SCERT UP Board Class 6 Agricultural Chapter 9 Falo ki kheti

Download Now

अभ्यास के प्रश्न

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

क) आम में विटामिन  ए, बी, सी  प्रचुर मात्रा में पायी जाती है।

ख) रामकेला केला की किस्म है।

ग) इलाहाबादी सुर्खा अमरूद की किस्म है।

घ) कलम विधि आम की व्यवसायिक प्रसारण विधि है।

2. निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही () तथा गलत कथन पर गलत (x) का चिन्ह लगाइये–

क) लखनऊ-49 अमरूद की किस्म (✓)

ख) इलाहाबादी सफेदा अमरूद की प्रजाति है।  (✓)

ग) चौसा आम  की प्रजाति है। (✓)

घ) अमरूद के पौधों की आपसी दूरी 8 मी x 8 मी होती है।  (✓)

3- निम्नलिखित में स्तम्भ `क’ को स्तम्भ `ख’ से सुमेल कीजिए-

उत्तर-

स्तम्भ `क ‘स्तम्भ `ख’
बेदाना अमरूद की प्रजाति
गूटी अमरूद की प्रसारण विधि
उकठा अमरूद का रोग
हरी छाल केला की प्रजाति

4-i) आम के फल का चित्र बनाइये।

उत्तर-

आम के फल का चित्र

ii) अमरूद के पौधों के बीच खाली जगह में कौन-कौन से फल पौध लगाये जाते है?

उत्तर-

मूंग, लोबिया तथा मटर आदि के पौधे लगाए जा सकते हैं।

iii) केला की प्रवर्धन विधि का वर्णन कीजिए?

उत्तर-

इसका प्रवर्धन अधोभूस्तारी (सकर) से किया जाता है। तलवार के समान पत्तियों वाले ओजस्वी भूस्तारी प्रवर्धन के लिए उत्तम होते हैं। चौड़ी पत्ती वाली पुत्ती (सकर) को नहीं लगाना चाहिए।

iv) अमरूद के तना छेदक कीट की रोकथाम कैसे की जाती है?

उत्तर-

अमरूद में तना छेदक कीट के नियंत्रण के लिए रुई को मिट्टी के तेल में भिगोकर कीट द्वारा बनाये गये छिद्रों में प्रवेश कराकर गीली मिट्टी से बन्द कर देना चाहिए।

5. अमरूद की खेती का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

अमरूद की खेती

मिट्टी

दोमट भूमि अमरूद उत्पादन के लिए उत्तम मानी जाती है।

जलवायु-

इसके लिए शुष्क जलवायु अच्छी मानी जाती  है।

पौध तैयार करना तथा रोपण

इसका पौधा बीज द्वारा और वानस्पतिक भागों द्वारा दोनों तरह से तैयार होता है। पौध लगाने का उचित समय जुलाई-अगस्त होता है। पौध से पौध की दूरी 8 मीटर रखते हैं।

खाद तथा उर्वरक

इसमें गोबर की खाद, रासायनिक खाद, राख व हड्डी का चूर्ण डालते हैं।

सिंचाई तथा कृषि क्रियाएँ-

इसकी सिंचाई थाला विधि से करते हैं। समय-समय पर निराई-गुड़ाई करके खरपतवार निकालते हैं।

कटाई-छँटाई

समय-समय पर कटाई-छँटाई करने से उपज बढ़ जाती है।

6.केला की फसल में खाद एवं उर्वरक की मात्रा बताइए।

उत्तर-

केले की अच्छी फसल के लिए पौधे लगाने के पहले, दूसरे, तीसरे माह में 3 किग्रा अण्डी की खली तथा 8 किग्रा गोबर की खाद हर पौधे को देनी चाहिए। इसके अतिरिक्त प्रति पौधा 2 किग्रा अण्डी की खली, डेढ़ किग्रा अमोनियम सल्फेट, 250 ग्राम म्युरेट आँफ पोटाश तथा 400 ग्राम सुपर फॉस्फेट देनी चाहिए।

7. अमरूद एवं आम के लिए उपयुक्त भूमि एवं जलवायु का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

अमरूद के लिए शुष्क जलवायु और आम के लिए गर्म तथा तर जलवायु अच्छी मानी गई है।

अमरूद और आम दोनों के लिए दोमट मिट्टी उत्तम होती है।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Agricultural कृषि विज्ञान book Chapter 9 फलों की खेती. Get SCERT UP Board Class 6 Agricultural solutions Chapter 9 Falo ki kheti (फलों की खेती). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Agricultural Chapter 9 Falo ki kheti (फलों की खेती). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Agricultural Chapter 9 Falo ki kheti (फलों की खेती) in Agricultural & Agricultural. Download Agricultural कृषि विज्ञान Class 6 Book & solutions Chapter 9 Falo ki kheti (फलों की खेती) in Agricultural. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 9 Falo ki kheti (फलों की खेती), SCERT UP Board solution Class 6 Agricultural कृषि विज्ञान Chapter 9 Falo ki kheti (फलों की खेती) free PDF download here.