Grah Shilp Class-8-पाठ-6-प्राथमिक-उपचार

अभ्यास प्रश्न

1.वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(1) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) एक स्वस्थ व्यक्ति का औसत तापमान 98.4 डिग्री फॉरेनहाइट रहता है।

(ख) जलते हुए व्यक्ति पर पानी नहीं डालना चाहिए।

(2) निम्नलिखित वाक्यों के आगे सही (✓) अथवा गलत (×) का चिह्न लगाइए-

(क) प्राथमिक चिकित्सा पेटिका में दवाएं एवं पट्टियाँ इत्यादि होती हैं।   (✓)

(ख) हमारे शरीर में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है।  )

2.अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) हड्डी की टूट कितने प्रकार की होती है? नाम लिखिए।

उत्तर- हड्डी की टूट निम्न प्रकार की होती है-

  1. साधारण हड्डी टूट
  2. पच्चड़ी टूट
  3. संयुक्त टूट
  4. कच्ची टूट

(ख) एसिड (तेजाब) से जलने पर आप क्या उपचार करेंगे?

उत्तर- यदि शरीर के किसी भाग पर तेजाब गिर पड़े तो उस भाग को तुरंत अमोनिया के घोल से धोना चाहिए।

3.लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) प्राथमिक चिकित्सा किसे कहते हैं?

उत्तर-

प्राथमिक चिकित्सा- डॉक्टर के आने से पूर्व की जाने वाली सेवा को हम ‘प्राथमिक उपचार’ या प्राथमिक चिकित्सा (First-aid) कहते हैं।

(ख) लू लगने के किन्हीं चार लक्षणों को लिखिए?

उत्तर

 लू लगने के लक्षण-

  • शरीर का ताप बहुत बढ़ जाता है।
  • चक्कर आता है, सिर में पीड़ा होती है।
  • रोगी को साँस लेने में कठिनाई होती है।
  • प्यास अधिक लगती है।
  • चेहरा लाल हो जाता है।

(ग) हड्डी टूटने पर प्राथमिक उपचार क्या करेंगे?

उत्तर- हड्डी टूटने पर यदि उस जगह पर रक्तस्राव भी हो तो सर्वप्रथम उसे रोकने का प्रयास करेंगे।

हड्डी के टूटने के स्थान को हिलाने-डुलाने से रोकेंगे तथा प्रभावित स्थान को स्थिर रखने का प्रयास करेंगे।

4.दीर्घउत्तरीय प्रश्न

(क) निर्जलीकरण किसे कहते हैं? लक्षण एवं उपचार लिखिए।

उत्तर

निर्जलीकरण- हमारे शरीर में लगभग 75 प्रतिशत पानी होता है। यदि किसी कारणवश शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो इसे निर्जलीकरण कहते हैं।

निर्जलीकरण के लक्षण-

प्यास लगना

थकान महसूस करना

हाथ-पैर का ठंडा होना

किसी कार्य को करने की इच्छा न होना आदि।

उपचार-

  • एक चम्मच जीवन रक्षक घोल को एक गिलास पानी में डालकर कई बार पीना चाहिए।
  • अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।

(ख) बिजली से जलने पर आप क्या उपचार करेंगे? वर्णन करें।

उत्तर

बिजली से जलने पर निम्न उपचार करेंगें

  • सर्वप्रथम बिजली के मेन स्विच को बंद कर देंगे। इसके बाद करंट लगे व्यक्ति को छुड़ाने के लिए हाथों में रबर के दस्ताने पहनकर लकड़ी की सहायता से छुड़ाएंगे।
  • घायल व्यक्ति को कंबल ओढ़ाकर लकड़ी के तख्त पर लिटाना देंगे।
  • करंट लगे भाग पर जलन को कम करने वाला मरहम लगा देंगे।
  • करेन्ट लगे व्यक्ति को सांत्वना देंगे।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Grih Shilp book Chapter 6 प्राथमिक उपचार. Get SCERT UP Board Class 8 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 6 Prathmik Upchar (प्राथमिक उपचार). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp/Home Craft Chapter 6 Prathmik Upchar (प्राथमिक उपचार). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp Chapter 6 Prathmik Upchar (प्राथमिक उपचार) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 8 Book & solutions Chapter 6 Prathmik Upchar (प्राथमिक उपचार) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 6 Prathmik Upchar (प्राथमिक उपचार), SCERT UP Board solution Class 8 (Grih Shilp) Chapter 6 Prathmik Upchar (प्राथमिक उपचार) free PDF download here.