Grah Shilp Class-8-पाठ-10-पाककला

अभ्यास प्रश्न

1.वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(1) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) उड़द की दाल को साफ करके लगभग छः घंटे पहले भिगो देते हैं।

(ख) लौकी की बरफी को थाली पर फैलाने से पहले घी लगाते हैं।

(ग) चावल के अतिरिक्त साबूदाना की भी खीर बनाई जा सकती है।

(2) सही (✓) अथवा गलत (×) का चिह्न लगाएँ-

(क) आलू का भरवाँ पराठा बनाते समय उबले आलू को छीलते नहीं हैं। )

(ख) सूजी का हलुवा बनाते समय महीन छन्नी से सूजी छाननी चाहिए।   (✓)

(ग) ब्रेड रोल बनाते समय ब्रेड पानी में नहीं भिगोना चाहिए। (×)

2.अति लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) चावल की खीर में चीनी कब डालते हैं?

उत्तर चावल के पक जाने और दूध के गाढ़ा हो जाने पर खीर में चीनी डालते हैं।

(ख) पकौड़ी गुलाबी एवं कुरकुरी बने इसके लिए आप आँच कैसे रखेंगे?

उत्तर पकौड़ी गुलाबी एवं कुरकुरी बने इसके लिए मध्यम आँच रखेंगे।

3.लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) गुलाब जामुन बनाने की विधि लिखिए।

उत्तर

विधि-

सर्वप्रथम भगौने में पानी लेकर उसमें चीनी डालते हैं और पकाकर चाशनी तैयार करते हैं। चाशनी तैयार हो जाने पर उसमें केवड़ा व गुलाब जल डालकर अलग रख देते हैं। मैदा को छानकर खोये में अच्छी तरह मिलाते हैं। मिलाने के बाद खोये की छोटी-छोटी गोलियों के बीच में एक-एक बताशा रखकर गोली बना लेते हैं। कड़ाही में घी गर्म करके मध्यम आँच पर इन गोलियों को सुनहरा भूरा होने तक तल लेते हैं। इसके बाद तले हुए गुलाबजामुन को तैयार चाशनी में डाल देते हैं। अच्छी तरह फूल जाने पर परोसते हैं।

(ख) पूरी का आटा गूंथते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तरपूरी का आटा मुलायम एवं रोटी के आटे से थोड़ा कड़ा होना चाहिए।

4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) भुनी दाल की कचौड़ी बनाने की विधि सामग्री सहित लिखिए।

उत्तर

भुनी दाल भरी कचौड़ी

आवश्यक सामग्री

आटा 500 ग्राम
उड़द की धुली दाल 250 ग्राम
घी 500 ग्राम
नमक आवश्यकतानुसार
लाल मिर्च इच्छानुसार
हींग, सौंफ, धनिया इच्छानुसार
हरी धनिया स्वाद के अनुसार
बर्तन कड़ाही, कलछुल, थाली या परात

विधि-

सर्वप्रथम उड़द की दाल को साफ करके लगभग छः घण्टे पहले भिगो देते हैं। आटे को परात या थाली में डालकर इसमें 50 ग्राम घी मिलाकर आवश्यकतानुसार नमक डालते हैं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुये आटे को मुलायम गूँथ लेते हैं। भीगी हुई दाल को महीन पीस कर उसमें सौंफ, लाल मिर्च, धनिया, हींग, नमक व हरी धनिया मिलाकर भरावन तैयार कर लेते हैं। घी गर्म करके उसमें तैयार भरावन को भून लेते हैं। आटे की छोटी-छोटी गोलियाँ बनाकर अँगूठे की सहायता से बीच में दबाते हैं। दबाये हुये स्थान में तैयार भरावन को भरकर गोलियों का मुँह बंद कर देते हैं। चकले पर बेलन की सहायता से छोटे आकार में बेलते है। कड़ाही में घी गर्म करके उसे दोनों तरफ से सेंक लेते हैं।

(ख) गाजर का हलुआ बनाने की विधि सामग्री सहित लिखिए।

उत्तरगाजर का हलवा

आवश्यक सामग्री

गाजर    -500 ग्राम
चीनी     -125 ग्राम
काजू     -50 ग्राम
बादाम    -50  ग्राम
खोया –         200  ग्राम
दूध      -750  ग्राम
बर्तन     -बड़ी कड़ाही, कलछुल, कद्दूकस

 

विधि-

सर्वप्रथम गाजर को धोकर छीलकर कद्दूकस की सहायता से कसते हैं। कड़ाही में दूध डालकर उसमें कसी हुई गाजर डालकर पकाते हैं। जब गाजर थोड़ी गल जाए तथा दूध सूखने लगे तब उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह चलाते हैं। चीनी के घुल जाने पर उसमे खोया, कटा बादाम व काजू मिलाते हैं। हलवा को गर्म-गर्म परोसते हैं।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Grih Shilp book Chapter 10 पाक कला. Get SCERT UP Board Class 8 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 10 Pak Kala (पाक कला). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp/Home Craft Chapter 10 Pak Kala (पाक कला). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp Chapter 10 Pak Kala (पाक कला) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 8 Book & solutions Chapter 10 Pak Kala (पाक कला) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 10 Pak Kala (पाक कला), SCERT UP Board solution Class 8 (Grih Shilp) Chapter 10 Pak Kala (पाक कला) free PDF download here.