UP Board Class 8 Science Chapter 5 Sukshmjivon ka saamaany parichay evam vargikaran

अभ्यास प्रश्न

1. निम्नलिखित में सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए

(क) सूक्ष्मजीव पाये जाते हैं –

(अ) हवा

(ब) पानी

(स) मिट्टी

(द) सर्वत्र

उत्तर- विकल्प (द) सर्वत्र

(ख) टी.बी. (तपेदिक) रोग होता है

(अ) प्रोटोजोआ द्वारा

(ब) कवक द्वारा

(स) जीवाणु द्वारा

(द) वायरस द्वारा

उत्तर- विकल्प (स) जीवाणु द्वारा

(ग) चना/मटर की जड़ों की गाँठों में पाया जाने वाला जीवाणु है –

(अ) राइजोबियम

(ब) क्लॉस्ट्रीडियम

(स) एशेरिया कोलाई

(द) एजोटोबैक्टर

उत्तरविकल्प (अ) राइजोबियम

(घ) कुकुरमुत्ता है

(अ) कवक

(ब) शैवाल

(स) जीवाणु

(द) प्रोटोजोआ

उत्तर- विकल्प (अ) कवक

(ङ) पेचिस रोग होता है –

(अ) अमीबा द्वारा

(ब) पैरामीशियम द्वारा

(स) एण्टअमीबा द्वारा

(द) प्लाजमोडियम द्वारा

उत्तर- विकल्प (स) एण्टअमीबा द्वारा

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करो –

(क) सूक्ष्मजीवों को देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी की आवश्यकता होती है।

(ख) जीवाणु द्वारा नीबू के पौधे में कैंकर नामक रोग होता है।

(ग) प्रथम प्रतिजैविक दवा पेनीसिलिन थी।

(घ) डेंगू रोग एडिज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है।

(ङ) हैजा रोग दूषित जल/भोजन से फैलता है।

(च) राइजोबियम जीवाणु नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं।

3. सही कथन के आगे सही ✓ का निशान लगाए तथा गलत कथन के आगे गलत (X) का निशान लगाए-

(क) सभी सूक्ष्मजीव हानिकारक होते हैं।  (×)

(ख) विषाणुजनित रोगों के उपचार में प्रतिजैविक दवाओं का प्रयोग किया जाता है। (×)

(ग) मॉरकेला (गुच्छी) नामक कवक का उपयोग भोजन के रूप में होता है। (✓)

(घ) पोलियो का टीका ड्रॉप के रूप में पिलाया जाता है।  (✓)

(ङ) चेचक एक संक्रामक रोग है।  (✓)

4. स्तम्भ क को स्तम्भ ख से सुमेलित कीजिए –

स्तम्भ (क)        स्तम्भ (ख)

क. मलेरिया        अ. कवक

ख. एड्स          ब. जीवाणु

. टायफाइड       स. विषाणु

घ. दाद            द. प्रोटोजोआ

उत्तर

स्तम्भ (क)       स्तम्भ (ख)

क. मलेरिया        प्रोटोजोआ

ख. एड्स            विषाणु

ग. टायफाइड       जीवाणु

घ. दाद            कवक

5. सूक्ष्मजीवों का आर्थिक महत्व बताइए।

उत्तर

सूक्ष्मजीवों का आर्थिक महत्व

1. प्रतिजैविक दवाइयाँ बनाने में

सूक्ष्मजीवों द्वारा अनेक प्रतिजैविक दवाइयाँ बनाई जाती हैं। प्रतिजैविक दवाएँ जैसे पेनीसिलिन फफूँद से, स्ट्रेप्टोमाइसीन जीवाणु से बनाई जाती है।

2. उद्योग धन्धों में-

सूक्ष्मजीवों का उपयोग अनेक प्रकार के उत्पादों को तैयार करने में किया जाता है। जैसे – यीस्ट (कवक) का उपयोग डबल रोटी बनाने, जीवाणु का उपयोग दुग्ध उद्योग, सिरका उद्योग, तम्बाकू उद्योग, चाय उद्योग तथा चमड़े के उद्योग में किया जाता है।

3. कृषि में।

4. भोजन के रूप में।

6. प्रतिजैविक दवाएँ किसे कहते हैं। इनका क्या उपयोग है ?

उत्तर-

प्रतिजैविक दवाएँ-

प्रतिजैविक दवाएँ वे दवाएँ हैं जो रोग फैलाने वाले जीवाणुओं के प्रतिरोध में प्रयुक्त होती है और शरीर में पहुँचते ही इन रोगाणुओं को नष्ट कर देती है।

प्रतिजैविक दवाओं का उपयोग

प्रतिजैविक दवाओं का उपयोग सूक्ष्मजीवों से होने वाले अनेक रोग जैसे टी.बी. हैजा, टायफायड, निमोनिया आदि के उपचार में किया जाता है।

7. टीकाकरण किसे कहते हैं?

उत्तर-

टीकाकरण-

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत थोड़ी सी मात्रा में किसी रोग के रोगाणु को सुई (इन्जेक्शन) द्वारा अथवा ड्रॉप के रूप में शरीर में पहुँचाना ‘प्रतिरक्षण’ या ‘टीकाकरण’ कहलाता है।

8. सूक्ष्मजीवों से होने वाली बीमारियों तथा उनसे बचाव के तरीके बताइए।

उत्तर

मनुष्यों में सूक्ष्मजीवों से होने वाली बीमारियां तथा उनसे बचाव के तरीके-

मनुष्य में सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाले सामान्य रोग

डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, हैजा, टाइफाइड,  क्षयरोग, खसरा चिकनपॉक्स पोलियो आदि हैं।

डेंगू बुखार (Dengue Fever)-

डेंगू बुखार एक विषाणु जनित रोग है, यह एडिज एजिप्टी  नामक मच्छर के काटने से फैलता है।

बचाव के तरीके-

  • अपने घर के आस-पास अनावश्यक पानी एकत्र न होने दें।
  • जहाँ पानी एकत्र हो वहाँ कैरोसिन तेल का छिड़काव कर दें।
  • सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
  • मच्छरों से बचाव के लिए यथासंभव अपने आस-पास कूड़ा करकट इकट्ठा न होने दें।

हैजा-

हैजा जीवाणु द्वारा होने वाला रोग है। यह दूषित जल और भोजन के सेवन से फैलता है। मक्खियाँ हैजा फैलाने में सबसे अधिक सहायक होती हैं।

बचाव के तरीके-

  • पानी को उबालकर प्रयोग करना चाहिए।
  • मक्खियों द्वारा फैलाए जाने वाले संक्रमण से बचने हेतु हमें खुले में मल त्याग नहीं करना चाहिए एवं कूड़ा-कचरा भी नहीं फेंकना चाहिए।

पौधों में सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाले सामान्य रोग-

जन्तुओं की भाँति पौधों में भी सूक्ष्मजीवों द्वारा अनेक रोग हो जाते हैं। जैसे- गेहूं की गेरुई रोग कवक द्वारा, नींबू का कैंकर जीवाणु द्वारा, तंबाकू का मोजेक रोग विषाणु द्वारा।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 5 सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण. Get SCERT UP Board Class 8 Science solutions Chapter 5 Sukshmjivon ka saamaany parichay evam vargikaran (सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Science Chapter 5 Sukshmjivon ka saamaany parichay evam vargikaran (सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं   वर्गीकरण). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Science Chapter 5 Sukshmjivon ka saamaany parichay evam vargikaran (सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 8 Book & solutions Chapter 5 Sukshmjivon ka saamaany parichay evam vargikaran (सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 5 Sukshmjivon ka saamaany parichay evam vargikaran (सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण), SCERT UP Board solution Class 8 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Chapter 5 Sukshmjivon ka saamaany parichay evam vargikaran (सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण) free PDF download here.