Grih Shilp Class-8-पाठ-8-कढ़ाई-कला

अभ्यास प्रश्न

1.वस्तुनिष्ठ प्रश्न

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) कढ़ाई के लिए पक्के रंग के धागों का चुनाव करना चाहिए।

(ख) कट वर्क के लिए कॉज-स्टिच का प्रयोग करना चाहिए।

(ग) गुजरात प्रदेश की कढ़ाई गुर्जरी है।

2.अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) शेडो वर्क की कढ़ाई किन वस्त्रों में अच्छी बनती है?

उत्तर शैडो वर्क की कढ़ाई महीन वस्त्र जॉरजेट वायल, आरगंडी आदि में ही बनती है और उसी में अच्छी लगती है।

(ख) लाल एवं नीला रंग मिलाने से कौन सा रंग बनेगा?

उत्तर- लाल और नीला रंग मिलाने से बैंगनी रंग बनेगा।

3.लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) वस्त्रों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप क्या करेंगे?

उत्तर वस्त्रों की सुंदरता बढ़ाने के लिए वस्त्रों पर विभिन्न प्रकार की कढ़ाइयाँ करेंगे।

(ख) विभिन्न प्रदेशों की कढ़ाई के नाम लिखिए।

उत्तर हमारे देश के विभिन्न प्रदेशों की कढ़ाइयाँ, उसी प्रदेश के नाम से प्रसिद्ध हैं जैसे पंजाब की पंजाबी कढ़ाई, कश्मीर की कश्मीरी कढ़ाई, गुजरात की गुर्जरी तथा राजस्थान की राजस्थानी कढ़ाई।

4.दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) कढ़ाई करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर-

कढ़ाई करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • नमूना वस्त्र के अनुकूल होना चाहिए। छोटे वस्त्रों पर छोटे नमूने तथा बड़े वस्त्रों पर कुछ बड़ें नमूने बनाने चाहिए।
  • वस्त्र पर नमूना स्पष्ट छापना चाहिए जिससे कढ़ाई करने में सुविधा हो।
  • धागों का रंग पक्का और चमकदार होना चाहिए।
  • टाँके मजबूत होने चाहिए।
  • नमूने और वस्त्र के अनुसार ही कढ़ाई के टाँकों (स्टिच) का चुनाव करना चाहिए।
  • साफ हाथों से ही कढ़ाई करनी चाहिए।

(ख) मुख्य रंग कौन-कौन से हैं? द्वितीय (गौण) रंग कैसे बनाए जाते हैं?

उत्तर

मुख्य रंग या प्राकृतिक रंग तीन होते हैं- लाल, नीला, पीला। इनके मिश्रण से द्वितीय रंग (गौण रंग) बनते हैं जैसे- नीला व पीला मिलाने से हरा रंग, लाल व नीला मिलाने से बैंगनी रंग तथा पीला व लाल मिलाने से नारंगी रंग बनता है। हरा, बैंगनी और नारंगी द्वितीय रंग या गौण रंग हैं।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Grih Shilp book Chapter 8 कढ़ाई कला. Get SCERT UP Board Class 8 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 8 Kadai Kala (कढ़ाई कला). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp/Home Craft Chapter 8 Kadai Kala (कढ़ाई कला). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp Chapter 8 Kadai Kala (कढ़ाई कला) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 8 Book & solutions Chapter 8 Kadai Kala (कढ़ाई कला) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 8 Kadai Kala (कढ़ाई कला), SCERT UP Board solution Class 8 (Grih Shilp) Chapter 8 Kadai Kala (कढ़ाई कला) free PDF download here.