Grah Shilp Class-8-पाठ-4 सामान्य बीमारियां एवं बचाव

अभ्यास प्रश्न

1.वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

(1) सही मिलान करिए

एनोफ्लीज मलेरिया
पिस्सू प्लेग
क्यूलेक्स फाइलेरिया
डेंगू एडीज

 

(2) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया जाता है।

(ख) चिकनगुनिया एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है।

(ग) मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप जुलाई से अक्टूबर माह में अधिक होता है।

2.अति लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) मलेरिया बुखार किस मच्छर के काटने से होता है?

उत्तर- मलेरिया रोग मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है।

(ख) निमोनिया में कौन सा अंग प्रभावित होता है?

उत्तर- निमोनिया से फेफड़े प्रभावित होते है।

(ग) ए0ई0एस0 का पूरा नाम क्या है?

उत्तर- एक्यूट इन्सिफेलाइटिस सिण्ड्रोम

3.लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) जुकाम होने के कोई दो कारण लिखिए।

उत्तर-

जुकाम होने के कारण-

शरीर में प्रतिरोधक शक्ति का अभाव होना, भोजन में विटामिन्स की कमी, मुख, नासिका में कोई दोष होना आदि।

(ख) डेंगू बुखार के कोई चार लक्षण लिखिए।

उत्तर-

डेंगू बुखार (Dengue Fever) के लक्षण

  • शरीर में प्लेट्लेट्स के स्तर का कम हो जाना।
  • सरदर्द, बदन दर्द, आँखो में दर्द, जोड़ों में दर्द होना।
  • जी मिचलाना, भूख कम लगना, दस्त लगना।
  • त्वचा पर लाल चकत्ते आना।

4.दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) चिकनगुनिया के रोग के लक्षण एवं उससे बचने के उपाय लिखिए।

उत्तर-

चिकनगुनिया (Chikanguniya)

यह एडीज एजिप्टी (Aedes aegypti) मच्छर के काटने के कारण होता है।

लक्षण-

सिर दर्द, खाँसी  व जुकाम

नींद न आना, तेज बुखार

जोड़ों में दर्द व सूजन

आँखों में दर्द व कमज़ोरी

शरीर पर लाल रंग के चकत्ते का होना आदि।

बचने के उपाय-

  • सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • अपने घर के आस-पास अनावश्यक पानी एकत्रित नहीं होने देना चाहिए।
  • खिड़की एवं दरवाजों में महीन जाली लगवाना चाहिए।
  • सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए।

(ख) मस्तिष्क ज्वर के कारण एवं लक्षण लिखिए।

उत्तर

मस्तिष्क ज्वर

कारण-

मस्तिष्क ज्वर का प्रसार मुख्यतः मच्छर के काटने, व्यक्तिगत एवं पर्यावरणीय स्वच्छता के अभाव और दूषित जल के उपयोग से होता है।

यह रोग फ्लेविवायरस से संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। इस रोग का प्रकोप जुलाई से अक्टूबर में अधिक होता है, जिस समय मच्छरों की संख्या अधिक होती है।

लक्षण-

तेज बुखार आना, चिड़चिड़ापन होना

शरीर में थकावट होना, सिर में तेज दर्द

बोलने में परेशानी होना

आँखें लाल एवं चढ़ी-चढ़ी होना

बेहोशी आना,  हाथ-पैरों में अकड़न

झटके लगना आदि।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Grih Shilp book Chapter 4 सामान्य बीमारियां एवं बचाव. Get SCERT UP Board Class 8 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 4 Samanya Bimaariyaan evan Bachav (सामान्य बीमारियां एवं बचाव). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp/Home Craft Chapter 4 Samanya Bimaariyaan evan Bachav (सामान्य बीमारियां एवं बचाव). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp Chapter 4 Samanya Bimaariyaan evan Bachav (सामान्य बीमारियां एवं बचाव) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 8 Book & solutions Chapter 4 Samanya Bimaariyaan evan Bachav (सामान्य बीमारियां एवं बचाव) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 4 Samanya Bimaariyaan evan Bachav (सामान्य बीमारियां एवं बचाव), SCERT UP Board solution Class 8 (Grih Shilp) Chapter 4 Samanya Bimaariyaan evan Bachav (सामान्य बीमारियां एवं बचाव) free PDF download here.