक हो।

2.जब आवश्यकता न हो तो कूलर, पंखे, बल्ब व अन्य विद्युत उपकरणों के स्विच को बन्द कर देना चाहिए।

3.जहाँ तक सम्भव हो, थोड़ी दूर जाने के लिए पैदल चलें या साइकिल से जाएँ।

4.सोलर लालटेन, सोलर कुकर व सोलर पम्प आदि के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए।

5.सामान्य बिजली के बल्बों के स्थान पर सी0एफ0एल0 अथवा एल.ई.डी. का उपयोग करना चाहिए।

6. भोजन बनाने से पहले दाल, चावल आदि पदार्थों को कुछ समय तक भिगोकर रखना चाहिए तथा ढककर पकाना चाहिए।

प्रश्न-2 सही विकल्प के सामने बने वृत्त को काला कीजिए–

(क) जलाने पर पर्यावरण को सबसे कम प्रदूषित करने वाला ईंधन है-

(क) कोयला

(ख) एल0पी0जी0

(ग) मिट्टी का तेल

(घ) लकड़ी

(ख) वाहनों को चलाने के लिए न्यूनतम प्रदूषण वाला ईंधन है-

(क) डीजल

(ख) पेट्रोल

(ग) सी0एन0जी0

(घ) मिट्टी का तेल

(ग) एल0पी0जी0 में पाई जाने वाली मुख्य गैस है-

(क) ब्यूटेन

(ख) मीथेन

(ग) हाईड्रोजन

(घ) आक्सीजन

(घ) निम्नलिखित में कौन-सा नव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत है-

(क) पेट्रोलियम

(ख) प्राकृतिक गैस

(ग) कोयला

(घ) पवन

प्रश्न-3 निम्नलिखित में से ऊर्जा के नव्यकरणीय और अनव्यकरणीय स्रोतों को छाँटकर लिखिए-

सूर्य, डीजल, पेट्रोल, बायोगैस, लकड़ी, कोयला, पवन

उत्तर

नव्यकरणीय स्रोत- सूर्य, बायोगैस, पवन, लकड़ी

अनव्यकरणीय स्रोत- डीजल, पेट्रोल, कोयला

प्रश्न-4 रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए –

(क) सौर ऊर्जा का स्रोत सूर्य है।

(ख) सी0एन0जी0 का प्रयोग वाहनों में करते हैं।

(ग) एल0पी0जी0 का प्रयोग भोजन पकाने में करते हैं।

(घ) कमरा छोड़ते समय बिजली, पंखा का स्विच बंद कर देना चाहिए।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment पर्यावरण : हमारा पर्यावरण book Chapter 12 ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास. Get SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment solutions Chapter 12 Urja ke srot evam satat vikas (ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment Chapter 12 Urja ke srot evam satat vikas (ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment Chapter 12 Urja ke srot evam satat vikas (ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास) in Environment & Environment. Download Environment पर्यावरण : हमारा पर्यावरण Class 6, Class 7 & Class 8 Book & solutions Chapter 12 Urja ke srot evam satat vikas (ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास) in Environment. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 12 Urja ke srot evam satat vikas (ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास), SCERT UP Board solution Class 6, Class 7 & Class 8 Environment पर्यावरण : हमारा पर्यावरण Chapter 12 Urja ke srot evam satat vikas (ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास) free PDF download here.