Grah Shilp Class-8-पाठ-3-खाद्य-पदार्थों-का-संरक्षण

अभ्यास प्रश्न

1.वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

(1) सही मिलान करिए

चीजें घरेलू उपाय
दूध उबालते हैं।
हरा धनिया गीले कपड़े में लपेट कर रखते हैं।
प्याज, लहसुन  नमी से बचा कर खुले में रखते हैं।

 

(2) निम्नलिखित वाक्यों के आगे सही (✓) अथवा गलत (×) का चिह्न लगाएं-  

(क) शून्य अंश सेल्सियस तापक्रम पर जीवाणु सक्रिय हो जाते हैं। )

(ख) परिरक्षण विधि से मुरब्बा, जैम एवं जैली बनाकर सुरक्षित रखते हैं। (✓   )

2.अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) फ्यूमीगेशन विधि में किस चीज का प्रयोग करते हैं?

उत्तरफ्यूमीगेशन विधि में कार्बन टेट्राक्लोराइड, इथायलीन डाइब्रोमाइड तथा इथायलीन ट्राइक्लोराइड जैसे रसायनों का प्रयोग करते हैं।

(ख) शीघ्र नष्ट होने वाले पदार्थों के नाम लिखिए।

उत्तर- फल, सब्जियाँ, दूध, दही, मांस, मछली  अंडा, आदि।

3.लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) घरेलू विधि में पदार्थों को संरक्षण कैसे करते हैं?

उत्तर-

घरेलू विधिइस विधि में लाल मिर्च व सूखी नीम की पत्तियों को अनाज में मिलाकर रखते हैं। मसाले, मेवे आदि को धूप दिखा कर वायुरुद्ध डिब्बों में पैक करके रखते हैं।

(ख) निर्जलीकरण विधि क्या है?

उत्तर-

निर्जलीकरण विधि (Method of dehydration)

इस विधि में खाद्य-सामग्री में उपस्थित नमी धूप के माध्यम से सूखकर निकल जाती है। जब खाद्य-सामग्री में नमी नहीं रहती है तो कवक, जीवाणु एवं एंजाइम सक्रिय नहीं हो पाते हैं और खाद्य सामग्री सुरक्षित हो जाती है।

4.दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) भोजन बर्बाद न हो, इसके लिए आप क्या करेंगे?

उत्तर-

भोजन बर्बाद न हो, इसके लिए हम निम्नलिखित उपाय करेंगे

  • आवश्यकता के अनुसार ही भोजन पकाएंगे।
  • थाली में आवश्यकता से अधिक भोजन नहीं लेंगे।
  • यदि भोजन बच जाता है तो बचे हुए भोजन को गरीबों में बांट देंगे तथा पशु-पक्षियों को खिला देंगे।

(ख) खाद्य पदार्थों के संरक्षण के कारण एवं महत्त्व लिखिए।

उत्तर-

खाद्य पदार्थों के संरक्षण के कारण-

खाद्य पदार्थों को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए खाद्य पदार्थों का संरक्षण आवश्यक है।

संरक्षण का महत्त्व- खाद्य पदार्थों के संरक्षण के निम्नलिखित महत्त्व है-

  • खाद्य-सामग्रियों की घुन, कवक एवं अन्य कीटाणुओं से सुरक्षा होती है।
  • पके हुए भोज्य पदार्थों को संरक्षित रखकर उनका दुबारा उपयोग करने पर समय एवं ईंधन की बचत होती है।
  • आवश्यकता से अधिक पैदा होने वाले फल, सब्ज़ी एवं अनाज को सुरक्षित रखा जा सकता है।
  • अनाज, फलों एवं सब्जियों को दूर के स्थानों पर भेजना आसान हो गया है।

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Grih Shilp book Chapter 3 खाद्य पदार्थों का संरक्षण. Get SCERT UP Board Class 8 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 3 Khady padaarthon ka sanrakshan (खाद्य पदार्थों का संरक्षण). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp/Home Craft Chapter 3 Khady padaarthon ka sanrakshan (खाद्य पदार्थों का संरक्षण). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp Chapter 3 Khady padaarthon ka sanrakshan (खाद्य पदार्थों का संरक्षण) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 8 Book & solutions Chapter 3 Khaady padaarthon ka sanrakshan (खाद्य पदार्थों का संरक्षण) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 3 Khaady padaarthon ka sanrakshan (खाद्य पदार्थों का संरक्षण), SCERT UP Board solution Class 8 (Grih Shilp) Chapter 3 Khady padaarthon ka sanrakshan (खाद्य पदार्थों का संरक्षण) free PDF download here.