gruh-shilp-class-7-पाठ-6-प्राथमिक-उपचार

अभ्यास प्रश्न

  1. बहुविकल्पीय प्रश्न

सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए-

(1) प्राथमिक उपचार पेटिका में वस्तुएँ रहती हैं-

(क) रूई                       

(ख) पट्टी

(ग) कैंची

(घ) उपर्युक्त सभी

(2)  थर्मामीटर का प्रयोग किया जाता है-

(क) दस्त

(ख) उल्टी  

(ग) लू लगने पर                

(घ) तापक्रम नापने के लिए

  1. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) विश्व मिर्गी दिवस कब मनाया जाता है? 

उत्तर- 17 नवंबर को विश्व मिर्गी दिवस मनाया जाता हैं।

(ख) अतिसार रोग में उपचार के लिए प्रयोग होने वाली औषधि का नाम लिखिए। 

उत्तरअतिसार या दस्त इस अवस्था में सौंफ, धनिया और जीरा, इन तीनों को समान मात्रा में लेकर बारीक चूर्ण बनाना चाहिए और उसमें थोड़ा नमक मिलाकर दिन में तीन बार छाछ के साथ सेवन करना चाहिए।

  1. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) खाँसी आने पर आप क्या घरेलू उपचार करेंगे? 

उत्तर खाँसी आने पर घरेलू उपचार खाँसी आने पर अदरक,  तुलसी, काली मिर्च और चुटकी भर नमक मिलाकर काढ़ा बनाना चाहिए और आवश्यकता के अनुसार सेवन करना चाहिए।

(ख) बेहोशी आने के कोई चार कारण लिखिए।      

उत्तर-

  • अचानक डर जाना या सदमा लगना
  • सिर पर गहरी चोट लगना
  • खाली पेट रहना
  • धूप में देर तक खड़े रहना आदि।
  1. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) किसी साथी को मिर्गी आने पर आप क्या उपचार करेंगे? 

उत्तर- किसी साथी को मिर्गी आने पर निम्नलिखित उपाय करेंगे-

  • रोगी को खुली जगह लिटा देंगे।
  • उसके वस्त्र ढीले कर देंगे।
  • उसके आस-पास सभी खतरनाक वस्तुओं, जिससे रोगी को चोट लग सकती है, उन सभी वस्तुओं को वहां से हटा देंगे।
  • रोगी को डॉक्टर के पास ले जाएंगे।

(ख) घरेलू वस्तुओं का प्राथमिक उपचार में किस प्रकार से उपयोग हो सकता है? लिखिए।

उत्तर- घरेलू वस्तुओं का प्राथमिक उपचार में उपयोग-

पेट दर्द, दाँत दर्द, कब्ज की शिकायत, निर्जलीकरण होना, खाँसी आना आदि का उपचार घरेलू उपलब्ध सामग्रियों से तैयार कर सकते हैं।

पेट दर्द में- पेट दर्द में हींग विशेष लाभदायक होती है। सौंफ का पानी उबालकर पीने से भी आराम मिलता है।

दाँत दर्द में- दाँत दर्द में लौंग का तेल या दर्द के स्थान पर लौंग रखने से आराम मिलता है।

कब्ज की शिकायत होने पर– रात में सोने से पहले, पानी के साथ त्रिफला का चूर्ण फाँकना, लाभदायक होता है।

लू लग जाने पर- कच्चे आम व पुदीने का पना पीने से आराम मिलता है।

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 7 Grih Shilp book Chapter 6 प्राथमिक उपचार. Get SCERT UP Board Class 7 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 6 Praathamik Upchaar (प्राथमिक उपचार). Download free PDF of SCERT UP Board Class 7 Grih Shilp/Home Craft Chapter 6 Praathamik Upchaar (प्राथमिक उपचार). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 7 Grih Shilp Chapter 6 Praathamik Upchaar (प्राथमिक उपचार) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 7 Book & solutions Chapter 6 Praathamik Upchaar (प्राथमिक उपचार) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 6 Praathamik Upchaar (प्राथमिक उपचार), SCERT UP Board solution Class 7 (Grih Shilp) Chapter 6 Praathamik Upchaar (प्राथमिक उपचार) free PDF download here.