NCERT_Science_Class_6_Chapter_14

Download Now

अभ्यास

1. नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएः

(क) जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को वाष्पन कहते हैं।

(ख) जलवाष्प को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को संघनन कहते हैं।

(ग) एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा न होना उस क्षेत्र में सूखा लाता है।

(घ) अत्यधिक वर्षा से बाढ़ आती है।

1. नीचे लिखे में से प्रत्येक का क्या यह वाष्पन अथवा संघनन के कारण से है।

(क) ठंडे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूँदों का दिखना।

उत्तर-

संघनन

(ख) गीले कपड़ों पर इस्त्री करने पर भाप का ऊपर उठना।

उत्तर-

वाष्पन

(ग) सर्दियों में प्रातःकाल कोहरे का दिखना।

उत्तर-

संघनन

(घ) गीले कपड़े से पोंछने के बाद श्यामपट्ट कुछ समय बाद सूख जाता है।

उत्तर-

वाष्पन

(ङ) गर्म छड़ के ऊपर जल छिड़कने से भाप का ऊपर उठना।

उत्तर-

वाष्पन

2. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?

(क) वायु में जलवाष्प केवल मानसून के समय में उपस्थित रहती हैं। ( )

(ख) जल महासागरों, नदियों तथा झीलों से वाष्पित होकर वायु में मिलता है परंतु भूमि से वाष्पित नहीं होता। ( )

(ग) जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है। ( )

(घ) जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता है। ( )

(ङ) वायु की ऊपरी परतों में, जहाँ यह और अधिक ठंडी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जलकणिकाएँ बनाती है। ( )

उत्तर

सत्य कथन है-

(ग) जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है।

(ङ) वायु की ऊपरी परतों में, जहाँ यह और अधिक ठंडी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जलकणिकाएँ बनाती है।

3. मान लीजिए कि आप अपनी स्कूल यूनिफार्म को वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाना चाहते हैं। क्या इसे किसी अँगीठी या हीटर के पास फैलाने पर इस कार्य में सहायता मिलेगी? यदि हाँ, तो कैसे?

उत्तर-

हाँ, अंगीठी या हीटर के पास कपड़े फैलाने पर कपड़े को जल्दी सुखाने में मदद मिलती है क्योंकि अंगीठी से उत्पन्न हुई ऊष्मा (ताप) वाष्पन की प्रक्रिया को तेज कर देता है। फलस्वरूप यूनिफार्म जल्दी सूख जाता है।

4. एक जल की ठंडी बोतल रेफ्रिजरेटर से निकालिए और इसे मेज पर रखिए। कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर जल की छोटी-छोटी बूँदे देखेंगे। कारण बताओ?

उत्तर-

ठंडी बोतल की बाहरी सतह, सतह से टकराने वाली हवा को ठंडा कर देती है जिससे हवा में उपस्थित जलवाष्प बोतल की सतह पर संघनित हो जाती है। फलस्वरूप बोतल के चारों ओर जल की छोटी-छोटी बूँदे दिखाई देने लगती हैं।

5. चश्मों के लेंस साफ करने के लिए लोग उस पर फूँक मारते हैं तो लेंस भींग जाते हैं। लेंस क्यों भींग जाते हैं? समझाइए।

उत्तर-

फूंक में उपस्थित जलवाष्प बाहरी वातावरण में आने पर संघनित हो जाते हैं जिससे लेंस भींग जाते हैं।

6. बादल कैसे बनते हैं?

उत्तर-

जैसे-जैसे हम पृथ्वी के पृष्ठ से ऊपर जाते हैं, ताप कम हो जाता है। जैसे-जैसे वायु ऊपर उठती जाती है, ठंडी होती जाती है। पर्याप्त ऊँचाई पर वायु इतनी ठंडी हो जाती है कि इसमें उपस्थित जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जल की बूँदों, जिन्हें जलकणिका कहते हैं, में परिवर्तित हो जाता है। ये ही छोटी जलकणिकाएँ, जो वायु में तैरती रहती हैं, हमें बादलों के रूप में दिखाई देती

7. सूखा कब पड़ता है?

उत्तर-

सूखा पड़ने के निम्नलिखित कारण है-

1. लंबे समय तक वर्षा का न होना।

2. जल का अत्यधिक मात्रा में दोहन करना।

3. जल का संरक्षण नहीं करना आदि।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on NCERT Class 6 Science (Vigyan)  book Chapter 14 जल. Get NCERT Class 6 Science book and solutions Chapter 14 Jal (जल). Download free PDF of NCERT Class 6 ScienceChapter 14 Jal (जल). Get Questions & Answer of NCERT Class 6 Science Chapter 14 Jal (जल) in Hindi & English. Download NCERT Science (Vigyan) Class 6 Book & solutions Chapter 14 Jal (जल) in Hindi. Looking for complete NCERT solution of Chapter 14 Jal (जल), NCERT solution Class 6 Science (Vigyan) Chapter 14 Jal (जल) free PDF download here.