NCERT_Class_7_Science_chapter_2

Download Now

अभ्यास

1. उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) मानव पोषण के मुख्य चरण अंतर्ग्रहण पाचन, अवशोषण, स्वांगीकरण एवं निष्कासन हैं।

(ख) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम यकृत है।

(ग) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं पाचक रस का स्राव होता है, जो भोजन पर क्रिया करते हैं।

(घ) क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अँगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते हैं, जो दीर्घरोम अथवा रसांकुर कहलाते हैं।

(ङ) अमीबा अपने भोजन का पाचन खाद्य धानी में करता है।

2. सत्य एवं असत्य कथनों को चिह्नित कीजिए।

(क) मंड का पाचन आमाशय से प्रारंभ होता है।      (असत्य)

(ख) जीभ लाला-ग्रंथि को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है।    (असत्य)

(ग) पित्ताशय में पित्त रस अस्थायी रूप से भंडारित होता है।    (सत्य)

(घ) रूमिनैन्ट निगली हुई घास को अपने मुख में वापस लाकर धीरे-धीरे चबाते रहते हैं।    (सत्य)

3. निम्न में से सही विकल्प पर (✓) का चिह्न लगाइए।

(क) वसा का पूर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है

(i) आमाशय

(ii) मुख

(iii) क्षुद्रांत्र (✓)

(iv) बृहदांत्र

(ख) जल का अवशोषण मुख्यतः जिस अंग द्वारा होता है, वह है-

(i) आमाशय

(ii) ग्रसिका

(iii) क्षुद्रांत्र

(iv) बृहदांत्र (✓)

4. कॉलम A में दिए गए कथनों का मिलान कॉलम B में दिए गए कथनों से कीजिए।

उत्तर-

कॉलम A             कॉलम B
खाद्य घटक पाचन के उत्पाद
कार्बोहाइड्रेट्स शर्करा
प्रोटीन ऐमीनो अम्ल
वसा वसा अम्ल एवं  ग्लिसरॉल

5. दीर्घरोम क्या हैं? वह कहाँ पाए जाते हैं एवं उनके कार्य क्या हैं?

उत्तर-

क्षुद्रांत्र (छोटी आंत) की आंतरिक भित्ति पर अँगुली के समान उभरी हुई संरचनाएँ होती हैं, जिन्हें दीर्घरोम अथवा रसांकुर कहते हैं। दीर्घरोम पचे हुए भोजन के अवशोषण हेतु तल क्षेत्र बढ़ा देते हैं।

6. पित्त कहाँ निर्मित होता है? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायता करता है?

उत्तर-

पित्त रस यकृत में निर्मित होता है। पित्त रस वसा के पाचन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

7. उस कार्बोहाइड्रेट का नाम लिखिए जिनका पाचन रूमिनैन्ट द्वारा किया जाता है परंतु मानव द्वारा नहीं। इसका कारण बताइए।

उत्तर-

कार्बोहाइड्रेट जिनका पाचन रूमिनैण्ट द्वारा किया जाता है– सेलुलोस। रूमिनैन्ट जैसे गाय, घोड़ा, खरगोश आदि में क्षुद्रांत्र तथा बृहदांत्र के बीच एक थैलीनुमा बड़ी संरचना होती है जिसे अंधनाल कहते हैं। भोजन के सेलुलोस का पाचन यहाँ पर कुछ जीवाणुओं द्वारा किया जाता है, जो मनुष्य के आहार नाल में अनुपस्थित होते हैं।

8. क्या कारण है कि हमें ग्लूकोस से ऊर्जा तुरंत प्राप्त होती है?

उत्तर-

ग्लूकोस सरल शर्करा होने के कारण तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है।

9. आहार नाल के कौन-से भाग द्वारा निम्न क्रियाएँ संपादित होती हैं

(i) पचे भोजन का अवशोषण छोटी आंत

(ii) भोजन को चबाना मुख में

(iii) जीवाणु नष्ट करना आमाशय

(iv) भोजन का संपूर्ण पाचन छोटी आंत

(v) मल का निर्माण बड़ी आंत।

10. मानव एवं अमीबा के पोषण में कोई एक समानता एवं एक अंतर लिखिए।

उत्तर

समानता-

मानव तथा अमीबा दोनों में पाचक रस स्रावित होता है और खाद्य पदार्थों के जटिल अवयवों को सरल अवयवों में बदला जाता है।

अन्तर-

अमीबा में भोजन का अंतर्ग्रहण पादाभ की सहायता से होता है जबकि मानव में मुख द्वारा होता है।

11. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के उचित कथन से कीजिए।

उत्तर-

कॉलम A             कॉलम B
लाला-ग्रंथि लाला रस स्रावित करना
आमाशय अम्ल का निर्मोचन
यकृत पित्त रस का स्रावण
मलाशय बिना पचे भोजन का भण्डारण,

मल त्याग

क्षुद्रांत्र पाचन का पूरा होना
बृहदांत्र जल का अवशोषण

12. चित्र 2.11 में दिए हुए पाचन तंत्र के आरेख को नामांकित कीजिए।

मानव पाचन तंत्र के कुछ भाग

चित्र 2.11 मानव पाचन तंत्र के कुछ भाग

उत्तर-

मानव पाचन तंत्र के कुछ भाग

मानव पाचन तंत्र

13. क्या हम केवल हरी सब्जियों/घास का भोजन कर जीवन निर्वाह कर सकते हैं? चर्चा कीजिए।

उत्तर-

शरीर की वृद्धि, विकास आदि के लिए विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों जैसे विटामिन्स, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, वसा, जल, खनिज लवण आदि की उचित मात्रा में आवश्यकता होती है जो केवल हरी सब्जियों/घास से नहीं मिलगें। इसलिए हम केवल हरी सब्जियों/घास का भोजन कर जीवन निर्वाह नहीं कर सकते है।

 

 

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on NCERT Class 7 Science (Vigyan)  book Chapter 2 प्राणियों में पोषण. Get NCERT Class 7 Science book and solutions Chapter 2 Praniyon me Poshan (प्राणियों में पोषण). Download free PDF of NCERT Class 7 ScienceChapter 2 Praniyon me Poshan (प्राणियों में पोषण). Get Questions & Answer of NCERT Class 7 Science Chapter 2 Praniyon me Poshan (प्राणियों में पोषण) in Hindi & English. Download NCERT Science (Vigyan) Class 7 Book & solutions Chapter 2 Praniyon me Poshan (प्राणियों में पोषण) in Hindi. Looking for complete NCERT solution of Chapter 2 Praniyon me Poshan (प्राणियों में पोषण), NCERT solution Class 7 Science (Vigyan) Chapter 2 Praniyon me Poshan (प्राणियों में पोषण) free PDF download here.