परमाणु-की-संरचना

अभ्यास प्रश्न

1. निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प छाँट कर लिखिए –

क. न्यूट्रॉन की खोज की है –

(अ) कणाद

(ब) डॉल्टन

(स) जेम्स चैडविक

(द) रदरफोर्ड

उत्तर- विकल्प (स) जेम्स चैडविक

ख. किसी तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान होती है परन्तु द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है कहलाती हैं –

(अ) प्रोटॉनों की संख्या

(ब) द्रव्यमान संख्या

() समस्थानिक

(द) परमाणु क्रमांक

उत्तरविकल्प (स) समस्थानिक

ग. जल में ऑक्सीजन की संयोजकता होती है –

(अ) 1

(ब) 4

(स) 3

(द) 2

उत्तर विकल्प (द) 2

घ. न्यूट्रॉन पर आवेश होता है –

(अ) धन आवेश

(ब) ऋण आवेश

(स) कोई आवेश नहीं

(द) कभी धन आवेश कभी ऋण आवेश

उत्तरविकल्प (स) कोई आवेश नहीं

2. निम्नलिखित कथनों में से सही के सामने सही () का तथा गलत के सामने गलत (×) का चिह्न लगाइए

क. परमाणु अविभाज्य कण होता है।   (×)

ख. किसी परमाणु के नाभिक में उसका द्रव्यमान होता है।   (✓)

ग. परमाणु से इलेक्ट्रॉन के निकलने से ऋण आवेशित आयन प्राप्त होता है। (×)

घ. जल में ऑक्सीजन की संयोजकता 3 होती है।     (×)

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

क. दो या दो से अधिक परमाणु आपस में मिलकर ….अणु…. बनाते हैं।

ख. प्रोटॉन की खोज ….गोल्डस्टीन…. ने की थी।

ग. न्यूट्रॉन का द्रव्यमान, हाइड्रोजन परमाणु के द्रव्यमान के लगभग….बराबर …. होता है।

घ. नील्स बोर के अनुसार परमाणु का समस्त …. द्रव्यमान तथा धन आवेश…. उसके नाभिक में उपस्थित होता है।

4. स्तम्भ क का स्तम्भ ख से मिलान कीजिए

स्तम्भ (क)     स्तम्भ (ख)

क. चैडविक      अ. ऋण आवेशित कण

ख. इलेक्ट्रॉन    ब. तत्व

ग. कार्बन             स. न्यूट्रॉन

उत्तर

स्तम्भ (क) स्तम्भ (ख)
.चैडविक न्यूट्रॉन
.इलेक्ट्रॉन ऋण आवेशित कण
.कार्बन तत्व

 

5. किसी परमाणु में पाए जाने वाले कणों के नाम लिखिए।

उत्तरपरमाणु में पाए जाने वाले कणों के नाम

  • इलेक्ट्रॉन
  • प्रोटॉन
  • न्यूट्रॉन

6. इलेक्ट्रॉन पर किस प्रकार का आवेश होता है?
उत्तर ऋण आवेश।

7. हाइड्रोजन के तीन समस्थानिको के नाम लिखिए।

उत्तर हाइड्रोजन के समस्थानिको के नाम-

  • प्रोटियम
  • ड्यूटीरियम
  • ट्राईटियम

8. निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए।

  • परमाणु संख्या
  • द्रव्यमान संख्या
  • संयोजकता

उत्तर

(क) परमाणु संख्या या परमाणु क्रमांक-  किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनो की संख्या उस तत्व की परमाणु संख्या अथवा परमाणु क्रमांक कहलाती है। इसे Z से प्रदर्शित करते हैं।

परमाणु संख्या =  प्रोटॉन की संख्या

(ख) द्रव्यमान संख्या – किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनो तथा न्यूट्रॉनो की संख्या का योग द्रव्यमान संख्या कहलाता है। इसे A प्रदर्शित करते हैं। अतः

द्रव्यमान संख्या (A) = प्रोटॉनों की संख्या(p) + न्यूट्रानों की संख्या (n)

(ग) संयोजकता- किसी भी तत्व की संयोजकता वह संख्या है जो यह दर्शाती है कि उस तत्व का एक परमाणु हाइड्रोजन के कितने परमाणुओं से संयोग करता है अथवा विस्थापित करता है।

उदाहरण– HCl  में Cl की संयोजकता 1 है क्योंकि वह हाइड्रोजन के 1 परमाणु से संयोग करती है ।

9. जे.जे. थॉमसन के परमाणु मॉडल की विफलता के क्या कारण थे? रदरफोर्ड का नाभिकीय मॉडल क्या है?

उत्तर जे.जे.थॉमसन के परमाणु मॉडल की विफलता के कारण- थॉमसन के परमाणु मॉडल की पुष्टि किसी प्रयोग से ना होने के कारण इसे समर्थन प्राप्त नहीं हो सका और इस कारण यह मॉडल विफल रहा।

रदरफोर्ड का नाभिकीय मॉडल ब्रिटेन  के भौतिक वैज्ञानिक रदरफोर्ड ने अल्फा प्रकीर्णन प्रयोग कर अपना नाभिकीय मॉडल प्रस्तुत किया । रदरफोर्ड ने इस प्रयोग में सोने की पतली पन्नी (0.0004 सेंटीमीटर मोटी) पर अल्फा कणों से बमबारी की। जब अल्फा कण सोने की पतली पन्नी से टकराते हैं तो उन्होंने देखा-

Raderford

  • अधिकांश अल्फा कण पन्नी के आर-पार सीधे चले गए।
  • कुछ कण अपने पथ से विचलित हो गए।
  • बहुत थोड़े से कण ऐसे भी थे जो पन्नी से टकराकर उसी मार्ग से वापस आ गए।

 

10. इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन के गुणों की तुलना कीजिए।

उत्तर इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन के गुणों की तुलना

इलेक्ट्रॉन इलेक्ट्रॉन पर इकाई ऋण आवेश होता है। इसका द्रव्यमान हाइड्रोजन परमाणु के द्रव्यमान का लगभग 1/1837 भाग होता है।

प्रोटॉन-  प्रोटॉन पर इकाई धन आवेश होता है। इसका द्रव्यमान हाइड्रोजन परमाणु के द्रव्यमान के लगभग बराबर होता है।

न्यूट्रॉन– न्यूट्रॉन विद्युत उदासीन है अर्थात् इस पर कोई आवेश नहीं होता है। इसका द्रव्यमान हाइड्रोजन परमाणु के द्रव्यमान के लगभग बराबर होता है।

 

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 3 परमाणु की संरचना. Get SCERT UP Board Class 8 Science solutions Chapter 3 Parmanu ki Sanrachna (परमाणु की संरचना). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Science Chapter 3 Parmanu ki Sanrachna (परमाणु की संरचना). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Science Chapter 3 Parmanu ki Sanrachna (परमाणु की संरचना) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 8 Book & solutions Chapter 3 Parmanu ki Sanrachna (परमाणु की संरचना) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 3 Parmanu ki Sanrachna (परमाणु की संरचना), SCERT UP Board solution Class 8 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान)) Chapter 3 Parmanu ki Sanrachna (परमाणु की संरचना) free PDF download here.