UP Board Class 7 Science solutions Chapter 6 Paudhon mein poshan

Download Now

 

अभ्यास प्रश्न

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के चार विकल्प दिये हैं। सही उत्तर चुन कर लिखिए-

क. परपोषी पौधा है-

(i) अमरबेल

(ii) नीम

(iii) गुलाब

(iv) सहजन

उत्तर- विकल्प (i) अमरबेल

ख. कीटभक्षी पौधे सामान्यत: उन स्थानों पर मिलते हैं जहाँ की भूमि में कमी होती है

(i) आक्सीजन की

(ii) जल की

(iii) नाइट्रोजन की

(iv) कार्बन की

उत्तर- विकल्प (iii) नाइट्रोजन की

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

क. हरे पौधे अपना भोजन स्वयं बनाने के कारण स्वपोषी कहलाते हैं।

ख. सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा का एकमात्र स्रोत है।

ग. हरे पौधों द्वारा भोजन बनाने की प्रक्रिया प्रकाश-संश्लेषण कहलाती है।

घ. ऐसे पौधे जो सड़े गले पदार्थों से भोजन प्राप्त करते हैं, मृतोपजीवी पौधे कहलाते हैं।

ड़. ड्रोसेरा एक कीटभक्षी पौधा है।

3. कॉलम क के शब्दों का मिलान कॉलम ख से कीजिए-

उत्तर

कॉलम (क)  कॉलम (ख)
क. पत्ती प्रकाश-संश्लेषण
ख. कुकुरमुत्ता मृतजीवी
ग. लाइकेन सहजीवी
घ. ड्रोसेरा कीट भक्षी
ड़. जन्तु विषमपोषी

 

4. संक्षिप्त उत्तर दीजिए-

क. पत्तियों में पाये जाने वाले हरे वर्णक को क्या कहते है?

उत्तरपर्णहरित (क्लोरोफिल)

ख. अपना भोजन स्वयं न बनाने वाले जीव क्या कहलाते हैं?

उत्तरपरपोषी

ग. उस सम्बन्ध को क्या कहते हैं जिसमें दो जीव आपस में एक दूसरे को सहयोग करते हैं और दोनों लाभान्वित होते हैं?

उत्तरसहजीवन

घ. पूर्ण परजीवी पौधे अपने किस अंग के द्वारा पोषक से जल तथा खनिज लवण प्राप्त करते हैं?

उत्तरचूसकांग के द्वारा

5. हरे पौधे में प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया का वर्णन करो।

उत्तर

प्रकाश-संश्लेषण

हरे पौधों द्वारा भोजन बनाने की प्रक्रिया प्रकाश-संश्लेषण कहलाती हैं। प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया के लिए पर्णहरित, सूर्य का प्रकाश, कार्बन डाइऑक्साइड गैस और जल आवश्यक है।

Prakash Sansleshn

प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया को निम्नलिखित समीकरण द्वारा प्रदर्शित करते हैं-

Co2

6. किस प्रयोग द्वारा दिखायेंगे कि प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में सूर्य का प्रकाश आवश्यक है।

उत्तर

दो चौड़े मुँह के गिलास लेंगे आस-पास के तालाब से हाइड्रिला का पौधा लाकर पौधे की लगभग एक बराबर लम्बाई की दो शाखाओं को जल में ही काट लेंगे। इन शाखाओं को अलग-अलग गिलास में निम्न प्रकार से रखेंगे-

स्थिति (क) में शाखा जल में डूबी हो और इस पर सूर्य का पर्याप्त प्रकाश पड़ रहा हो।

स्थिति (ख) में शाखा तो जल में डूबी हो किन्तु काले कागज से ढँके होने के कारण इस पर प्रकाश उपलब्ध न हो।

दोनों गिलासों को लगभग एक घंटे के लिए खुले स्थान पर रखेंगे।

लगभग एक घंटे बाद निरीक्षण करने पर-

स्थिति (क) में ऑक्सीजन गैस के बुलबुले निकलते हैं जो हाइड्रिला की शाखा द्वारा प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया के फलस्वरूप बनती है। स्थिति (क) में रखे हरे पौधे को सूर्य का प्रकाश, जल, जल में घुली कार्बन डाइऑक्साइड मिल रही है जिससे प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया सामान्य रूप से सम्पन्न हो रही है।

स्थिति (ख) के काले कागज को एक तरफ से थोड़ा हटाकर निरीक्षण करने पर देखते हैं कि यहाँ गैस के बुलबुले नहीं दिखायी दे रहे हैं। क्योंकि दूसरी स्थिति में पौधे को जल,  जल में घुलित कार्बन डाइऑक्साइड तो उपलब्ध है किन्तु सूर्य का प्रकाश नहीं मिल रहा है। फलस्वरूप इसमें प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया नहीं सम्पन्न हो रही है तथा इस कारण बुलबुले भी नहीं बन रहे हैं।

अत: स्पष्ट है कि प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के लिए जल (H2O) और कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के साथ-साथ सूर्य का प्रकाश भी आवश्यक है।

7. किसी कीटभक्षी पौधे का सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर

घटपर्णी-

कीटभक्षी पौधा–  घटपर्णी और घड़े में रूपांतरित पत्ती

Kit bhachi

घटपर्णी पौधों की पत्तियां घड़े के आकार की होती हैं। पत्ती का शीर्ष भाग एक ढक्कन बनाता है। घड़े के अन्दर रोम के समान संरचनाएँ होती हैं। जब कोई कीट उड़ते हुए घट में चला जाता है तो उनमें उपस्थित रोमों में फँस जाता है। घट के ऊपर स्थित पत्तीनुमा ढक्कन बन्द हो जाता है तथा अन्दर पाये जाने वाले पाचक रसों द्वारा कीट पचा लिया जाता है।

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 6 पौधों में पोषण. Get SCERT UP Board Class 7 Science solutions Chapter 6 Paudhon mein poshan (पौधों में पोषण). Download free PDF of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 6 Paudhon mein poshan (पौधों में पोषण). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 6 Paudhon mein poshan (पौधों में पोषण) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 7 Book & solutions Chapter 6 Paudhon mein poshan (पौधों में पोषण) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 6 Paudhon mein poshan (पौधों में पोषण), SCERT UP Board solution Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Chapter 6 Paudhon mein poshan (पौधों में पोषण) free PDF download here.