SCERT UP Board Class 8 Agricultural Chapter 5 Bagwani evam Vriksharopan

Download Now

अभ्यास के प्रश्न

1) निम्नलिखित प्रश्नों में सही उत्तर के सामने () का निशान लगाइए-

क) बाग लगाने के लिए सबसे अच्छी भूमि होती हैं-

1)  दोमट भूमि

2) चिकनी भूमि

3) बलुई भूमि

4) रेतीली भूमि

ख) फल वृक्ष लगाने का सर्वोत्तम समय होता है–

1) जनवरी

2) जुलाई

3) अप्रैल

4) अक्टूबर

ग) बाग में सिंचाई की उत्तम विधि है-

1) सिंचाई

2) ड्रिप सिंचाई

3) कूँड़ विधि

4) उपर्युक्त कोई नहीं

2) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

क) बाग में पतझड़ वाले पौधे दिसम्बर से फरवरी में लगाना चाहिए।

ख) बाग लगाने में गड्ढे खोदने का सर्वोत्तम समय मई, जून हैं।

ग) बाग में पौधे लगाने का सर्वोत्तम समय जुलाई से अगस्त हैं।

घ) बाग में पौधों की सुरक्षा की दृष्टि से चारों तरफ बाड़ लगाते हैं।

ङ)   चश्मा लगाना कायिक प्रवर्धन की विधि है।

3) निम्नलिखित प्रश्नों में स्तम्भ ‘क’ को स्तम्भ ‘ख’ से सुमेल कीजिए-

उत्तर-

स्तम्भ `क’ स्तम्भ `ख’
1. आम 10 × 10 मी
2. अमरूद 8 × 8 मी
3. पपीता 3 × 3 मी
4. केला 3 × 3 मी

4) निम्नलिखित कथन में सही के सामने () तथा गलत के सामने (×) का निशान लगाइये–

क) आम के बाग हमेशा ईंट के भट्ठों के पास लगाने चाहिए।  (×) 

ख) सदा बहार पत्तियों वाले वृक्ष बाग में हमेशा बीच में लगाने चाहिए।

ग) बाग में गर्म हवाओं तथा लू से बचने के लिए वायुरोधी पौधे लगाते हैं।    ()

घ) बाग में पौधे लगाने के लिए मई, जून महीने में गड्ढे खोद लेने चाहिए।   () 

5. शाकवाटिका के मुख्य दो उद्देश्य लिखिए।

उत्तर-

शाक वाटिका लगाने के उद्देश्य

शाक वाटिका लगाने के उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

1. ताजी सब्जियों की आपूर्ति करना-

परिवार के लोगों को पूरे वर्ष ताजी सब्जियों की आपूर्ति होती है।

2. आर्थिक बचत करना

बाजार की तुलना में घर में उगाई गई सब्जियाँ सस्ती पड़ती है जिससे कुछ आर्थिक बचत होती है।

6. एक आदर्श शाक वाटिका के लिए कम से कम कितनी लम्बी चौड़ी भूमि होनी चाहिए?

उत्तर-

एक आदर्श शाक वाटिका के लिए 25 मीटर लम्बी और 10 मीटर चौड़ी भूमि होनी चाहिए।

7. बाग में वायु वृत्ति किनकिन दिशाओं में लगाना उचित होता है?

उत्तर-

उत्तर-पश्चिम दिशा

8. पौधे लगाने का सबसे उचित समय कौन सा है। समझाइये?

उत्तर-

बाग में पौधे लगाने का सबसे अच्छा समय जुलाई से अगस्त का महीना होता है। पतझड़ वाले पेड़ों को दिसम्बर से फरवरी महीने तक लगाना ठीक रहता है।

9. बाग में पौधा लगाते समय किन–किन बिंदुओं पर ध्यान देना जरुरी है?

उत्तर-

उपयुक्त समय,

मिट्टी की किस्म,

सिंचाई की व्यवस्था,

जल निकास की व्यवस्था,

पौधों को लगाते समय एक-दूसरे के बीच निश्चित दूरी इत्यादि।

10. उद्यान के कितने प्रकार होते है?

उत्तर-

उद्यान के प्रकार-

  1. पुष्प उद्यान
  2. शाक उद्यान
  3. फल उद्यान

11. शाक वाटिका के लिए कोई चार फसल चक्र लिखिए?
उत्तर-

1. मूली (जुलाई-अगस्त), मटर (अक्टूबर-मार्च), करेला (मार्च-जून)

2. लौकी (जुलाई-नवम्बर), टमाटर (दिसम्बर-मई)

3. बैंगन (अगस्त-मार्च), टिंडा (मार्च-अगस्त)

4. फूलगोभी (जुलाई-नवम्बर), प्याज (नवम्बर-मई)

12. कददू वर्ग में कौन–कौन सी सब्जियाँ आती है?

उत्तर-

कददू वर्ग में कोहड़ा, लौकी, नेनुआं, तरोई, करेला, टिण्डा, चिचिण्डा आदि सब्जियाँ आती हैं।

13. बाग लगाने से पूर्व किन-किन प्रारम्भिक तैयारियों की आवश्यकता होती हैं? इन तैयारियों के नकारने पर बाग लगाने में क्या असुविधा होगी?

उत्तर-

बाग लगाने से पूर्व निम्नलिखित प्रारम्भिक तैयारियों की आवश्यकता होती हैं-

1. भूमि समतल करना-

भूमि ऊँची नीची अथवा ढालू होने पर उसे समतल कर लेना चाहिए।

2. भूमि में खाद डालना

गर्मी के दिनों में जुताई करके सड़ी गोबर (कम्पोस्ट) की खाद डालनी चाहिए।

3. पानी का प्रबन्ध करना

बाग लगाने से पहले सिंचाई का प्रबन्ध होना चाहिए।

4. बाड़ लगाना-

जंगली जानवरों को रोकने के लिए बाड़ लगाना चाहिए।

5. वायुरोधी पौधे लगाना।

6. श्रमिक आवास और सड़कों का निर्माण।

7. जल निकास का प्रबंध

8. क्षेत्रों का विभाजन

9. खाद के गड्डे बनाना।

इन तैयारियों के नकारने पर पौधों का रोपण ठीक ढंग से नही होगा और बाद में उपज भी प्रभावित होगी।

14. बाग में पौधे किन-किन विधियों से लगाये जाते हैं? उनमें से किसी एक विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर-

बाग लगाने की विधियाँ

बाग लगाने की विधियाँ निम्नलिखित है-

1) वर्गाकार विधि

2) आयताकार विधि

3) त्रिकोण विधि

4) पंचभुजाकार विधि

5) षट्कोण विधि

वर्गाकार विधि-

बाग में पौधे लगाने की यही विधि सबसे अच्छी और सरल विधि है। इस विधि में पंक्ति एवं पौधे की आपसी दूरी बराबर होती है। इस विधि में दो पंक्तियों के चार पौधे आपस में मिलकर एक वर्ग बनाते है।

15. वृक्षारोपण करने से क्या लाभ हैं? सविस्तार वर्णन कीजिए।

उत्तर-

वृक्षारोपण करने से लाभ-

1. पेड़ हमें ऑक्सीजन, फल, लकड़ी, रबर, औषधियां आदि प्रदान करते हैं।

2. पेड़ जानवरों और पक्षियों के लिए आश्रय का काम करते हैं।

3. मृदा कटाव (Soil Erosion) कम होता है।

4. सड़को, शहरों, रेल की पटरियों के किनारे, सार्वजनिक स्थलों, घरों के आस-पास वृक्षारोपण करने से बिगड़ते पर्यावरण को सुधारा जा सकता है।

16. बाग लगाते समय किनकिन बातों का ध्यान रखना चाहिए? विस्तृत वर्णन कीजिए।

उत्तर-

बाग लगाते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए-

1) भूमि की किस्म-

भूमि समतल हो तथा जल निकास की अच्छी व्यवस्था हो। बाग लगाने के लिए दोमट मिट्टी सर्वोत्तम मानी जाती है।

2) सिंचाई की सुविधा-

पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।

3) जल निकास की व्यवस्था-

जल निकास की व्यवस्था होनी चाहिए।

4) यातायात की सुविधा-

यातायात की सुविधा होनी चाहिए जिससे फलों को बाजार तक आसानी से पहुँचाया जा सके।

5) बाजार की निकटता-

बाजार, बाग से निकट होना चाहिए जिससे बाग से प्राप्त फलों को आसानी से बेचा जा सके।

6) जलवायु-

जलवायु के अनुसार ही फल वृक्षों का चयन करना चाहिए।

7) ईंट भट्ठों से दूरी-

कोई भी बाग ईंट भट्ठे से लगभग 1 किमी दूरी पर लगाना चाहिए।

8) जंगल से दूरी-

बाग हमेशा जंगल से दूर लगाने चाहिए।

9) बाग के नजदीक सहकारी समितियाँ तथा कुशल मजदूर की उपलब्धता आवश्यक है।

10) बाग के लिए चयनित क्षेत्र में कीट एवं बीमारियों का प्रकोप नहीं होना चाहिए।

17. शाकवाटिका का निर्माण कैसे किया जाता है? वर्णन कीजिए।

उत्तर-

शाकवाटिका का निर्माण–

एक आदर्श शाकवाटिका के लिए 25 मी लम्बी और 10 मी चौड़ी भूमि पर्याप्त होती है। चारों ओर से मेंड़बन्दी करके किनारे पर बाड़ लगानी चाहिए। वाटिका में आने-जाने का रास्ता होना चाहिए। रास्ते के किनारे सिंचाई की नाली होनी चाहिए। वाटिका के एक कोने में कम्पोस्ट गड्ढा होना चाहिए। कद्दू वर्ग की सब्जियाँ बाड़ के सहारे उगानी चाहिए। जाड़े में बाड़ के तीन ओर मटर उगाई जा सकती है। प्रवेश द्वार के पास सेम उगाई जा सकती है। जड़ और कन्दवाली सब्जियाँ क्यारियों की मेड़ों पर उगाई जा सकती हैं। शाकवाटिका में मनपसंद फूलों के साथ-साथ पपीता, अंगूर, नीबू, फालसा भी लगाए जा सकते हैं। पर्याप्त भूमि होने पर कलमी आँवले का भी एक पेड़ लगाया जा सकता है।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Agricultural कृषि विज्ञान book Chapter 5 बागवानी एवं वृक्षारोपण. Get SCERT UP Board Class 8 Agricultural solutions Chapter 5 Bagwani evam Vriksharopan (बागवानी एवं वृक्षारोपण). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Agricultural Chapter 5 Bagwani evam Vriksharopan (बागवानी एवं वृक्षारोपण). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Agricultural Chapter 5 Bagwani evam Vriksharopan (बागवानी एवं वृक्षारोपण) in Agricultural & Agricultural. Download Agricultural कृषि विज्ञान Class 8 Book & solutions Chapter 5 Bagwani evam Vriksharopan (बागवानी एवं वृक्षारोपण) in Agricultural. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 5 Bagwani evam Vriksharopan (बागवानी एवं वृक्षारोपण), SCERT UP Board solution Class 8 Agricultural कृषि विज्ञान Chapter 5 Bagwani evam Vriksharopan (बागवानी एवं वृक्षारोपण) free PDF download here.