SCERT UP Board Class 6 Agricultural Chapter 6 Bij

Download Now

अभ्यास के प्रश्न

1. सही उत्तर पर सही () का चिन्ह लगाइये–

(i) साधारण बीज को कहते हैं-

क) जनक बीज

ख)  आधार बीज

ग) कृषक बीज  ()

घ)  प्रमाणित बीज

(ii) आधार बीज है-

क) जनक बीज की संतति   ()

ख)  प्रमाणित बीज की संतति

ग) साधारण बीज की संतति

घ)  संकर बीज की संतति

(iii) जनक बीज का उत्पादन किया जाता है-

क)  विशेषज्ञों द्वारा   ()

ख)  किसानों द्वारा

ग)  कारखानों द्वारा

घ)  शिक्षकों द्वारा

(iv) संकर बीज का प्रयोग किया जाता है-

क)  केवल एक बार    ()

ख)  दो बार

ग)  तीन बार

घ)  बार बार

2. निम्नलिखित में स्तम्भ “क’’ का स्तम्भ “ख’’ से सुमेल कीजिए 

स्तम्भ `क’ स्तम्भ `ख’
जनक बीज उन्नतशील बीज
कृषक बीज साधारण बीज
संकर गंगा -2 मक्का
उपास-120 अरहर

3. i) साधारण बीज की परिभाषा लिखिये।

उत्तर-

जिस बीज को किसान स्वयं तैयार करता है, उसे साधारण बीज कहते हैं।

ii) उन्नतशील बीज को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

इस तरह के बीज वैज्ञानिक विधि द्वारा तैयार किये जाते हैं।

iii) गेहूँ की तीन उन्नतशील किस्में लिखिये।

उत्तर-

गेहूँ की उन्नतशील किस्में-

एच डी- 2285,

पी.बी.डब्ल्यू- 343,

मालवीय- 234

(iv) बीज और दाने में क्या अन्तर है?

उत्तर-

बीज बोने के काम आता है जबकि दाना (अनाज) खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है।

(v) उन्नतशील बीज कहाँ से प्राप्त किये जा सकते हैं?

उत्तर-

उन्नतशील बीज सरकारी गोदामों या लाइसेंस शुदा बीज की दुकानों से प्राप्त किए जा सकते हैं।

4. i) अनाज से क्या समझते हैं?

उत्तर-

अनाज पौधे से प्राप्त होने वाले सूखे बीज होते हैं जिन्हें खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है। उदाहरण- गेहूँ, जौ, चना, मटर, मक्का।

ii) बीज को कहाँ से प्राप्त करना चाहिये?

उत्तर-

बीज को सरकारी गोदाम या लाइसेंस शुदा बीज की दुकान से प्राप्त करना चाहिए।

iii) अच्छे बीजों की क्या पहचान है?

उत्तर-

अच्छे बीजों की पहचान-

1. अच्छे बीज पूर्णरूप से पके और चमकीले होते हैं।

2. रोगों से लड़ने की क्षमता होती है।

3. अंकुरण क्षमता अधिक होती है।

5. उन्नतशील बीज कैसे बनाया जाता है? संक्षेप में वर्णन कीजिए।

उत्तर-

इस तरह के बीज वैज्ञानिक विधि द्वारा तैयार किये जाते हैं। इनको बनाने में कम से कम चार से पाँच साल तक का समय लग जाता है।

6. बीज कितने प्रकार के होते हैं? साधारण बीज व उन्नतशील बीज की तुलना कीजिए।

उत्तर-

बीज दो तरह के होते है-

1. साधारण बीज

2. उन्नतशील बीज

साधारण बीज व उन्नतशील बीज की तुलना-

साधारण बीज उन्नतशील बीज
1. रंग एवं आकार में सामान्य होते हैं। 1. चमकीले एवं आकार में अपेक्षाकृत बड़े होते हैं।
2. अंकुरण क्षमता कम होती है। 2. अंकुरण क्षमता लगभग शत-प्रतिशत होती है।
3. बीमारी लगने की संभावना अधिक रहती है। 3. बीमारी लगने की संभावना कम रहती है।
4. पैदावार कम होती है। 4. पैदावार अधिक होती है।

 

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Agricultural कृषि विज्ञान book Chapter 6 बीज. Get SCERT UP Board Class 6 Agricultural solutions Chapter 6 Bij (बीज). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Agricultural Chapter 6 Bij (बीज). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Agricultural Chapter 6 Bij (बीज) in Agricultural & Agricultural. Download Agricultural कृषि विज्ञान Class 6 Book & solutions Chapter 6 Bij (बीज) in Agricultural. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 6 Bij (बीज), SCERT UP Board solution Class 6 Agricultural कृषि विज्ञान Chapter 6 Bij (बीज) free PDF download here.