NCERT_Science_Class_6_Chapter_10

Download Now

अभ्यास

1. वायु, जल तथा थल पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधनों में प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए।

उत्तर

वायु परिवहन-

वायुयान, हेलीकाप्टर

जल परिवहन-

स्टीमर, नाव

थल परिवहन-

ट्रेन, बस

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) एक मीटर में 100 सेंटीमीटर होते हैं।

(ख) पाँच किलोमीटर में 5000 मीटर होते हैं।

(ग) झूले पर किसी बच्चे की गति आवर्ती गति होती है।

() किसी सिलाई मशीन की सुई की गति आवर्ती गति होती है।

() किसी साइकिल के पहिए की गति रेखीय गति और घूर्णन गति दोनों होती है।

3. पग अथवा कदम का उपयोग लंबाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता?

उत्तर-

पग अथवा कदम का उपयोग लंबाई के मानक मात्रक के रूप में नहीं किया जाता क्योंकि पग अथवा कदम आयु तथा चाल के अनुसार बदलता रहता है और प्रत्येक व्यक्ति के पैरों की लम्बाई भिन्न-भिन्न होती है जिससे माप में एक समानता नही रहती।

4. निम्नलिखित को लंबाई के बढ़ते परिमाणों में व्यवस्थित कीजिए।

1 मीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 किलोमीटर, 1 मिलीमीटर

उत्तर-

1 मिलीमीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 मीटर, 1 किलोमीटर

5. किसी व्यक्ति की लंबाई 1.65 मीटर है। इसे सेंटीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।

हल-

ज्ञात हैं- 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर

इसलिए, 1.65 मीटर = 1.65 × 100 सेंटीमीटर

= 165 सेंटीमीटर

चूकि 1 सेंटीमीटर = 10 मिलीमीटर

इसलिए, 165 सेंटीमीटर = 165 × 10 मिलीमीटर

= 1650 मिलीमीटर

6. राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।

हल-

हम जानते हैं कि 1000 मीटर = 1 किलोमीटर

इसलिए, 1 मीटर = 1 ÷ 1000 किलोमीटर

इसलिए, 3250 मीटर = (1 ÷ 1000) × 3250 किलोमीटर

= 3.250 किलोमीटर

7. किसी स्वेटर बुनने की सलाई की लंबाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेंटीमीटर है तो सलाई की लंबाई कितनी है?

हल-

एक सिरे का पाठ्यांक = 3.0 सेंटीमीटर

दूसरे सिरे का पाठ्यांक = 33.1 सेंटीमीटर

सलाई की लंबाई = दूसरे सिरे का पाठ्यांक‌- एक सिरे का पाठ्यांक

= 33.1 सेंटीमीटर- 3.0 सेंटीमीटर

= 30.1 सेंटीमीटर

8. किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।

उत्तर

समानता

चलती हुई साइकिल के पहिए और चलते हुए छत के पंखे की गति घूर्णन गति है।

असमानता-

साइकिल का पहिया सरल रेखीय गति करता है जबकि छत का पंखा सरल रेखीय गति नहीं करता।

9. आप दूरी मापने के लिए किसी लचीले फीते का उपयोग क्यों नहीं करते? यदि आप किसी दूरी को लचीले फीते से मापें तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने में आपको जो समस्याएँ आएँगी उनमें से कुछ समस्याएँ लिखिए।

उत्तर-

दूरी मापने में लचीले फीते का उपयोग इसलिए नहीं करते क्योंकि लचीलेपन के कारण फीता कुछ खींच जायेगा और माप सही नहीं आयेगा।

समस्याएँ-

लचीले फीते का उपयोग करने से सही दूरी का ज्ञान नहीं हो पायेगा जिससे दूसरे को हम सही दूरी नहीं बता सकते।

समान लम्बाई का मान भिन्न-भिन्न आने से चाल, समय आदि का मान भी भिन्न-भिन्न आयेगा जिससे किसी अन्य को हम चाल, समय आदि का सही मान नहीं बता सकते।

10. आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए।

उत्तर

आवर्ती गति के उदाहरण-

घड़ी की सूइयों की गति, सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति आदि।

 

अतिरिक्त अभ्यास प्रश्न-

1. परिवहन के विभिन्न साधनों के नाम लिखिए।

उत्तर

परिवहन के विभिन्न साधनों के नाम-

साइकिल, ट्रक, बस, कार, हवाई जहाज, हेलिकॉप्टर, नाव, स्टीमर, रिक्शा, ऑटो, मेट्रो, मोनोरेल, रेलगाड़ी आदि।

2. वर्तुल गति किसे कहते हैं?

उत्तर

वर्तुल गति में कोई वस्तु इस प्रकार गति करती है कि उस वस्तु की किसी नियत बिंदु से दूरी समान रहती है।

उदाहरण

बिजली के पंखें की पंखुड़ियों पर अंकित किसी चिह्न की गति, सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति, पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति आदि।

3. सरल रेखीय गति किसे कहते हैं?

उत्तर

सरल रेखा के अनुदिश गति को सरल रेखीय गति कहते हैं।

उदाहरण

दौड़ते वाहनों की गति, दौड़ते खिलाड़ी की गति आदि।

4. आवर्ती गति किसे कहते हैं?

उत्तर

ऐेसी गति जो एक निश्चित समय अंतराल के पश्चात् दोहराती है, उसे आवर्ती गति कहते हैं।

उदाहरण

घड़ी की सूइयों की गति, पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति, सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति आदि।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on NCERT Class 6 Science (Vigyan)  book Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन. Get NCERT Class 6 Science book and solutions Chapter 10 Gati evam duriyo ka mapan (गति एवं दूरियों का मापन). Download free PDF of NCERT Class 6 ScienceChapter 10 Gati evam duriyo ka mapan (गति एवं दूरियों का मापन). Get Questions & Answer of NCERT Class 6 Science Chapter 10 Gati evam duriyo ka mapan (गति एवं दूरियों का मापन) in Hindi & English. Download NCERT Science (Vigyan) Class 6 Book & solutions Chapter 10 Gati evam duriyo ka mapan (गति एवं दूरियों का मापन) in Hindi. Looking for complete NCERT solution of Chapter 10 Gati evam duriyo ka mapan (गति एवं दूरियों का मापन), NCERT solution Class 6 Science (Vigyan) Chapter 10 Gati evam duriyo ka mapan (गति एवं दूरियों का मापन) free PDF download here.