Grih Shilp Class-8-पाठ-1- स्वास्थ्य

अभ्यास प्रश्न

1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

(1) रिक्त स्थानों की पूर्ति  करिए –

(क)  डिप्थीरिया, काली खाँसी और टिटनेस से बचाव के डी.पी.टी का टीका लगवाया जाता है।

(ख) गर्भवती महिला की रक्षा के लिए टी.टी. का टीका लगाया जाता है।

(2) सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने (×) का चिह्न लगाएँ-

(क) टीकाकरण से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। (✓)

(ख) स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में रोगाणुओं से मुकाबला करने की शक्ति नहीं होती है। (×)

(ग) क्वाशियोरकर रोग का मुख्य कारण प्रोटीन की कमी है। (✓)

3. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 

(क) खसरे का टीका किस आयु में लगाया जाता है?

उत्तर- 9 से 12 माह की आयु में खसरे का टीका लगाया जाता है।

(ख) हड्डियों व दाँतो के निर्माण में कौन से खनिज लवण सहायक होते हैं?

उत्तर- कैल्शियम और फॉस्फोरस

4.लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) रक्ताल्पता के कोई चार लक्षण लिखिए ।

उत्तर-

रक्ताल्पता के लक्षण

  • आँखों की निचली पलक के अंदर के हिस्से का सफेद/फीका पड़ना
  • पैरों में सूजन आना
  • भूख कम लगना
  • थकान महसूस करना आदि।

(ख) प्रतिरक्षण क्या है?

उत्तर

प्रतिरक्षण- शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत थोड़ी सी मात्रा में किसी रोग के रोगाणु को सुई (इन्जेक्शन) द्वारा अथवा ड्रॉप के रूप में शरीर में पहुँचाना ‘प्रतिरक्षण’ या ‘टीकाकरण’ कहलाता है।

5. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) वृद्धि निगरानी क्या है? इसका क्या महत्व है ?

उत्तर-

वृद्धि-निगरानी- वृद्धि-निगरानी से तात्पर्य है बच्चे के जन्म के बाद उसकी निरंतर हो रही वृद्धि तथा उचित देखभाल से है।

वृद्धि-निगरानी का महत्व

  • वृद्धि निगरानी के माध्यम से बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है।
  • उचित वृद्धि निगरानी से टिटनेस, पोलियो, तपेदिक, खसरा, डिप्थीरिया, काली खाँसी, टायफ़ाइड, हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों से बच्चे को बचाया जा सकता है।

(ख) कुपोषण किन कारणों से होता है? इससे होने वाले किसी एक रोग के लक्षण व उपचार लिखिए।

उत्तर-

कुपोषण के कारण-

कुपोषण के निम्न कारण है-

  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी या अधिकता
  • जागरूकता की कमी
  • अस्वच्छ वातावरण
  • भोज्य पदार्थों में मिलावट
  • जनसंख्या वृद्धि आदि।

कुपोषण से होने वाला रोग-

सूखा रोग (Rickets)

शरीर में विटामिन ‘डी’ एवं कैल्शियम की कमी हो जाने से बच्चों को सूखा रोग, अस्थि-दुर्बलता या रिकेट्स हो जाता है।

लक्षण बच्चे का विकास कम होता है तथा शरीर अत्यन्त दुर्बल हो जाता है।

उपचार- विटामिन डी, कैल्शियम व फॉस्फोरस से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे दूध, दही, पनीर, दाल, अंडा, फल तथा पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Grih Shilp book Chapter 1 स्वास्थ्य. Get SCERT UP Board Class 8 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 1 Swasthya (स्वास्थ्य). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Grih Shilp/Home Craft Chapter 1 Swasthya (स्वास्थ्य). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Grih Shilp Chapter 1 Swasthya (स्वास्थ्य) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 8 Book & solutions Chapter 1 Swasthya (स्वास्थ्य) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 1 Swasthya (स्वास्थ्य), SCERT UP Board solution Class 8 (Grih Shilp) Chapter 1 Swasthya (स्वास्थ्य) free PDF download here.