UP Board Class 7 Science book and solutions Chapter 17 Bal evam Yantra

Download Now

अभ्यास प्रश्न

1- सही विकल्प को छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

क. आम का पेड़ से नीचे गिरना उदाहरण है-

(अ) पेशीय बल

(ब) चुम्बकीय बल

(स) गुरुत्व बल

(द) घर्षण बल

उत्तर विकल्प (स) गुरुत्व बल

ख. निम्नलिखित में से कौन सा घर्षण बल का उदाहरण नहीं है-

(अ) जंगलों में आग लगना

(ब) मशीनों में कलपुर्जों का घिसना

(स) जूतों का घिसना

(द) कुएँ से पानी खींचना

उत्तर विकल्प (द) कुएँ से पानी खींचना

ग. प्रथम श्रेणी के उत्तोलक में-

(अ) आयास और भार के मध्य आलम्ब होता है

(ब) आलम्ब और आयास के मध्य भार होता है।

(स) आलम्ब और भार के मध्य आयास होता है।

(द) आयास और भार नहीं होते हैं।

उत्तर विकल्प (अ) आयास और भार के मध्य आलम्ब होता है

घ. सरल मशीनें होती है-

(अ) तीन प्रकार की

(ब) चार प्रकार की

(स) पाँच प्रकार की

(द) दो प्रकार की

उत्तर विकल्प (स) पाँच प्रकार की

ङ. घर्षण बल निर्भर करता है-

(अ) सतह की प्रकृति पर

(ब) क्षेत्रफल पर

(स) आयतन पर

(द) उपर्युक्त सभी पर

उत्तर विकल्प

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

क. पृथ्वी द्वारा किसी वस्तु पर लगाये गये बल को गुरुत्व बल कहते हैं।

ख. सम्पर्क सतहों, तलों के बीच लगने वाला बल घर्षण बल है।

ग. लोहे की कीलें चुम्बकीय बल के कारण चुम्बक पर चिपकती हैं।

घ. सरौता द्वितीय श्रेणी का उत्तोलक है।

ङ. घिरनी बल की दिशा में परिवर्तन कर देती है।

3. स्तम्भ क में दिए गये शब्दों का मिलान स्तम्भ ख के शब्दों से करके अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखें

उत्तर

स्तम्भ (क)           स्तम्भ (ख)
क. प्लायर्स प्रथम श्रेणी का उत्तोलक
ख. झाडू तृतीय श्रेणी का उत्तोलक
ग. पहिये वाली ट्राली द्वितीय श्रेणी का उत्तोलक
घ. घिरनी सरल मशीन

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए

क. बल कितने प्रकार के होते हैं? प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर-

बल के प्रकार-

बल दो प्रकार के होते हैं-

1. सम्पर्क बल

उदाहरण- घर्षण बल

2. असम्पर्क बल

उदाहरण-  चुंबकीय बल

ख. दैनिक जीवन में घर्षण बल का क्या महत्व है?

उत्तर

दैनिक जीवन में घर्षण बल का महत्व-

दैनिक जीवन में घर्षण बल का निम्नलिखित महत्व है-

  1. घर्षण बल के कारण ही लोगों का उठना, बैठना, चलना, दौड़ना आदि क्रियाएँ सम्भव होती हैं।
  2. पेंसिल और कागज के बीच घर्षण बल के कारण ही लिखना सम्भव हो पाता है।
  3. मोटरकार, बस और अन्य वाहनों के पहियों और सड़क की सतह के मध्य घर्षण बल लगने के कारण ही उनका चलना सम्भव हो पाता है।

ग. सरल मशीन किसे कहते हैं?

उत्तर

सरल मशीन-

ऐसे साधन जो कार्य को सरलता, सुविधा तथा तेजी से करने में सहायक होते हैं, सरल मशीन कहलाते हैं।

घ. झाड़ू, सरौता और कैंची किस प्रकार के उत्तोलक हैं और क्यों?

झाड़ू-

यह तृतीय प्रकार का उत्तोलक है क्योंकि इसमें भार और आलम्ब के मध्य आयास होता है।

सरौता-

सरौता द्वितीय प्रकार का उत्तोलक है क्योंकि इसमें आलम्ब तथा आयास के मध्य भार होता है।

कैंची- यह प्रथम प्रकार का उत्तोलक है क्योंकि इसमें आयास और भार के मध्य आलम्ब होता है।

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 17 बल एवं यन्त्र. Get SCERT UP Board Class 7 Science book and solutions Chapter 17 Bal evam Yantra (बल एवं यन्त्र). Download free PDF of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 17 Bal evam Yantra (बल एवं यन्त्र). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 17 Bal evam Yantra (बल एवं यन्त्र) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 7 Book & solutions Chapter 17 Bal evam Yantra (बल एवं यन्त्र) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 17 Bal evam Yantra (बल एवं यन्त्र), SCERT UP Board solution Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Chapter 17 Bal evam Yantra (बल एवं यन्त्र) free PDF download here.