Grah Shilp Class-8-पाठ-11 गृह प्रबंध

अभ्यास प्रश्न

1.बहुविकल्पीय प्रश्न सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए- (1) घर की सजावट का अर्थ है- (क) मँहगी वस्तुएँ खरीद कर घर में रखना (ख) सोफा- कुर्सी, मेज आदि को बैठक में लगाना (ग) घर की दीवारों को व्यवस्थित कर उनमें कलात्मकता उत्पन्न करना (2) सजावट के नियम है- (क) अनुरूपता, अनुपात, संतुलन, दबाव, लय (ख) अनुकूलता, संयोजन, अनुपात, क्रमायोजन, लय (ग) अनुरूपता, संयोजन, संतुलन, अनुपात, दबाव (घ) अनुरूपता, अनुपात, संयोजन, क्रमायोजन, लय 2.अति लघु उत्तरीय प्रश्न (क) बैठक की सजावट में कितनी शैलियाँ होती हैं? नाम लिखिए। उत्तर- बैठकों की सजावट की दो शैलियाँ हैं-
  • भारतीय शैली
  • पाश्चात्य शैली।
(ख) बधाई पत्र किन-किन अवसरों पर दिए जाते हैं? उत्तर- बधाई-पत्र जन्मदिन, शादी की सालगिरह, त्योहारों, नए साल आदि पर दिए जाते हैं। 3.लघु उत्तरीय प्रश्न (क) घर की सजावट से क्या लाभ है, किन्हीं चार बिंदुओं को लिखिए। उत्तर- घर की सजावट से निम्न लाभ होते हैं-
  • सजा हुआ घर सभी को आकर्षित करता है।
  • वस्तुओं का एक व्यवस्थित क्रम होने से किसी भी वस्तु को ढूँढ़ने के लिए अनावश्यक श्रम नहीं करना पड़ता है।
  • सभी वस्तुएं व्यवस्थित होने के कारण अधिक दिनों तक सुरक्षित रहती हैं।
  • व्यवस्थित व सजे हुए घर में अनेक बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
(ख) यात्रा की तैयारी के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? उत्तर- यात्रा की तैयारी के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए-
  • जहाँ जाना हो वहाँ के विषय में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए।
  • वहाँ पहुँचने के रास्ते, साधन आदि के बारे में जान लेना चाहिए।
  • मौसम के अनुसार ठंडे-गरम कपड़ों का चयन करना चाहिए।
  • यात्रा की अवधि के अनुसार रास्ते के लिए खाद्य़-सामग्री की व्यवस्था पहले से ही कर लेनी चाहिए।
  • लंबी यात्रा के लिए टिकट आदि की व्यवस्था भी कर लेनी चाहिए।
4.दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (क) गृह सज्जा के प्रमुख नियम कौन-कौन से हैं? वर्णन करें। उत्तर- सजावट के नियम गृह सज्जा के निम्न नियम है
  1. अनुरूपता
किसी कक्ष में सजी सामग्रियों की आपस में समानता दिखाई देना ही अनुरूपता है।
  1. अनुपात
घर में सजी वस्तुएँ के बीच रंग, बनावट, आकार के आधार पर एक निश्चित अनुपात होना चाहिए। ऐसा न हो कि एक बड़ी मेज के समक्ष एक छोटा स्टूल रख दें।
  1. संतुलन
एक वस्तु को केंद्र मानकर उसके चारों ओर विभिन्न वस्तुएँ रखकर आकर्षक प्रभाव उत्पन्न करने को संतुलन कहते हैं।
  1. दबाव (आकर्षण)
इसके अनुसार सबसे अधिक महत्वपूर्ण वस्तु को केंद्र में रखकर उसके चारों ओर कम महत्वपूर्ण वस्तुएँ रखी जाती हैं।
  1. लय
प्रकृति की प्रत्येक वस्तु में एक लय या क्रमायोजन होता है। किसी भी चित्र में लय को बिगाड़ दिया जाए तो वह कार्टून बन जाता है। इसी प्रकार घर की सज्जा में लय का बिगड़ना फूहड़पन को प्रदर्शित करता है। (ख) गृह सज्जा के लिए उपयुक्त साधन क्या हैं? घर को सजाने में उनकी क्या भूमिका है? उत्तर- 1.फर्नीचर इसके अंतर्गत मेज, कुर्सी, सोफा आलमारी, पलंग, आदि आते हैं। फर्नीचर गृह-सज्जा का सबसे प्रमुख साधन हैं‌। 2.परदे दरवाजे, खिड़कियों पर लगे परदे घर की सुंदरता को बढ़ा देते हैं। 3.कालीन/दरी/चटाई दरी, कालीन, चटाई का उपयोग कमरे के फर्श की सज्जा के लिए किया जाता है। 4.चित्र/पेंटिंग्स दीवारों को सुंदर बनाने के लिए उन पर आकर्षक चित्र या पेंटिंग्स लगाए जाते हैं। 5.रंगोली मकान के फर्श को रंगोली से सजाया जाता है। 6.फूल-पौधे गमलों में लगे पौधे मनीप्लांट, क्रोटन आदि से भी कक्ष की सुंदरता बढ़ जाती है। (ग) संतुलन, लय एवं दबाव पर टिप्पणी लिखिए। उत्तर- संतुलन एक वस्तु को केंद्र मानकर उसके चारों ओर विभिन्न वस्तुएँ रखकर आकर्षक प्रभाव उत्पन्न करने को संतुलन कहते हैं। लय प्रकृति की प्रत्येक वस्तु में एक लय या क्रमायोजन होता है। किसी भी चित्र में लय को बिगाड़ दिया जाए तो वह कार्टून बन जाता है। इसी प्रकार घर की सज्जा में लय का बिगड़ना फूहड़पन को प्रदर्शित करता है। दबाव (आकर्षण) इसके अनुसार सबसे अधिक महत्वपूर्ण वस्तु को केंद्र में रखकर उसके चारों ओर कम महत्वपूर्ण वस्तुएँ रखी जाती हैं।        

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Grih Shilp book Chapter 11 गृह प्रबंध. Get SCERT UP Board Class 8 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 11 Grah Prabandh (गृह प्रबंध). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp/Home Craft Chapter 11 Grah Prabandh (गृह प्रबंध). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp Chapter 11 Grah Prabandh (गृह प्रबंध) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 8 Book & solutions Chapter 11 Grah Prabandh (गृह प्रबंधin Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 11 Grah Prabandh (गृह प्रबंध), SCERT UP Board solution Class 8 (Grih Shilp) Chapter 11 Grah Prabandh (गृह प्रबंध) free PDF download here.