Grah Shilp Class-8-पाठ-9-बुनाई-कला

अभ्यास प्रश्न

1.बहुविकल्पीय प्रश्न

सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए-

(1) बच्चों के स्वेटर के लिए ऊन का प्रयोग किया जाता है-

(क) भारी

(ख) हल्का

(ग) मुलायम

(घ) ख एवं ग

(2) ऊनी वस्त्र पहने जाते हैं-

(क)  गर्मी में

(ख) जाड़े में

(ग)  बरसात में

(घ)  उपर्युक्त में से कोई नहीं

2.अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) बुनाई के लिए सबसे आवश्यक वस्तु क्या होती है?

उत्तरसलाई, क्रोशिया, ऊन आदि बुनाई के लिए सबसे आवश्यक वस्तु होती है।

(ख) फंदे कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखिए।

उत्तर

फंदे दो प्रकार के होते हैं-

  • उल्टा फंदा
  • सीधा फंदा

3.लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) स्वयं बुनाई करने से होने वाले किन्हीं दो लाभ को लिखिए।

उत्तर

स्वयं बुनाई करने से होने वाले लाभ

  • अपने मनपसंद रंग, डिजाइन और आकार के वस्त्र बना सकते हैं।
  • वस्त्र छोटा होने पर, खोलकर पुनः बुनाई कर सकते हैं।

(ख) ऊन का चुनाव करते समय आप किन-किन बातों का ध्यान रखेंगे?

उत्तर

ऊन का चुनाव करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • ऊन हमेशा अच्छी किस्म का ही खरीदना चाहिए।
  • ऊन का रंग पक्का होना चाहिए।
  • व्यक्ति की आयु तथा रंग के अनुसार ही ऊन खरीदना चाहिए।
  • बच्चों के लिए चटक (गहरा) रंग का ऊन तथा बड़ों के लिए हल्के रंग का ऊन लेना चाहिए।

4.दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) अपनी पसंद से कोई एक डिजाइन बनाने की विधि लिखिए।

उत्तर

कनखजूरे की बुनाई या छड़ीदार बुनाई- सलाई पर 21 फंदे डालते हैं। यह ध्यान रखते है कि इस बुनाई में विषम (जैसे- 21, 31, 41, 51 आदि) फंदे हों।

पहली सलाई- 2 फंदा सीधा, 2 फंदा उल्टा। इसी प्रकार पूरी सलाई बुनने पर अंत में एक फंदा बचेगा, जिसे सीधा बुनते हैं।

दूसरी सलाई (उल्टी ओर से)– 2 फंदा सीधा, 2 फंदा उल्टा बुनते हैं। अंतिम एक फंदा सीधा बुनते हैं। प्रत्येक सलाई पर इसी प्रकार बुनते है। यह बुनाई बहुत सरल है और देखने में भी सुन्दर लगती है।

(ख) ऊनी वस्त्रों को बुनते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर ऊनी वस्त्रों को बुनते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • साफ हाथों से ही बुनाई करनी चाहिए।
  • सलाइयाँ अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए।
  • बार्डर के फंदे हमेशा दोहरी ऊन से डालना चाहिए।
  • बढ़ते बच्चों के स्वेटर, कार्डिगन, जैकेट, फ्रॉक इत्यादि में आवश्यकता से अधिक फंदे डालने चाहिए क्योंकि बच्चों के स्वेटर बहुत जल्दी छोटे हो जाते हैं।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Grih Shilp book Chapter 9 बुनाई कला. Get SCERT UP Board Class 8 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 9 Bunai Kala (बुनाई कला). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp/Home Craft Chapter 9 Bunai Kala (बुनाई कला). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp Chapter 9 Bunai Kala (बुनाई कला) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 8 Book & solutions Chapter 9 Bunai Kala (बुनाई कला) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 9 Bunai Kala (बुनाई कला), SCERT UP Board solution Class 8 (Grih Shilp) Chapter 9 Bunai Kala (बुनाई कला) free PDF download here.