NCERT_Science_Class_6_Chapter_7

Download Now

अभ्यास

1. निम्न कथनों को ठीक करके लिखिए:

(क) तना मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।

उत्तर-

जड़ मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।

(ख) पत्तियाँ पौधे को सीधा खड़ा रखती हैं।

उत्तर-

तना पौधे को सीधा खड़ा रखता हैं।

(ग) जड़ें जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं।

उत्तर-

तना जल को पत्तियों तक पहुँचाता हैं।

(घ) पुष्प में पुंकेसरों एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान होती है।

उत्तर-

विद्यार्थी स्वयं करें।

(ङ) यदि किसी पुष्प के बाह्यदल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी होंगी।

उत्तर-

विद्यार्थी स्वयं करें।

(च) यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा होगा।

उत्तर-

विद्यार्थी स्वयं करें।

2. निम्न के चित्र बनाइएः

(क) पत्ती (ख) मूसला जड़ (ग) एक पुष्प जिसका आपने सारणी 7.3 में अध्ययन किया हो।

(क)

उत्तर-

Patti

(ख)   

उत्तर- मूसला जड़

(ग) – पुष्प

Pusp

3. क्या आप अपने घर के आस-पास ऐसे पौधे को जानते हैं जिसका तना लंबा परंतु दुर्बल हो? इसका नाम लिखिए। आप इसे किस वर्ग में रखेंगें?

उत्तर-

लौकी, खीरा, तोरई, खरबूजा, करेला, गिलोय, अंगूर आदि का तना लंबा परंतु दुर्बल होता है। इन्हें लताएं कहते हैं।

4. पौधे में तने का क्या कार्य है?

उत्तर-

तने का कार्य-

1. पत्तियों द्वारा बनाए भोजन को पौधे के विभिन्न भागों तक पहुँचाता है।

2. तना जल और खनिज लवणों का भी संवहन करता है।

5. निम्न में से किन पत्तियों में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है?

गेहूँ, तुलसी, मक्का, घास, धनिया, गुड़हल

उत्तर-

तुलसी, गुड़हल, धनिया की पत्तियों में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है।

6. यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास किस प्रकार का होगा?

उत्तर-

यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास समांतर शिरा-विन्यास  होगा।

7. यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जडें किस प्रकार की होंगी?

उत्तर-

मूसला जड़

8. क्या आप किसी पौधे की पत्ती की छाप को देखकर यह पहचान कर सकते हैं कि उसकी जड़ मूसला जड़ होगी अथवा झकड़ा जड़? कैसे?

उत्तर-

हां, जालिका रुपी शिरा-विन्यास युक्त पत्तियों वाले पौधों की जड़ें मूसला जड़ होगी जबकि समांतर शिरा-विन्यास युक्त पत्तियों वाले पौधों की जड़े रेशेदार होगी।

9. पुष्प के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।

उत्तर-

पुष्प के विभिन्न भागों के नाम-

बाह्यदल, पंखुड़ी, पुंकेसर तथा स्त्रीकेसर।

10. निम्न में से किन पौधों में फूल होते हैं?

घास, मक्का, गेहूँ, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता, केला, नीबू, गन्ना, आलू, मूँगफली।

उत्तर-

विद्यार्थी स्वयं करें।

11. पौधों के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है। इस प्रक्रम को क्या कहते हैं?

उत्तर-

पत्तियाँ तथा पौधों के हरे भाग। भोजन बनाने के प्रक्रम को प्रकाश संश्लेषण (photosynthesis) कहते हैं।

12. पुष्प के किस भाग में अंडाशय मिलता है?

उत्तर-

अंडाशय स्त्रीकेसर का सबसे निचला और फूला हुआ भाग होता है।

13. ऐसे दो पुष्पों के नाम लिखिए जिनमें से प्रत्येक में संयुक्त और अलग-अलग बाह्यदल हों।

उत्तर-

संयुक्त बाह्यदल-

धतूरा, गुड़हल,

अलग-अलग बाह्यदल-

गुलाब, सरसों

 

अतिरिक्त अभ्यास प्रश्न-

1. पौधे के विभिन्न भागों के नाम बताइए।

उत्तर-

पौधे के विभिन्न भागों के नाम-

जड़, तना, पत्ती, पुष्प, फल पौधे के विभिन्न भाग है।

2. पुष्प के आधार पर पौधों का वर्गीकरण कीजिए।

उत्तर-

पुष्प के आधार पर पौधों को दो भागों में बांटा गया है-

1. पुष्पी पौधे

2. अपुष्पी पौधे

3. पुष्पी पौधा किसे कहते हैं?

उत्तर-

जिन पौधों में पुष्प लगता है, पुष्पी पौधे कहलाते हैं।

उदाहरणआम, अमरूद, गुलाब आदि।

4. अपुष्पी पौधा किसे कहते हैं?

उत्तर-

अपुष्पी पौधों पर पुष्प कभी नहीं लगते हैं।

उदाहरण मॉस, फर्न आदि।

5. आयु के आधार पर पौधों का वर्गीकरण कीजिए।

उत्तर-

आयु के आधार पर पौधों को तीन भागों में बांटा गया है-

1. एकवर्षीय पौधे

2. द्विवर्षीय पौधे

3. बहुवर्षीय पौधे

6. एकवर्षीय पौधा किसे कहते हैं?

उत्तर-

यह पौधे एक वर्ष के भीतर ही अपना जीवन चक्र पूरा करते हैं।

उदाहरणचना, मटर, गेहूं, सरसों आदि।

7. द्विवर्षीय पौधा किसे कहते हैं?

उत्तर-

यह पौधे दो वर्ष के भीतर ही अपना जीवन चक्र पूरा करते हैं।

उदाहरण- केला

8. बहुवर्षीय पौधा किसे कहते हैं?

उत्तर-

ये पौधे कई वर्ष तक जीवित रहते हैं।

आम, शीशम, पीपल, जामुन आदि।

9. जड़े कितने प्रकार की होती हैं?

उत्तर-

जडें दो प्रकार की होती हैं-

1. मूसला जड़

2. रेशेदार जड़ या अपस्थानिक जड़

10. जड़ के कार्य लिखिए।

उत्तर-

जड़े पौधों को भूमि में स्थिर रखती हैं और मूलरोम की सहायता से भूमि से जल एवं उसमें घुले खनिज लवणों का अवशोषण करती हैं।

 

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on NCERT Class 6 Science (Vigyan)  book Chapter 7 पौधों को जानिए. Get NCERT Class 6 Science book and solutions Chapter 7 Paodho ko Janiye (पौधों को जानिए). Download free PDF of NCERT Class 6 ScienceChapter 7 Paodho ko Janiye (पौधों को जानिए). Get Questions & Answer of NCERT Class 6 Science Chapter 7 Paodho ko Janiye (पौधों को जानिए) in Hindi & English. Download NCERT Science (Vigyan) Class 6 Book & solutions Chapter 7 Paodho ko Janiye (पौधों को जानिए) in Hindi. Looking for complete NCERT solution of Chapter 7 Paodho ko Janiye (पौधों को जानिए), NCERT solution Class 6 Science (Vigyan) Chapter 7 Paodho ko Janiye (पौधों को जानिए) free PDF download here.