Grah Shilp Class-8-पाठ-12-धुलाई-कला

अभ्यास प्रश्न

1.वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(1)    मिलान करें-

उत्तर

सूती वस्त्र अधिक ताप, दबाव व नमी।
रेशमी वस्त्र कम ताप, दबाव व नमी।
ऊनी वस्त्र बहुत कम दबाव व ताप, अधिक नमी।
सिंथेटिक वस्त्र हल्का ताप व दबाव नमी नहीं।

(2) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) कठोर जल में वस्त्रों पर साबुन लगाने से झाग नहीं होता है।

(ख) प्रेस करने से कपड़ों की सिलवटें दूर हो जाती है।

(ग) हल्दी का पुराना धब्बा स्प्रिट में भिगोने से छूट जाता है।

2.अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) जल कितने प्रकार के होते है? नाम लिखिए।

उत्तरजल दो प्रकार होते हैं-

  • कठोर जल
  • मृदु जल

(ख) पान के धब्बे किससे छुड़ाए जा सकते है?

उत्तर पान के धब्बे के लिए वस्त्र पर कच्चा आलू, हरी मिर्च या दही रगड़ना चाहिए।

3.लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) वस्त्रों की धुलाई क्यों आवश्यक है?

उत्तर

उत्तम स्वास्थ्य के लिए

व्यक्तित्व में निखार के लिए

कपड़ों की सुरक्षा और सुंदरता के लिए

वस्त्रों की सफाई व दुर्गंध दूर करने के लिए

हमें प्रतिदिन अपने वस्त्रों की धुलाई करनी चाहिए।

(ख) स्याही तथा रक्त के धब्बे छुड़ाने की विधि लिखिए।

उत्तर

स्याही तथा रक्त के धब्बे छुड़ाने की विधि

स्याही के धब्बे- धब्बे पर नमक, नींबू का रस, खट्टा दही आदि लगा देना चाहिए। कुछ समय के बाद वस्त्र को साबुन से अच्छी तरह धो लेना चाहिए।

रक्त के धब्बे- रक्त का ताजा धब्बा नमक लगाकर ठंडे पानी में धोने से छूट जाता है। लिनन या सूती वस्त्रों को पानी में भिगोकर अमोनिया या हाइड्रोजन परॉक्साइड लगाना चाहिए। फिर वस्त्र पर दो तीन बार साबुन लगाकर धोने से रक्त का धब्बा छूट जाता है।

4.दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) कलफ कितने प्रकार के होते हैं? वर्णन कीजिए।

उत्तर

कलफ के प्रकार

कड़ेपन की दृष्टि से कलफ निम्न तीन प्रकार के होते हैं-

गाढ़ा कलफ

इसका उपयोग अधिकतर मिलिट्री की ड्रेस पर, नर्स की टोपी, कमीज की कालर व बेल्ट आदि पर किया जाता है। गाढ़ा कलफ तैयार करने में कम पानी डाला जाता है।

मध्यम कलफ

इसे सूती साड़ियाँ, कमीज, कुर्ता, स्कर्ट, फ्रॉक आदि पर लगाते हैं। गाढ़े कलफ में दो गुना पानी डालकर मध्यम कलफ तैयार किया जाता है।

पतला कलफ

इसे महीन कपड़ों, चादरों आदि पर लगाया जाता है। गाढ़े कलफ में चार गुना पानी डालकर पतला कलफ तैयार किया जाता है।

(ख) मृदु एवं कठोर जल में कोई दो अंतर लिखिए। कठोर जल को मृदु जल कैसे बनाया जा सकता है?

उत्तर-

मृदु व कठोर जल में अंतर

मृदु जल कठोर जल
वस्त्रों में साबुन लगाने पर झाग निकलता है। वस्त्रों में साबुन लगाने पर बहुत कम झाग निकलता है।
मृदु जल में वस्त्रों को धुलने पर वस्त्र साफ धुलते हैं। कठोर जल में वस्त्रों को धुलने पर वस्त्रों में हल्का पीलापन आ जाता है।

कठोर जल को मृदु जल निम्न विधियों से बनाया जा सकता है- धावन सोडा द्वारा, उबालकर आदि।

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Grih Shilp book Chapter 12 धुलाई कला. Get SCERT UP Board Class 8 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 12 Dhulai Kala (धुलाई कला). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp/Home Craft Chapter 12 Dhulai Kala (धुलाई कला). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Grah Shilp Chapter 12 Dhulai Kala (धुलाई कला) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 8 Book & solutions Chapter 12 Dhulai Kala (धुलाई कला) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 12 Dhulai Kala (धुलाई कला), SCERT UP Board solution Class 8 (Grih Shilp) Chapter 12 Dhulai Kala (धुलाई कला) free PDF download here.