इकाई-5 फसलों की सुरक्षा

Download Now

अभ्यास के प्रश्न

1. सही उत्तर पर सही () का चिन्ह लगाइये–

i) पक्की बाड़ बनायी जाती है।–

क) ईटों एवं पत्थरों को चुनकर (✓)

ख) कंटीली झाड़ी लगाकर

ग) तार लगाकर

घ) खाई बनाकर्

ii) पौधों की बाड़ लगाने में प्रयोग किये जाते है-

क) सरपत,करौंदा इत्यादि  (✓)

ख) गेहूँ

ग) बाजरा

घ) खखड़ी

iii) कंटीली झाड़ी विधि में प्रयोग किया जाता है-

क) बबूल, जंगल जलेबी  (✓)

ख) ज्वार

ग) बाजरा

घ) अरहर

iv) जालीदार तार की बाड़ लगायी जाती है–

क) छोटे भूखण्ड के किनारे   (✓)

ख) मध्यम भूखण्ड के किनारे

ग) नदी के किनारे

घ) बड़े भूखण्ड के किनारे

v) खखड़ी की बाड़ में प्रयोग किया जाता है-

क) ईंट

ख) पत्थर   (✓)

ग) लकड़ी

घ) तार

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

क) पौधों की बाड़ में सरपत, मेंहदी इत्यादि के पौधों का प्रयोग होता है।

ख) पशुओं से फसल सुरक्षा बाड़ लगाकर की जाती है।

ग) खखड़ी का प्रयोग पहाड़ी क्षेत्रों में होता है।

घ) कंटीली झाड़ी की बाड़ में बबूल, जंगल जलेबी पौधों का प्रयोग होता है।

ङ) कंटीले तार की बाड़ में कंटीले तार का प्रयोग होता है।

3. निम्नलिखित में सही के सामने सही () तथा गलत के सामने गलत (×) का निशान लगाइये-

क) खखड़ी विधि में ईंट का प्रयोग होता है।  (×)

ख) पत्थरों का प्रयोग खखड़ी विधि में किया जाता है।      (✓)

ग) जालीदार तार की बाड़ बड़े भूखण्डों के किनारे होती है।     (×)

घ) कंटीले तार की बाड़ का प्रयोग छोटे भूखंडों के किनारे होता है।    (×)

ङ) कंटीली झाड़ी की बाड़ लगाने में करौंदा का प्रयोग होता है।      (✓)

4. निम्नलिखित में स्तम्भ “क’’ का स्तम्भ “ख’’ से सुमेल कीजिए–

उत्तर-

स्तम्भ `क’ स्तम्भ `ख’
1. विद्युत बाड़ में तार
2. कटीली झाड़ी में करौंदा
3. खखड़ी की बाड़ में पत्थर
4. कंटीले तार विधि में पत्थर के खम्भे
5. पौधों की बाड़ में सरपत

5.पौधों की बाड़ लगाने से क्या लाभ होता है?

उत्तर-

पौधों की बाड़ लगाने से जानवरों से फसल की सुरक्षा होती है।

6.फसलों में बाड़ का क्या महत्त्व है?

उत्तर-

बाड़ लगाने से जंगली और पालतू जानवरों से फसल की सुरक्षा होती है।

7.खखड़ी द्वारा बाड़ कैसे बनायी जाती है?

उत्तर-

खखड़ी बाड़ लगाना

इस विधि में पहाड़ी क्षेत्रों में पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़ो को दीवार की तरह खेत के चारों तरफ रखकर बाड़ बनाते है। इसमें सीमेंट या मिट्टी का प्रयोग दीवार बनाने हेतु नहीं किया जाता है।

8.कंटीले तार द्वारा बाड़ में क्या-क्या प्रयोग किया जाता है?

उत्तर-

कंटीले तार द्वारा बाड़ में खम्भे, कटीले तार आदि का प्रयोग किया जाता है।

9.बाड़ लगाते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

उत्तर-

बाड़ लगाने में ध्यान देने योग्य बातें –

  1. जहाँ जिस प्रकार की आवश्यकता हो वहाँ उसी प्रकार की बाड़ लगायी जानी चाहिए।
  2. बाड़ वस्तुओं की उपलब्धता के अनुसार लगानी चाहिए।

10.पत्थर के टुकड़ो की बिना मिट्टी, या सीमेंट द्वारा चुनाई कर बाड़ लगाने की विधि को क्या कहते है?
उत्तर-

खखड़ी बाड़ बनाना

11.बाड़ लगाना किसे कहते है? बाड़ लगाने की सभी विधियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

फसलों की जानवरों से सुरक्षा हेतु जो भी उपाय खेत के चारों तरफ किये जाते हैं उन्हें बाड़ लगाना कहते हैं।

बाड़ निम्नलिखित प्रकार की होती है-

  • पौधों की बाड़ लगाना
  • कंटीली झाड़ी की बाड़ लगाना
  • खाई बनाकर सुरक्षा
  • कंटीले तार की बाड़ लगाना
  • जालीदार तार की बाड़
  • खखड़ी बाड़ लगाना
  • पक्की बाड़ लगाना

12.बाड़ कितने प्रकार की होती है? पहाड़ी क्षेत्र के लिए बाड़ लगाने की कौन सी विधि उपयुक्त है?
उत्तर-

बाड़ के प्रकार-

बाड़ निम्नलिखित प्रकार की होती है-

  • पौधों की बाड़
  • कंटीली झाड़ी की बाड़
  • खाई बनाकर सुरक्षा
  • कंटीले तार की बाड़
  • जालीदार तार की बाड़
  • खखड़ी बाड़
  • पक्की बाड़

पहाड़ी क्षेत्र में खखड़ी बाड़ बनाना उपयुक्त होता है।

13.कंटीली झाड़ी द्वारा बाड़ लगाने में किन-किन पौधों का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर-

कंटीली झाड़ी द्वारा बाड़ लगाने में झरबेरी, बबूल, करौंदा, जंगल जलेबी इत्यादि पौधों का प्रयोग किया जाता है।

 

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Agricultural कृषि विज्ञान book Chapter 5 फसलों की सुरक्षा. Get SCERT UP Board Class 6 Agricultural solutions Chapter 5 Faslo ki Suraksha (फसलों की सुरक्षा). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Agricultural Chapter 5 Faslo ki Suraksha (फसलों की सुरक्षा). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Agricultural Chapter 5 Faslo ki Suraksha (फसलों की सुरक्षा) in Geography & Geography. Download Geography कृषि विज्ञान Class 8 Book & solutions Chapter 5 Faslo ki Suraksha (फसलों की सुरक्षा) in Geography. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 5 Faslo ki Suraksha (फसलों की सुरक्षा), SCERT UP Board solution Class 6 Agricultural कृषि विज्ञान Chapter 5 Faslo ki Suraksha (फसलों की सुरक्षा) free PDF download here.