Class 8 Agricultural Chapter 2 Jalvayu

Download Now

अभ्यास के प्रश्न

1) सही उत्तर पर सही () का निशान लगाइये-

क.  जलवायु किसे कहते है?

i) तापमान को

ii) वर्षा को

iii)  सर्दी एवं गर्मी को

iv) मौसम की दशाओं के औसत को ()

ख.  निम्नलिखित में से कौन जलवायु का कारक हैं?

i) तापमान

ii) वर्षा

iii)  पवन

iv) उक्त सभी ()

.  जलवायु का अध्ययन किस विज्ञान के अन्तर्गत आता है?

i) जीव विज्ञान

ii) सस्य विज्ञान

iii)  जलवायु विज्ञान

iv) वनस्पति विज्ञान

.  तापमान मापते है-

i) वर्षामापी से

ii) वायुदाबमापी से

iii)  तापमापी से ()

iv) उक्त में से कोई नहीं

2) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

i) तापमान मापने के लिए तापमापी (थर्मामीटर) का प्रयोग करते हैं।

ii) वर्षा मापने के लिए वर्षामापी (रेन गेज) का प्रयोग करते हैं।

(iii) वायु दाब मापने के लिए वायुदाबमापी का प्रयोग करते हैं।

iv) जलवायु के कारकों के क्रमबद्ध अध्ययन को जलवायु विज्ञान कहते हैं।

3) निम्नलिखित कथनों में सही के सामने () का तथा गलत के सामने (X) का चिन्ह लगाइये-

i) जलवायु के कारकों के क्रमबद्ध अध्ययन को जलवायु विज्ञान कहते हैं। ()

ii) जिन स्थानों पर वर्षा अधिक होती हैं वहाँ की जलवायु नम व आर्द्र होती हैं। ()

iii) तापमान वायुदाबमापी से मापा जाता है। (×)

v) वर्षा मापने के यन्त्र को तापमापी कहते (×)

vi) किसी निश्चित क्षेत्र में वहाँ की जलवायु के अनुसार फसल उगायी जाती हैं । ()

4) मौसम के आधार पर फसलें कितनी प्रकार की होती हैं?

उत्तर

मौसम के आधार पर फसलें तीन प्रकार की होती हैं-

खरीफ, रबी और जायद

5) जलवायु को प्रभावित करने वाले कौन-कौन से कारक हैं?

उत्तर

जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक निम्न हैं-

तापमान, वर्षा, पवन आदि।

6) वायुदाब मापने के लिए किस यन्त्र का प्रयोग करते हैं?

उत्तर

वायुदाब मापने के लिए वायुदाब मापी (बैरोमीटर)  यन्त्र का प्रयोग करते हैं।

7) वर्षा मापने वाले यन्त्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर

वर्षामापी यन्त्र-

वर्षामापी यन्त्र

इस यंत्र की सहायता से किसी स्थान की निश्चित समय में होने वाली वर्षा की माप की जाती हैं। इसमें एक बेलनाकार खोल में एक शीशे की बोतल होती हैं। बोतल के व्यास के बराबर व्यास वाली एक कीप इस पर रखी होती हैं। वर्षा में इसे खुला रख देते हैं। वर्षा की बूँदें बोतल में एकत्र हो जाती हैं। उसे नाप लिया जाता है जिससे वर्षा की मात्रा ज्ञात हो जाती हैं।

8)  जलवायु के आधार पर उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।

उत्तर

जलवायु के आधार पर उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्रों का विभाजन-

उत्तर प्रदेश को जलवायु के आधार पर निम्नलिखित क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है। इनमें सम्मिलित प्रमुख जनपद इस प्रकार है-

1. भावर या तराई क्षेत्र-सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, बरेली व लखीमपुर

2. पश्चिमी मैदानी क्षेत्र- (गंगा यमुना दोआब के जनपद) सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलन्दशहर

3. मध्यम पश्चिमी मैदानी क्षेत्र- बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, बदायूँ

4. दक्षिण- पश्चिमी शुष्क क्षेत्र- आगरा मंडल के समस्त जनपद

5. मध्य मैदानी क्षेत्र लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज मंडल (प्रतापगढ़ को छोड़कर)

6. बुन्देलखण्ड क्षेत्र- बुन्देलखण्ड मंडल

7. उत्तरी- पूर्वी मैदानी क्षेत्र- गोंडा, बहराइच, बस्ती, देवरिया व गोरखपुर

8.  पूर्वी मैदानी क्षेत्र- बाराबंकी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, जौनपुर, वाराणसी।

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 8 Agricultural कृषि विज्ञान book Chapter 2 जलवायु. Get SCERT UP Board Class 8 Agricultural solutions Chapter 2 Jalvayu (जलवायु). Download free PDF of SCERT UP Board Class 8 Agricultural Chapter 2 Jalvayu (जलवायु). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 8 Agricultural Chapter 2 Jalvayu (जलवायु) in Agricultural & Agricultural. Download Agricultural कृषि विज्ञान Class 8 Book & solutions Chapter 2 Jalvayu (जलवायु) in Agricultural. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 2 Jalvayu (जलवायु), SCERT UP Board solution Class 8 Agricultural कृषि विज्ञान Chapter 2 Jalvayu (जलवायु) free PDF download here.