NCERT_Class_7_Science_chapter_4

Download Now

अभ्यास

1. प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अंतर लिखिए।

उत्तर-

समानता-

1. दोनों में प्रायः पारे का प्रयोग होता है।

2. दोनों थर्मामीटर का प्रयोग ताप मापने के लिए किया जाता है।

असमानता-

1. प्रयोगशाला तापमापी का परिसर प्रायः –10°C से 110°C होता है जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर का परिसर 35°C से 42°C होता है।

2. प्रयोगशाला तापमापी डॉक्टरी थर्मामीटर (तापमापी) से थोड़ा लम्बा होता है।

2. ऊष्मा चालक तथा ऊष्मा-रोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर-

ऊष्मा चालक-

लोहा, सोना

ऊष्मा-रोधी-

रबर, प्लास्टिक

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएः

(क) कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी तापमापी द्वारा प्राप्त होती है।

(ख) उबलते हुए पानी का ताप डॉक्टरी तापमापी से नहीं मापा जा सकता।

(ग) ताप को डिग्री सेल्सियस में मापते हैं।

(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम को विकिरण कहते हैं।

(ङ) स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण चालन प्रक्रम द्वारा करेगी।

(च) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा गहरे रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।

4. कॉलम A में दिए कथनों का कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए–

उत्तर-

कॉलम A कॉलम B
थल समीर के बहने का समय रात
समुद्र समीर के बहने का समय दिन
गहरे रंग के कपड़े पसन्द करने का समय सर्दियाँ
हल्के रंग के कपड़े पसन्द करने का समय गर्मियाँ

5. सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने के तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।

उत्तर-

सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने के तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता प्रदान करता है क्योंकि परतों के बीच वायु विद्यमान होती है। वायु ऊष्मा की कुचालक होती हैं जो शरीर की ऊष्मा को बाहर जाने से रोकती है।

6. चित्र 4.13 को देखिए। अंकित कीजिए कि कहाँ-कहाँ चालन, संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानांतरित हो रही है।

चित्र 4

उत्तर-

chalan

7. गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफ़ेद) पेन्ट किया जाए। व्याख्या कीजिए।

उत्तर-

गरम जलवायु वाले स्थानों के घरों की बाहरी दीवारों पर सफ़ेद पेंट करने से दीवारें ऊष्मा को कम अवशोषित करेंगी और घरों के अंदर गर्मी कम रहेगी।

8. 30°C के एक लीटर जल को 50°C के एक लीटर जल के साथ मिलाया गया। मिश्रण का ताप होगा

(क) 80°C

(ख) 50°C से अधिक लेकिन 80°C से कम

(ग) 20°C

(घ) 30°C तथा 50°C के बीच

उत्तर- (घ) 30°C तथा 50°C के बीच

9. 40°C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40°C ताप के जल में डुबाया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा

(क) लोहे की गोली से जल की ओर स्थानांतरित होगी।

(ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।

(ग) जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।

(घ) दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी।

उत्तर- (ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।

10. लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा

(क) चालन के कारण ठंडा हो जाएगा।

(ख) संवहन के कारण ठंडा हो जाएगा।

(ग) विकिरण के कारण ठंडा हो जाएगा।

(घ) ठंडा नहीं होगा।

उत्तर- (घ) ठंडा नहीं होगा।

11. स्टेनलेस इस्पात की कड़ाही में प्रायः कॉपर (ताँबे) की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है

(क) ताँबे की तली कड़ाही को अधिक टिकाऊ बना देती है।

(ख) ऐेसी कड़ाही देखने में सुन्दर लगती है।

(ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।

(घ) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबे को साफ करना अधिक आसान है।

उत्तर- (ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on NCERT Class 7 Science (Vigyan)  book Chapter 4 ऊष्मा. Get NCERT Class 7 Science book and solutions Chapter 4 Ushma (ऊष्मा). Download free PDF of NCERT Class 7 ScienceChapter 4 Ushma (ऊष्मा). Get Questions & Answer of NCERT Class 7 Science Chapter 4 Ushma (ऊष्मा) in Hindi & English. Download NCERT Science (Vigyan) Class 7 Book & solutions Chapter 4 Ushma (ऊष्मा) in Hindi. Looking for complete NCERT solution of Chapter 4 Ushma (ऊष्मा), NCERT solution Class 7 Science (Vigyan) Chapter 4 Ushma (ऊष्मा) free PDF download here.