NCERT_Science_Class_6_Chapter_4

Download Now

अभ्यास

1. लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर-

कुर्सी, मेज, चौकी, खिलौना, दरवाजा आदि।

2. निम्नलिखित में से चमकदार पदार्थों का चयन कीजिए-

काँच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच, सूती कमीज़

उत्तर-

चमकदार पदार्थ-

काँच की प्याली, स्टील का चम्मच

3. निम्नलिखित वस्तुओं का मिलान उन पदार्थों से कीजिए जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है। याद रखिए कोई वस्तु एक से अधिक पदार्थों से भी मिलकर बनी हो सकती है तथा किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं को बनाने में भी किया जा सकता है।

उत्तर-

वस्तुएँ    पदार्थ
पुस्तक कागज
गिलास प्लास्टिक, काँच
कुर्सी लकड़ी, प्लास्टिक
खिलौना प्लास्टिक, लकड़ी
जूते चमड़ा, प्लास्टिक

4. नीचे दिए गए कथन सत्य हैं अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए-

(क) पत्थर पारदर्शी होता है जबकि काँच अपारदर्शी होता है।  (असत्य)

(ख) नोटबुक में द्युति होती है जबकि रबड़ (इरेज़र) में नहीं होती।  (असत्य)

(ग) चाक जल में विलीन हो जाता है। (असत्य)

(घ) लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है।  (सत्य)

(ङ) चीनी जल में विलीन नहीं होती।   (असत्य)

(च) तेल जल के साथ मिश्रणीय है।     (असत्य)

(छ) बालू (रेत) जल में निःसादित हो जाता है।   (सत्य)

(ज) सिरका जल में विलीन हो जाता है।  (सत्य)

5. नीचे कुछ वस्तुओं तथा पदार्थों के नाम दिए गए हैं-

जल, बॉस्केट बाल, संतरा, चीनी, ग्लोब, सेब तथा मिट्टी का घड़ा

इनको इस प्रकार, समूहित कीजिएः

गोल आकृति तथा अन्य आकृतियाँ

खाद्य तथा अखाद्य

उत्तर-

गोल आकृति-

बॉस्केट बॉल, सेब, संतरा, ग्लोब, मिट्टी का घड़ा

अन्य आकृतियाँ

चीनी, जल

खाद्य-

संतरा, चीनी, सेब, जल

अखाद्य

ग्लोब, बॉस्केट बॉल, मिट्टी का घड़ा

6. जल में तैरने वाली जिन वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाइए। जाँच कीजिए और देखिए कि क्या वे तेल अथवा मिट्टी के तेल पर तैरती हैं।

उत्तर-

विद्यार्थी स्वयं करें।

7. निम्नलिखित समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए-

कुर्सी, पलंग, मेज़, बच्चा, अलमारी

उत्तर-

बच्चा

गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल

उत्तर-

नाव

एलुमिनियम, आयरन, ताँबा, चाँदी, रेत

उत्तर-

रेत

चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट

उत्तर-

रेत

 

अतिरिक्त अभ्यास प्रश्न-

1. कोमल पदार्थ तथा कठोर पदार्थ में अन्तर बताइए।

उत्तर-

कोमल पदार्थ-

वे पदार्थ जिन्हें आसानी से दबाया अथवा खरोंचा जा सकता है, कोमल पदार्थ कहलाते हैं।

उदाहरण- रुई, स्पंज, रबर आदि।

कठोर पदार्थ-

वे पदार्थ जिन्हें दबाना कठिन होता है, कठोर पदार्थ कहलाते हैं।

उदाहरण- लकड़ी, लोहा आदि।

2. जल में घुलनशीलता के आधार पर वस्तुओं को वर्गीकृत कीजिए।

उत्तर-

जल में घुलनशीलता के आधार पर वस्तुओं का वर्गीकरण-

1. जल में घुलनशील

उदाहरणचीनी, नमक

2. जल में अघुलनशील

उदाहरण- बालू, लकड़ी का बुरादा

3. पारदर्शिता के आधार पर वस्तुओं को वर्गीकृत कीजिए।

उत्तर-

पारदर्शिता के आधार पर वस्तुओं का वर्गीकरण

पारदर्शिता के आधार पर वस्तुओं को हम निम्न वर्गों में बाँट सकते हैं।

1. अपारदर्शी

उदाहरण- लकड़ी, लोहा

2. पारदर्शी

उदाहरण- कांच, स्वच्छ जल

3. पारभासी

उदाहरण- घिसा कांच, तेल लगा कागज़

4. पारदर्शी, अपारदर्शी तथा पारभासी में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

पारदर्शी-

वे पदार्थ जिनके आर पार देखा जा सकता है पारदर्शी कहलाते हैं।

उदाहरण

जल, काँच आदि।

अपारदर्शी-

वे पदार्थ जिनके आर पार नहीं देखा जा सकता है, अपारदर्शी कहलाते हैं।

उदाहरण

लोहा, लकड़ी, कागज आदि।

पारभासी

वे पदार्थ जिनके द्वारा आंशिक या धुंधला रूप से आर पार देखा जा सकता है वे पारभासी कहलाते हैं।

उदाहरण

तेल लगा कागज, घिसा हुआ काँच आदि।

 

पाठ से सम्बंधित quiz को हल करें-

(NCERT SCIENCE QUIZ (4) CLASS-6)

सही विकल्प छांट कर लिखिए-

1. निम्न में पारदर्शी है-
a) काँच
b) लकड़ी
c) किताब
d) रबर

2. निम्न में अपारदर्शी है-
a) लोहा
b) चांदी
c) लकड़ी
d) उपरोक्त सभी

3. निम्न में पारभासी है-
a) तेल लगा कागज़
b) कांच
c) कागज़
d) इनमें से कोई नही

4. जल में विलेय हैं
a) लकड़ी का बुरादा
b) लोहे का बुरादा
c) नमक
d) उपरोक्त सभी

5. निम्न में कठोर पदार्थ है-
a) कांच
b) पनीर
c) रबर की गेंद
d) स्पंज

6. निम्न में मुलायम पदार्थ है-
a) रूई
b) लकड़ी
c) लोहा
d) उपरोक्त सभी

7. खाद्य वस्तुएं हैं-
a) दाल
b) चावल
c) चीनी
d) उपरोक्त सभी

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on NCERT Class 6 Science (Vigyan)  book Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना. Get NCERT Class 6 Science book and solutions Chapter 4 Vastuwo Ke samuh banana (वस्तुओं के समूह बनाना). Download free PDF of NCERT Class 6 ScienceChapter 4 Vastuwo Ke samuh banana (वस्तुओं के समूह बनाना). Get Questions & Answer of NCERT Class 6 Science Chapter 4 Vastuwo Ke samuh banana (वस्तुओं के समूह बनाना) in Hindi & English. Download Science (Vigyan) Class 6 Book & solutions Chapter 4 Vastuwo Ke samuh banana (वस्तुओं के समूह बनाना) in Hindi. Looking for complete NCERT solution of Chapter 4 Vastuwo Ke samuh banana (वस्तुओं के समूह बनाना), NCERT solution Class 6 Science (Vigyan) Chapter 4 Vastuwo Ke samuh banana (वस्तुओं के समूह बनाना) free PDF download here.