NCERT_Science_Class_6_Chapter_6

Download Now

अभ्यास

1. जब आप जलमग्न इलाके में घूमते हैं अपनी पोशाक को मोड़कर उसकी लंबाई कम कर लेते हैं। क्या इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है?

उत्तर

हाँ

2. अकस्मात आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है। आप कतई इस परिवर्तन को नहीं चाहते थे? क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है?

उत्तर

नहीं

3. नीचे दी गई सारणी में कुछ परिवर्तन दिए गए हैं। प्रत्येक परिवर्तन के सामने रिक्त स्थान में लिखिए कि वह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है अथवा नहीं?

उत्तर

परिवर्तन  उत्क्रमित किया जा सकता है (हाँ/नहीं)
1. लकड़ी के टुकड़े चीरना नहीं
2. आइसक्रीम का पिघलना हाँ
3. चीनी का जल में घुलना हाँ
4. खाना पकाना नहीं
5. आम का पकना नहीं
6. दूध का दही में जमना नहीं

4. चित्रकारी करने पर ड्रॉइंग शीट में परिवर्तन हो जाता है। क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?

नहीं

5. उदाहरण देकर उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तनों में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

उत्क्रमित किए जाने वाले परिवर्तन-

मोम का पिघलना, बर्फ का पिघलना आदि उत्क्रमित किए जाने वाले परिवर्तन हैं क्योंकि इनको पुनः इनकी पूर्व अवस्था में लाया जा सकता है।

उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तन

लकड़ी का जलना, कागज का जलना, दूध से दही का बनना, दूध से पनीर का बनना आदि  उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तन हैं क्योंकि इनको पुनः इनकी पूर्व अवस्था में नहीं लाया जा सकता है।

6. टूटी हुई हड्डी पर बंधी पट्टी के ऊपर प्लास्टर आँफ पेरिस (POP) की एक मोटी परत चढ़ाई जाती है। सूखने पर यह कठोर हो जाती है जिससे टूटी हड्डी हिलती नहीं है। क्या POP में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?

उत्तर-

विद्यार्थी स्वयं करें।

7. रात्रि में एक सीमेंट की बोरी जो कि खुले मैदान में रखी हुई थी, वर्षा के कारण भीग जाती है। अगले दिन तेज़ धूप निकलती है। सीमेंट में जो परिवर्तन हो गया है क्या उसे उत्क्रमित कर सकते हैं?

उत्तर-

विद्यार्थी स्वयं करें।

 

अतिरिक्त अभ्यास प्रश्न-

1. स्प्रिंग को खींचना और खींचकर छोड़ देना किस तरह का परिवर्तन हैं?

उत्तर

स्प्रिंग को खींचना और खींचकर छोड़ देना उत्क्रमित किए जाने वाला परिवर्तन हैं।

2. दाल का पकना किस तरह का परिवर्तन है?

उत्तर

दाल का पकना उत्क्रमित न किए जाने वाला परिवर्तन हैं।

3. पानी से बर्फ का बनना किस तरह का परिवर्तन हैं?

उत्तर

पानी से बर्फ का बनना उत्क्रमित किए जाने वाला परिवर्तन हैं।

 

पाठ से सम्बंधित quiz को हल करें-

(NCERT SCIENCE QUIZ (6) CLASS-6)

सही विकल्प छांट कर लिखिए-

1. उत्क्रमित किए जाने वाला परिवर्तन है-
a) सब्जी का पकना
b) चावल का पकना
c) चाय का पकना
d) बर्फ का पिघलना

2. उत्क्रमित न किए जाने वाला परिवर्तन है-
a) अमरूद का पकना
b) गन्ने के रस का सिरका बनना
c) आटे का हलवा बनाना
d) उपरोक्त सभी

3. कपड़े का जलना उत्क्रमित न किए जाने वाला परिवर्तन है क्योंकि कपड़े को पुनः इसकी-
a) पूर्व अवस्था में लाया जा सकता है
b) पूर्व अवस्था में नही लाया जा सकता है
c) उपरोक्त दोनों
d) इनमें से कोई नही

4. फलों का सड़ना किस तरह का परिवर्तन है-
a) उत्क्रमित न किए जाने वाला परिवर्तन
b) उत्क्रमित किए जाने वाला परिवर्तन
c) उपरोक्त दोनों
d) इनमें से कोई नही

5. आम से अचार का बनना ……. परिवर्तन है-
a) उत्क्रमित किए जाने वाला परिवर्तन
b) उत्क्रमित न किए जाने वाला परिवर्तन
c) उपरोक्त दोनों
d) इनमें से कोई नही

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on NCERT Class 6 Science (Vigyan)  book Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन. Get NCERT Class 6 Science book and solutions Chapter 6 Hamare charo aur ke parivartan (हमारे चारों ओर के परिवर्तन). Download free PDF of NCERT Class 6 ScienceChapter 6 Hamare charo aur ke parivartan (हमारे चारों ओर के परिवर्तन). Get Questions & Answer of NCERT Class 6 Science Chapter 6 Hamare charo aur ke parivartan (हमारे चारों ओर के परिवर्तन) in Hindi & English. Download NCERT Science (Vigyan) Class 6 Book & solutions Chapter 6 Hamare charo aur ke parivartan (हमारे चारों ओर के परिवर्तन) in Hindi. Looking for complete NCERT solution of Chapter 6 Hamare charo aur ke parivartan (हमारे चारों ओर के परिवर्तन), NCERT solution Class 6 Science (Vigyan) Chapter 6 Hamare charo aur ke parivartan (हमारे चारों ओर के परिवर्तन) free PDF download here.