पाठ-1 पर्यावरण को जानें

Download Now

अभ्यास

प्रश्न-1 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर

पर्यावरण-

पर्यावरण शब्द, परि और आवरण दो शब्दों से मिलकर बना है। परि का अर्थ है ‘चारों ओर’ तथा आवरण का अर्थ है ‘घेरा’। हमारे चारों ओर जो भी दिखाई देता है जैसे- पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, हवा, पानी, मिट्टी, धूप व अन्य वस्तुएं सभी पर्यावरण का हिस्सा है।

(ख) प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण में क्या अन्तर है?

उत्तर

प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण में अन्तर-

प्राकृतिक पर्यावरण-

इसके अन्तर्गत पर्यावरण का वह हिस्सा आता है जो प्रकृति हमें प्रदान करती है जैसे- सूर्य, नदी, पहाड़, जल, हवा, मिट्टी, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, आदि। इनको हम स्वयं नहीं बना सकते हैं।

मानवीय (सामाजिक) पर्यावरण-

ऐसी वस्तुएँ जो मनुष्य द्वारा निर्मित हैं जैसे-सड़क, मकान, बाजार, गाँव आदि हमारे सामाजिक पर्यावरण के भाग हैं। सामाजिक पर्यावरण का निर्माण हम प्राकृतिक पर्यावरण की सहायता से करते हैं।

(ग) अपने पर्यावरण के दस अजैविक घटकों के नाम लिखिए।

उत्तर-

अजैविक घटकों के नाम

सूर्य, नदी, पहाड़, जल, हवा, मिट्टी, रेगिस्तान, मैदान, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन आदि।

(घ) अपने विद्यालय परिसर में पाए जाने वाले जैविक घटकों की सूची बनाइए।

उत्तर-

बच्चे, शिक्षक, तितलियां, चिड़ियाँ, पेड़-पौधे, लताएँ, चींटियां आदि।

प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) प्रकृति, जल, स्थल, वायु, पेड़-पौधों एवं जीवजंतुओं से मिलकर बनी हैं।

(ख) पृथ्वी के जल वाले भाग को जल मण्डल कहते हैं।

(ग) जैविक एवं अजैविक घटक एक दूसरे के पूरक हैं।

(घ) टिड्डा एक शाकाहारी जीव है।

(ड.) विद्यालय सामाजिक पर्यावरण का हिस्सा है।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment पर्यावरण : हमारा पर्यावरण book Chapter 1 पर्यावरण को जानें. Get SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment solutions Chapter 1 Paryavran ko Jane (पर्यावरण को जानें). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment Chapter 1 Paryavran ko Jane (पर्यावरण को जानें). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6, Class 7 & Class 8 Environment Chapter 1 Paryavran ko Jane (पर्यावरण को जानें) in Environment & Environment. Download Environment पर्यावरण : हमारा पर्यावरण Class 6, Class 7 & Class 8 Book & solutions Chapter 1 Paryavran ko Jane (पर्यावरण को जानें) in Environment. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 1 Paryavran ko Jane (पर्यावरण को जानें), SCERT UP Board solution Class 6, Class 7 & Class 8 Environment पर्यावरण : हमारा पर्यावरण Chapter 1 Paryavran ko Jane (पर्यावरण को जानें) free PDF download here.